Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

बिना परीक्षा डाक विभाग में अफसर बनने का मौका! जानिए कब आएगी GDS की पहली मेरिट लिस्ट, देखें अपडेट

डाक विभाग GDS जुलाई 2026 के 23,757 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट जल्द! जानिए 10वीं के अंकों पर बनने वाली मेरिट की संभावित तारीख, करेक्शन विंडो और रोल नंबर चेक करने का आसान तरीका।
डाक विभाग में भर्ती
डाक विभाग में भर्ती (Img- Pinterest)

New Delhi: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) जुलाई सेशन-2026 की 23,757 पदों की भर्ती प्रक्रिया अब अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 21 सितंबर को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब देशभर के अभ्यर्थियों की नजरें पहली मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं।

अगर पुराने ट्रेंड और पिछले तीन सत्रों के आंकड़ों को देखें, तो आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर डाक विभाग पहली मेरिट लिस्ट जारी कर देता है। इस आधार पर माना जा रहा है कि डाक विभाग 5 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच चयनित उम्मीदवारों की पहली मेरिट लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है।

बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी डाक विभाग में भर्ती

जीडीएस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा (Written Exam) या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा (High School) के प्राप्त अंकों (Merit) के आधार पर होता है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय अपने 10वीं के सही अंक भरे हैं, उनके कट-ऑफ के आधार पर राज्यवार (State-wise) और डिवीजनवार मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है।

करेक्शन विंडो और रोल नंबर ढूंढने का आसान तरीका

आवेदन में किसी भी तरह की त्रुटि को सुधारने के लिए डाक विभाग की ओर से 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ‘एडिट और करेक्शन विंडो’ खोली गई है। उम्मीदवार इस दौरान अपनी जानकारी दुरुस्त कर लें, ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी न हो। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अपने संबंधित राज्य या सर्किल की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

पीडीएफ फाइल में Ctrl + F शॉर्टकट की की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर सर्च करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में तय समय-सीमा के भीतर अपने डिवीजनल हेड ऑफिस जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement