New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN- 09/26) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती (Railway Vacancy 2026) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती (Railway Vacancy 2026) के जरिए रेलवे में कुल 191 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह वैकेंसी उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सामान्य तकनीकी या गैर-तकनीकी पदों के अलावा विशेष और प्रोफेशनल योग्यता रखते हैं।
Railway Vacancy 2026: किन पदों पर कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती (Railway Vacancy 2026) अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में पद तय किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से-
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): 79 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड III: 36 पद
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: 27 पद
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 21 पद
चीफ लॉ असिस्टेंट: 17 पद
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: 8 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग): 3 पद
Railway Vacancy 2026: योग्यता और आयु सीमा
Railway Vacancy 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30, 32, 33, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार बनाकर की जाएगी।
Railway Vacancy 2026 के लिये चयन प्रक्रिया
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के हिसाब से लेवल 2 से लेकर लेवल 7 तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरणों जैसे स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, परफॉर्मेंस टेस्ट, टीचिंग स्किल टेस्ट (यदि लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
Railway Vacancy 2026 में आवेदन प्रक्रिया और फीस रिफंड का नियम
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है।
फीस वापसी: राहत की बात यह है कि सीबीटी-1 एग्जाम में शामिल होने के बाद जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये और एससी-एसटी वर्ग को पूरी 250 रुपये फीस रिफंड कर दी जाएगी।
निष्कर्ष
अगर आप Railway Vacancy 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।