Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NTPC Graduate Level Recruitment: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, जानें आवेदन से लेकर चयन तक सबकुछ

NTPC Graduate Level Recruitment
NTPC में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका (Img: AI Generated Image)

NTPC Graduate Level Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स की भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। यह भर्ती 3477 पदों के लिए है।

कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म

RRB के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 8 अक्टूबर 2026 से भरे जा सकेंगे और कैंडिडेट्स 6 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। 1 जनवरी 2027 को कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 33 साल होनी चाहिए। ऐसे में कैंडिडेट्स को नीचे दी गई RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की पूरी जानकारी देख लेनी चाहिए।

क्या है महत्वपूर्ण तारीखें (NTPC Graduate Level Recruitment)

आवेदन शुरू- 8 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर 2026
परीक्षा तिथि- नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा
परीक्षा सेंटर- परीक्षा के 10 दिन पहले जारी होगा
एडमिट कार्ड- परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा

नोट: आवेदकों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर RRB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें

आवेदन शुल्क कितना लगेगा? (NTPC Graduate Level Recruitment)

वर्गों के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत-

General/OBC/EWS- 500 रुपये
SC/ST/EBC- 250 रुपये
ALL Female- 250 रुपये

फीस रिफंड (NTPC Graduate Level Recruitment)

General/OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को स्टेज I परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपये उनके बैंक अकाउंट में वापस किए जाएंगे।

पेमेंट का तरीका (ऑनलाइन)

आप इन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं:

डेबिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड
इंटरनेट बैंकिंग
IMPS
कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

कितनी होनी चाहिए आयु?

कम से कम उम्र: 18 साल
अधिकतम उम्र: 33 साल

RRB अपने नियमों के अनुसार NTPC ग्रेजुएट लेवल की पोस्ट के लिए उम्र में छूट देता है।

आवश्यक योग्यता (NTPC Graduate Level Recruitment)

मुख्य वाणिज्यिक-सह-टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor), स्टेशन मास्टर और मालगाड़ी प्रबंधक के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। योग्यता के पूरे मानदंडों और विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।

जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष संस्थान से डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग की दक्षता जरूरी है।

ट्रैफिक असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन?

जो इच्छुक उम्मीदवार RRB पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 6 नवंबर 2026 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ध्यान रखें कि आवेदन 6 नवंबर 2026 की समय-सीमा से पहले पूरा कर लिया जाए।

कैसे होगा चयन?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट
दस्तावेजों की जांच।
मेडिकल जांच।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement