नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट के कुल 215 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
आवेदन तिथि
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए।
- किसी विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, PSU अथवा स्वायत्त संस्थान में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
- प्रतिष्ठित निजी कंपनी या कॉर्पोरेट बैंक में समकक्ष वेतन पैकेज पर दो साल का अनुभव भी मान्य हो सकता है। ऐसी कंपनी का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 200 करोड़ रुपये या उससे अधिक होना चाहिए।
- अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगा चयन
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट पद पर सीधी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं।
स्किल टेस्ट में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50 अंक प्राप्त करना जरूरी है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर Work with DU सेक्शन खोलें।
- इसके अंतर्गत Advertisement – Departments विकल्प पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या R&P/325/2026 से संबंधित भर्ती विवरण खोलें।
- आवेदन से पहले योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तें ध्यान से पढ़ें।
- निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद या प्रति सुरक्षित रख लें।