Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NEET PG 2026: 25 नवंबर तक सीट छोड़ने का मौका, जानें नियम

NEET PG 2026 में राउंड-1 और राउंड-2 की सीट छोड़ने का मौका मिल रहा है। अभ्यर्थी 25 नवंबर शाम 6 बजे तक इस्तीफा दे सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम।
NEET PG 2026
NEET PG 2026 (Img: Pinterest)

NEET PG 2026 में राउंड-1 और राउंड-2 के तहत सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चिकित्सा काउंसलिंग समिति ने आवंटित सीट छोड़ने की सुविधा शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को अपनी सीट छोड़नी है, वे 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक इस्तीफा दे सकते हैं।

SCC ने ये सुविधा अभ्यर्थियों की मांग पर शुरू की है। इसके तहत 23 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से इस्तीफे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। इसलिए इस्तीफा देने से पहले इससे जुड़ी सभी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें।

NEET PG 2026: सीट छोड़ने की जरूरी तारीख और समय

  • प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 23 नवंबर 2026
  • प्रक्रिया शुरू होने का समय: दोपहर 2 बजे
  • सीट छोड़ने की अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2026
  • अंतिम समय: शाम 6 बजे

NEET PG 2026 :किन अभ्यर्थियों को मिलेगा सीट छोड़ने का मौका?

एमसीसी ने राउंड-1 और राउंड-2 में सीट पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों को इस्तीफा देने की अनुमति दी है। इसमें ये अभ्यर्थी शामिल हैं:

  • राउंड-1 में सीट पाने वाले अभ्यर्थी, जिनकी सीट राउंड-2 में अपग्रेड नहीं हुई।
  • राउंड-2 में पहली बार सीट पाने वाले अभ्यर्थी, जिन्होंने अपने कॉलेज में प्रवेश ले लिया है।
  • राउंड-2 में सीट अपग्रेड होने के बाद नई सीट पर प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी।

NEET PG 2026 :सीट छोड़ने पर वापस नहीं मिलेगी सिक्योरिटी फीस

एमसीसी के निर्देश के अनुसार, सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जब्त कर ली जाएगी। यानी अभ्यर्थियों को यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसलिए सीट छोड़ने का फैसला करने से पहले आर्थिक नुकसान को भी ध्यान में रखें।

UPSC CDS-I 2027: सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

फ्रीज और फ्लोट विकल्प वालों को क्या करना होगा?

एमसीसी ने फ्रीज और फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग प्रक्रिया बताई है।

1. फ्रीज विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी: जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के दौरान फ्रीज विकल्प चुना था, उन्हें सीट छोड़ने के लिए अपने आवंटित कॉलेज में खुद जाना होगा। वहीं, उन्हें इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

2. फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी: फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस्तीफा दे सकते हैं।

इसलिए अभ्यर्थी पहले यह जांच लें कि उन्होंने काउंसलिंग के दौरान कौन-सा विकल्प चुना था।

NEET PG 2026
NEET PG 2026 (Img: Pinterest)

कॉलेज से इस्तीफा पत्र लेना जरूरी

सीट छोड़ने के लिए केवल कॉलेज को जानकारी देना काफी नहीं होगा। एमसीसी के अनुसार, संबंधित कॉलेज को अपने पोर्टल के माध्यम से इस्तीफा पत्र जारी करना होगा।

Government Jobs 2026: आज SBI समेत 5 भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • कॉलेज को एमसीसी पोर्टल पर इस्तीफा पत्र जारी करना होगा।
  • अभ्यर्थी यह जांच लें कि उनका इस्तीफा पत्र पोर्टल पर जारी हुआ है या नहीं।
  • अगर कॉलेज पोर्टल पर इस्तीफा पत्र जारी नहीं करता है, तो इस्तीफा मान्य नहीं होगा।
  • केवल कॉलेज को मौखिक या लिखित जानकारी देना पर्याप्त नहीं है।

25 नवंबर शाम 6 बजे तक पूरी करें प्रक्रिया

नीट पीजी 2026 के राउंड-1 और राउंड-2 की सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक पूरी प्रक्रिया करनी होगी। समय पर इस्तीफा देने के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि कॉलेज ने एमसीसी पोर्टल पर इस्तीफा पत्र जारी कर दिया है।

अंतिम समय का इंतजार न करें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य परेशानी के कारण आपका इस्तीफा अमान्य न हो।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!