Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Railway Jobs 2026: रेलवे में ALP, स्टेशन मास्टर समेत 1421 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Railway Jobs 2026
ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती (सोर्स- Pinterest)

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (Railway) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) 2026 के तहत 1,421 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से सहायक लोको पायलट (ALP), स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर (JE), तकनीशियन, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पात्र उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों के अनुसार योग्यता

Railway की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

  • सहायक लोको पायलट (ALP): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल,
  • इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री धारक भी पात्र हैं।
  • स्टेशन मास्टर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • मालगाड़ी प्रबंधक: स्नातक डिग्री।
  • जूनियर इंजीनियर (JE): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री।
  • तकनीशियन: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप।
  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 12वीं पास और हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान।
  • वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर: 12वीं पास। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।


आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

  • सामान्य (UR): अधिकतम 42 वर्ष
  • ओबीसी: अधिकतम 45 वर्ष
  • एससी/एसटी: अधिकतम 47 वर्ष

यदि एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार अनारक्षित (UR) पदों के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

  • ALP और तकनीशियन: वेतन स्तर-2
  • वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर: वेतन स्तर-3
  • मालगाड़ी प्रबंधक: वेतन स्तर-5
  • स्टेशन मास्टर और जूनियर इंजीनियर (JE): वेतन स्तर-6

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। आधिकारिक वेबसाइट: https://rrcbbs.org.in

महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: शुरू हो चुके हैं
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026

निष्कर्ष

East Coast Railway GDCE Recruitment 2026 रेलवे कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और बेहतर अवसर प्राप्त करने का अच्छा मौका है। क्योंकि, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement