Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NICL Apprentice Recruitment: ग्रेजुएट्स के लिए एनआईसीएल में जॉब के अवसर, ऐसे होगा चयन

nicl apprentice recruitment, news
ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका

New Delhi: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी NATS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती निकाली है।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में नियमित और पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • संस्थान को AICTE, DOTE या UGC से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी ने 1 अप्रैल 2026 तक ग्रेजुएशन की परीक्षा पास कर ली हो और उसके पास डिग्री प्रमाणपत्र उपलब्ध हो।
  • NATS पोर्टल पर अभ्यर्थी की प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूरी होनी चाहिए।

इन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका

  • जो पहले एनआईसीएल या किसी अन्य संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं।
  • जो फिलहाल अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं।
  • जिनकी पिछली अप्रेंटिसशिप बीच में समाप्त कर दी गई थी।
  • जिनके पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है या जिन्होंने इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स पूरा किया है।
  • जिनके पास 1 अप्रैल 2026 तक किसी सरकारी, सरकारी उपक्रम या निजी संस्थान में एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है।
  • जिन संस्थानों से अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएशन किया है, वे AICTE, DOTE या UGC से मान्यता प्राप्त नहीं हैं।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:

मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: ग्रेजुएशन की परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंकों की गणना दो दशमलव स्थान तक होगी।

  1. दस्तावेज सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर सूचना दी जाएगी। उन्हें NICL के निर्धारित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
  2. अंतिम चयन: NATS पोर्टल पर भरी गई जानकारी का मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। संबंधित राज्य में उपलब्ध सीटों के आधार पर अंतिम चयन होगा।

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के ग्रेजुएशन में समान प्रतिशत अंक होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को मेरिट सूची में प्राथमिकता दी जाएगी

ऐसे करें आवेदन 

योग्य अभ्यर्थी NATS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूरी करना जरूरी है। अभ्यर्थी एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और अप्रेंटिसशिप से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अप्रेंटिसशिप से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। सभी योग्यताओं की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!