Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आज यानी 23 नवंबर 2026 को पांच संस्थानों में निकली भर्तियों के लिए अप्लाई करने का लास्ट दिन है। इनमें एसबीआई बैंक, सीजीएसटी लखनऊ, चंडीगढ़ जिला न्यायालय और CSIR-AMPRI की भर्तियां शामिल हैं।
इन सभी भर्तियों में बैंकिंग से लेकर खेल और न्यायपालिका तक के क्षेत्र में जॉब पाने का मौका है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे आज ही फॉर्म भर सकते हैं उनके पास आज तक का ही टाइम है। अप्लाई करने से पहले उससे जुड़े विभाग की वेबसाइट पर जाकर योघ्यता, उम्र और भर्ती से जड़ी दूसरी शर्तों की जानकारी जरूर लें।
Government Jobs: चंडीगढ़ जिला न्यायालय में 32 पदों पर भर्ती
Government Jobs: अगर कोई युवा चंडीगढ़ जिला न्यायालय के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज ही कर सकते हैं। यहां कुल 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 8 गेटकीपर, 6 चौकीदार और 18 पार्किंग अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इन पदों पर शुरुआत में 89 दिनों के लिए नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। उम्मीदवार योग्यता, आवेदन का तरीका और अन्य जानकारी के लिए चंडीगढ़ जिला न्यायालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Government Jobs: CGST लखनऊ में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती
Government Jobs: CGST और सेंट्रल एक्साइज लखनऊ ज़ोन ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए टैक्स असिस्टेंट के 3 पदों और हवलदार के 14 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। टैक्स असिस्टेंट को पे लेवल-4 और हवलदार को पे लेवल-1 में रखा जाएगा। इस भर्ती की एक खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है; आवेदन ऑफ़लाइन जमा करने होंगे। आवेदन 23 नवंबर, 2026 तक तय पते पर पहुंच जाने चाहिए।
आवेदन भेजने का पता: 7-A, अशोक मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226001।
Government Jobs: SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती
SBI ने एक और भर्ती निकाली है। इसके तहत चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/26 के तहत हो रही है।
चीफ मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित काम में कम से कम 7 साल का अनुभव होना जरूरी है।
वहीं, मैनेजर पद के लिए उम्र 24 से 36 साल तय की गई है। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। दोनों पदों के लिए MBA/PGDM या इसके बराबर की डिग्री जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Government Jobs: SBI रिस्क स्पेशलिस्ट भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिस्क स्पेशलिस्ट के 3 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/27 के तहत हो रही है। इसके लिए 25 से 35 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास CA या CFA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फाइनेंस, डेटा एनालिसिस या बिजनेस एनालिसिस में MBA/PGDM करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को MMGS-II ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 है।
Government Jobs: CSIR-AMPRI में MTS भर्ती
Government Jobs: CSIR-एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड प्रोसेसेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (AMPRI) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी MTS के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या RECT-02/2026 के तहत की जा रही है।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतन मिलेगा। संस्थान के मुताबिक, कुल मासिक वेतन करीब 33,650 रुपये हो सकता है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 नवंबर 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें: इन सभी भर्तियों में आवेदन की अंतिम तारीख आज है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। सरकारी नौकरी से जुड़ी नई भर्तियों और जरूरी अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।