Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NEET UG : दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जानें क्या है डीयू का पहला एक्शन

डीयू ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। छात्रों को डीयू में दाखिले का बेसब्री से इंतजार था। जिसकों लेकर डीयू ने भी काम शूरू कर दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीडब्ल्यू (सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चे, विधवाएं) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज जमा करने की विंडो खोल दी है। सबमिशन पोर्टल पर चिकित्सा विज्ञान संकाय की वेबसाइट के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और 85% दिल्ली कोटा के तहत 2024-25 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले CW श्रेणी के उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से CW रियायतों के लिए अपनी पात्रता साबित करने वाले प्रासंगिक दस्तावेज जमा करने होंगे।

SSC Job: एसएससी में निकली बंपर भर्ती, बढ़ाई गई पदों की संख्या, जानें पूरा अपडेट

एसएससी एमटीएस में बड़े स्तर पर भर्ती निकली है। विभाग की तरफ से पदों की संख्या भी बढ़ाई जा चुकी है। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए भर्ती की पूरी जानकारी। पढ़िये ये विशेष रिपोर्ट नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सूचित किया है कि एसएससी एमटीएस 2024 के माध्यम से भरे जाने वाले मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) रिक्तियों की संख्या पहले अधिसूचित 4,887 रिक्तियों से बढ़ाकर 6,144 कर दी गई है। सीआईबीसी और सीबीएन में 3,439 हवलदार रिक्तियों के साथ, कुल संख्या अब 9,583 है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, सीआईबीसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर की जानें वाली भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। उम्मीदवार इन बंपर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि पहले 4887 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी जिनकी संख्या अब बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.

पुलिस में जाने वाले युवाओं के लिए खुश खबरी, जानें कब तक बढ़ाई गई है पंजीकरण की डेट

नई दिल्ली: अगर आप पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक है तो खबर आपके काम की है। इस जगह पर शासन की तरफ से सिपाही भर्ती की डेट आगे बढ़ा दी गई है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट जेकेएसएसबी ने 2024 के विज्ञापन संख्या 01 के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण तिथियों को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अगस्त से 7 सितंबर तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। अब इन सेवा के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह आवेदन विंडो 30 जुलाई 2024 को खुलने वाली थी। लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। जो कि 7 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

Delhi Coaching Tragedy: UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील, देखें पूरी लिस्‍ट

दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन ने अब जबरदस्त कार्रवाई की है। एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील कर दिये हैं। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामला बढ़ता देख एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर को लगातार सील करने की कार्रवाई की। बता दें कि दिल्ली में अब तक UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील हो चुके हैं। इसमें राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के अलावा डॉक्टर दिव्याकृति का कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एमसीडी ने ओझा सर के आईएएस कोचिंग को भी सील करने की कार्रवाई की है। एमसीडी ने बताया कि ये कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में चलाये जा रहे थे। बेसमेंट में पानी घुसने के कारण ही राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत हुई थी। बता दें कि दिल्‍ली नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस भी दिया है। एमसीडी द्वारा रविवार और सोमवार को की गई कार्रवाई में यूपीएससी की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील किये जा चुकै हैं। इसमें आईएएस गुरुकुल, प्लूटस अकादमी, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, चहल अकादमी, करिअर पावर, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, 99 नोट्स, विद्या गुरु, साई ट्रेडिंग, गाइडेंस आईएएस और ‘इजी फॉर आईएएस’, दृष्टि IAS, वाजी राम IAS इंस्टीट्यूट, वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, श्रीराम IAS और वाजीराम और आईएएस हब इंस्टीट्यूट आदि के नाम शामिल हैं।

DELHI university: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, जाने पूरी प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए रास्ते खुल चुके हैं। छात्रों को सीयूईटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा यूजी के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा, सीयूईटी के माध्यम से 2024 के लिए डीयू में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट आवंटन सिस्टम यूजी (CSAS UG)के माध्यम से आवेदन करना होगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा पूरे भारत में 260 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है।

CUET Result:सीयूटी रिजल्ट जारी होने के बाद आया बड़ा अपडेट, जानें एडमिशन को लेकर यूजीसी का बड़ा बयान

सीयूटी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के बीच विवि. में दाखिला लेने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए 13,47,820 ने पंजीकरण कराया था लेकिन 11,13,610 ने ही परीक्षा दी थी। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट समेत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर जारी विवाद की वजह से सीयूईटी-यूजी के परिणाम घोषित करने में 28 दिन की देरी हुई। एनटीए ने सात जुलाई को अनंतिम आंसर-की जारी की थी। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 63 विषयों के लिए परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में कराई गई थी। 15 विषयों की परीक्षा पेन-पेपर से, जबकि 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर माध्यम से हुई।

सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया सामने, जानें पूरी खबर

यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। नौकरी के लिए इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी खबर है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट पद के लिए निकली भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आवेनदन करने वाले युवाओं के लिए विभाग की तरफ से परीक्षा को लेकर अन्य जानकारी भी जारी कर दी गई है। यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सहायक कमांडेंट (AC) के पदों पर भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र आज यानी शुक्रवार, 26 जुलाई को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 4 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर होने जा रही है भर्ती, पेपर लीक को लेकर सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश में शासन बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रहा है। जिसमें 60 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती की जाएगी। युवाओं को लंबे समय से इसका इंतजार था। वहीं इस बार सरकार पेपर लीक को लेकर गंभीर दिख रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट लखनऊ: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यूपी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं यूपी सरकार ने पेपर लीक को लेकर भी कड़ा कानून बनाया है। अगर किसी भी हालत में पेपर लीक होता है तो सरकार उसपर सख्त कार्यवाही करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार आरक्षी की भर्ती के लिए फरवरी में आयोजित परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द किए जाने के चलते इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बोर्ड ने पुनर्परीक्षा की तारीखों के ऐलान के साथ ही साथ इस बार की परीक्षा में नकल करने या कराने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं में संलिप्तता होने पर एक करोड़ रुपये के जुर्माने और आजीवन कारावास या दोनों, आदि कठोर दण्ड दिए जाने की भी घोषणा की है। आपको बताते चलें कि पेपर लीक होने को लेकर पूरे देश के युवाओं में गुस्सा है। जिसको देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। इस बार पेपर लीक होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। इसकी को लेकर पेपर लीक करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ITBP Bharti 2024: 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

ITBP ने युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: पैरा मिलिट्री में नौकरी तलाशने वाले युवकों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की तारीख – 20 जुलाई से शुरूआवेदन करने की आखिरी तारीख -18 अगस्त 2024पदों की संख्या- 51आवेदन शुल्क – इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क माफ है, इन्हें किसी प्रकार की एप्लीकेशन फीस नहीं देनी है।आवेदक की योग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो इसके साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा भी हो। ये पद कॉबलर और टेलर के लिए हैं। अगर एज लिमिट की बात करें तो इन वैकेंसी के लिए 18 से 23 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में कुछ समय तक काम करने का अनुभव है तो ये आपके लिए और अच्छा रहेगा।जानकारी के अनुसार ये पद कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के हैं। इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – itbpolice।nic।inसेलेक्शन प्रक्रिया- इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इसे पास कर लेंगे उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले चयन का अंतिम राउंड यानी डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाएंगे। सभी चरण पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स का सेलेक्शन फाइनल होगा।

Govt Jobs: यूपी में इस विभाग ने निकाली 701 पदों पर भर्ती, पढ़ें पूरी डीटेल

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश के इस विभाग ने 701 पदों पर भर्ती निकाली है। पढ़े पूरी डीटेल नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। उत्तर प्रदेश के इस विभाग ने 701 पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी: वन एवं वन्यजीव विभाग कुल पदों की संख्या: 701 शैक्षिणक योग्यता: उम्मीदवारों को निर्धारित विषयों में स्नातक होना चाहिए आयु सीमा: 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं हो आवेदन शुल्क: 25 रुपये अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2022 वेबसाइट: upsssc.gov.in

error: Content is protected !!