Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

MP Police Constable Exam 2026: टली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, 7500 पदों के लिए अब नई तारीख का इंतजार

MP Police Constable Exam 2026
MP Police Constable Exam 2026 (Image: {Pinterest)
MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ा दिया है। मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों को अब नई एग्जाम डेट का इंतजार करना होगा।

MPESB के नोटिस के मुताबिक, पुलिस विभाग की ही एक अन्य परीक्षा के आयोजन और अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

जल्द जारी होगा नया एग्जाम शेड्यूल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बताया है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथियां अतिशीघ्र घोषित की जाएंगी। फिलहाल परीक्षा की संशोधित तारीख को लेकर कोई निश्चित जानकारी सामने नहीं आई है। अभ्यर्थियों को नई तारीखों के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

परीक्षा की नई तारीख घोषित होने के साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे पुराने परीक्षा शेड्यूल के आधार पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी न करें और नए नोटिस का इंतजार करें।

दो शिफ्ट में होनी थी परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम

जारी जानकारी के अनुसार, एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाना है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। इस पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होनी है। दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा की नई तारीखों के साथ इन समयों में किसी बदलाव की जानकारी भी मंडल की ओर से दी जा सकती है।

100 सवालों का होगा पेपर, आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे प्रश्न

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र का स्तर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि से 30 प्रश्न और विज्ञान एवं सरल अंकगणित से 30 प्रश्न शामिल होंगे।

इस भर्ती अभियान के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के कुल 7,500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा स्थगित होने के बाद अब सभी की नजर MPESB की ओर से जारी होने वाली नई तारीखों पर टिकी है।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!