नई दिल्ली: शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवकों के नौकरी का अच्छा मौका है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने सीआईई एक्सपेरिमेंटल बेसिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन तिथि
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पदों पर भर्ती होनी है।
चयन प्रक्रिया
दोनों पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होंगे।
प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन।
- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और चार वर्षीय B.El.Ed. डिग्री।
- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और B.Ed. डिग्री।
इसके अलावा उम्मीदवार का सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने सेकेंडरी स्तर पर हिंदी या अंग्रेजी विषय भी पढ़ा हो।
असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) के लिए योग्यता

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
- Work with DU सेक्शन खोलें।
- Advertisement – Departments विकल्प पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या R&P/324/2026 से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें।
- अपनी योग्यता और पद से जुड़ी शर्तें ध्यान से पढ़ें।
- निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भरे फार्म को भली भांति चैक कर लें। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।