Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

CBSE Board Exam Date 2027: इस हफ्ते जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, ऐसे करें चेक करें

CBSE Board Exam Date 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जल्द ही जारी होने वाली है। 10वीं और 12वीं के छात्र फरवरी से शुरू होने वाले एग्जाम और जनवरी के प्रैक्टिकल की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।
CBSE Board Exam Date 2027
CBSE Board Exam Date 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेट (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। हर साल की तरह इस बार भी देश भर से 40 से 50 लाख के करीब स्टूडेंट्स सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का यह इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते कभी भी टाइम टेबल जारी किया जा सकता है।

संभावित तिथियां और शेड्यूल का अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के वास्ते पर्याप्त समय देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से समय से पहले डेटशीट जारी की जाती रही है। पिछले सत्र में भी टाइम टेबल परीक्षा से करीब 110 दिन पहले घोषित कर दिया गया था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी 20 अक्टूबर या उससे हालांकि उससे पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई निश्चित तारीख साझा नहीं की गई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि मुख्य परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE Board Exam Date 2027: जनवरी से शुरू हो सकती हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं

मुख्य लिखित परीक्षाओं के शुरू होने से पहले छात्रों को प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं से गुजरना होगा। पिछले वर्षों के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 से शुरू होकर फरवरी 2027 के बीच संपन्न करवाई जाएंगी। छात्रों को अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है ताकि प्रैक्टिकल की सटीक तिथियों की जानकारी समय पर मिल सके।

CBSE Board Exam Date 2027 के पालियों की जानकारी

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से दोनों ही कक्षाओं के पेपर अमूमन एक ही पाली में आयोजित किए जाते हैं। परीक्षा के लिए निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का रहता है। हालांकि, अलग-अलग विषयों के पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के प्रारूप के आधार पर समय-सीमा भिन्न होती है-

कुछ प्रमुख विषयों के पेपर के लिए छात्रों को 3 घंटे (सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक) का समय दिया जाता है।

कुछ विशेष विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए परीक्षा का समय 2 घंटे (सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक) तय किया गया है।

CBSE Board Exam Date 2027: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

समय-सारणी घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना टाइम टेबल प्राप्त कर सकेंगे-

सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए डेटशीट 2027 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी कक्षा (10th या 12th) के अनुसार दिए गए लिंक का चयन करें।

क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्मेट में टाइम टेबल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

अंत में इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और अपने विषयों के अनुसार परीक्षा की तिथियां नोट कर लें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!