Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग ने तमिलनाडु सर्किल में स्टाफ कार ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार LMV और HMV लाइसेंस व तीन साल के अनुभव के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से करना होगा। अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है।
India Post Recruitment 2026
India Post Recruitment 2026

New Delhi, India Post Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में भर्ती निकली है। विभाग ने तमिलनाडु सर्किल के अंतर्गत मेल मोटर सर्विस (MMS), चेन्नई में स्टाफ कार ड्राइवर (Ordinary Grade) के 24 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

India Post Recruitment 2026: 24 पदों पर होगी भर्ती

India Post Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 13, अनुसूचित जाति के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। नियुक्ति के बाद दो साल की प्रोबेशन अवधि होगी।

India Post Recruitment 2026: 10वीं पास के साथ ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी

India Post Recruitment 2026: स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास हल्के मोटर वाहन (LMV) और भारी मोटर वाहन (HMV) दोनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवार को दोनों तरह के वाहन चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना जरूरी है।

इसके अलावा अभ्यर्थी को मोटर मैकेनिज्म की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह वाहन की छोटी-मोटी खराबियों को पहचानकर ठीक कर सके। होमगार्ड या सिविल वॉलंटियर के रूप में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

India Post Recruitment 2026: 18 से 27 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

India Post Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल और OBC वर्ग को तीन साल की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

India Post Recruitment 2026
India Post Recruitment 2026

लिखित और प्रायोगिक परीक्षा से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य अंकगणित और सड़क संबंधी जानकारी, वाहन रखरखाव व यातायात नियमों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवार हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा में परीक्षा दे सकेंगे।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को प्रायोगिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 20 अंकों की होगी। इसमें मोटर मैकेनिज्म और छोटी-मोटी मरम्मत के लिए 10 अंक तथा भारी मोटर वाहन ड्राइविंग टेस्ट के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

प्रायोगिक परीक्षा में वाहन की खराबी पहचानने, पहिया बदलने और टायर में हवा भरने जैसे कामों की जानकारी जांची जाएगी। वहीं, ड्राइविंग टेस्ट में गियर बदलने, क्लच और एक्सीलरेटर पर नियंत्रण रखने, वाहन संभालने और रिवर्स करने की क्षमता का मूल्यांकन होगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित और प्रायोगिक परीक्षा के कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों और SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। अन्य पात्र उम्मीदवारों को भारत के किसी कम्प्यूटरीकृत डाकघर में ई-पेमेंट के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। भुगतान के बाद मिलने वाली मूल रसीद आवेदन फॉर्म के साथ लगानी होगी।

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स की 354 पदों वाली भर्ती रद्द, 100 रुपये आवेदन शुल्क होगा वापस; जानें नया विज्ञापन कब आएगा

India Post Recruitment 2026: स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन

India Post Recruitment 2026: उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म हिंदी, अंग्रेजी या तमिल भाषा में भरना होगा। आवेदन के साथ दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां लगानी होंगी। इनमें 10वीं का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन साल के ड्राइविंग अनुभव का प्रमाण पत्र और लागू होने पर जाति या EWS प्रमाण पत्र शामिल हैं।

भरा हुआ आवेदन फॉर्म और दस्तावेज इस पते पर भेजने होंगे:

The Senior Manager (Group-A)
Mail Motor Service, No. 37, Greams Road
Chennai – 600 006

विभाग के अनुसार आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। साधारण डाक, रजिस्टर्ड पोस्ट, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

आधिकारिक नोटिफिकेशन: India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 PDF अधिक जानकारी और सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!