IIIT Recruitment 2026: सरकारी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) ने अपनी फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया में एक बदलाव किया है, जिससे उम्मीदवारों को काफी राहत मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वालों को अब किसी खास तारीख या नई भर्ती के विज्ञापन का इंतजार नहीं करना होगा योग्य उम्मीदवार साल भर कभी भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
IIIT ने बदली भर्ती प्रक्रिया (IIIT Recruitment 2026)
IIIT प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पुरानी भर्ती प्रणाली की जगह “रोलिंग एडवरटाइजमेंट” (निरंतर विज्ञापन) मॉडल लागू किया है। संस्थान ने 6 नवंबर को इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
पहले, उम्मीदवारों को औपचारिक भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना पड़ता था और आवेदन की अंतिम तारीखों पर नजर रखनी पड़ती थी। अब इस नई व्यवस्था से ऐसी बाध्यताएं काफी हद तक खत्म हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का अंतिम मौका, 67,700 रुपये से शुरू होगी सैलरी
तीन विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती (IIIT Recruitment 2026)
शुरुआती चरण में, संस्थान ने तीन प्रमुख विभागों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं-
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
एप्लाइड साइंसेज
इन विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I और ग्रेड-II) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। संस्थान के निदेशक, प्रो. मुकुल एस. सुतावने के मुताबिक, रिक्तियों की संख्या पहले से तय नहीं की गई है। बल्कि, संस्थान की जरूरतों और उपलब्ध पदों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
क्या है “रोलिंग एडवरटाइजमेंट” मॉडल? (IIIT Recruitment 2026)
इस नई भर्ती व्यवस्था में, एक “कट-ऑफ डेट” महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्थान समय-समय पर एक विशेष तारीख तय करेगा और उस तारीख तक प्राप्त सभी आवेदनों को एक साथ चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में न केवल मौजूदा रिक्तियां, बल्कि नई खुलने वाली जगहें और पहले से खाली रह गए पद (बैकलॉग वैकेंसी) भी शामिल होंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर कोई उम्मीदवार तय कट-ऑफ डेट के बाद आवेदन जमा करता है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। उनका आवेदन अपने आप अगली भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। यानी की उम्मीदवार किसी एक विशेष भर्ती सत्र के दौरान ही आवेदन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- AIBE 22 Admit Card 2026: आज जारी होगा हॉल टिकट, 29 नवंबर को परीक्षा; डाउनलोड से पहले जान लें जरूरी बातें
आवेदन करने के लिए कौन पात्र है? (IIIT Recruitment 2026)
आवेदकों के लिए PhD की डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि, चयन केवल डिग्री के आधार पर नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, पढ़ाने के अनुभव और शोध (रिसर्च) से जुड़े कार्यों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
संस्थान ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगा जिनका शोध बैकग्राउंड मजबूत हो, जो न केवल पढ़ाने में, बल्कि संस्थान के सर्वांगीण विकास में भी योगदान दे सकें।
उम्मीदवारों के लिए यह अवसर क्यों महत्वपूर्ण है? (IIIT Recruitment 2026)
‘रोलिंग रिक्रूटमेंट’ (निरंतर भर्ती) प्रणाली से उन PhD धारकों को लाभ होता है, जो शायद पहले आवेदन की समय-सीमा (डेडलाइन) चूक गए हों। उन्हें अब अगली भर्ती के विज्ञापन के जारी होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।