Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में 305 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, इंटरव्यू डेट और पूरी डिटेल

BHEL Ranipet Recruitment 2026 के तहत 305 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, ट्रेडवार रिक्तियां, स्टाइपेंड, वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।
BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026
BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), रानीपेट ने ट्रेड अप्रेंटिस के 305 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट समेत कई ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं।

305 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 305 पद भरे जाएंगे। इनमें फिटर के 135, वेल्डर के 90, टर्नर के 20, मशीनिस्ट के 21, इलेक्ट्रीशियन के 23, मोटर मैकेनिक के 3, प्लंबर के 3, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के 3, बढ़ई के 3 और उपकरण मैकेनिक के 4 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड के अनुसार 8वीं या 10वीं पास होना भी आवश्यक है।

जून 2026 में आईटीआई की अंतिम परीक्षा देने वाले और रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपना आईटीआई हॉल टिकट साथ ले जाना होगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान ₹12,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी: 1 अगस्त 2026
वॉक-इन इंटरव्यू: 18, 19, 20 और 21 अगस्त 2026
समय: सुबह 9:00 बजे से

इंटरव्यू का स्थान:
मानव संसाधन प्रबंधन सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक भवन, BHEL, रानीपेट

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच करें। इसके बाद आईटीआई प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। यदि रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आईटीआई परीक्षा का हॉल टिकट भी साथ रखें। निर्धारित तिथि पर सभी दस्तावेजों के साथ बीएचईएल रानीपेट पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन कराएं और वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हों।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अलग से कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

निष्कर्ष

BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026 आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी प्रतिष्ठान में अप्रेंटिसशिप करने का अच्छा अवसर है। क्योंकि, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement