NTPC Recruitment 2026: भारत सरकार की महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) ने देश के युवाओं और फ्रेशर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। एनटीपीसी ने असिस्टेंट ऑफिसर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के कुल 15 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह के कार्य अनुभव (Experience) की जरूरत नहीं है। अगर आप भी पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है।
NTPC Recruitment 2026: जानिए कौन कर सकता है ऑनलाइन आवेदन
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशंस या एडवरटाइजिंग में 2 साल का फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है जैसे एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
NTPC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और सैलरी पैकेज: सीबीटी टेस्ट और इंटरव्यू से होगा फैसला
असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को E0 पे-स्केल (₹30,000 से ₹1,20,000) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियम के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा का वेटेज 85% और इंटरव्यू का वेटेज 15% होगा।
परीक्षा में दो भाग सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (EAT) होंगे। योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
NTPC Recruitment 2026: निष्कर्ष
अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








