Govt Jobs: केंद्रीय विद्यालयों में निकली 4000 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की सारी डीटेल

देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी का होता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालयों ने टीचिंग समेत कुल 4000 पदों के लिए भर्ती निकाली है। नौकरी: केंद्रीय विद्यालय (KVS) कुल पदों की संख्या: 4014 पदों का विवरण टीजीटी – 2154 पदपीजीटी – 1200 पदहेड मास्टर – 237 पदप्रिंसिपल – 278 पदवाइस-प्रिंसिपल – 116 पदफाइनेंस ऑफिसर – 7 पदसेक्शन ऑफिसर – 22 पद अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2022 वेबसाइट: kvsangathan.nic.in
Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों की संख्या में PGT पद पर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी डीटेल

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी… नई दिल्ली: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लिए PGT पद पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। नौकरी: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कुल पदों की संख्या: 3120 पदों का विवरण पीजीटी जीव विज्ञान: 218 पदपीजीटी रसायन शास्त्र: 227 पदपीजीटी भूगोल: 164 पदपीजीटी हिंदी: 163 पदपीजीटी अर्थशास्त्र: 167 पदपीजीटी इतिहास: 182 पदपीजीटी संस्कृत: 169 पदपीजीटी भौतिक शास्त्र: 251 पदपीजीटी गणित: 185 पदपीजीटी वाणिज्य: 200 पदपीजीटी अंग्रेजी: 211 पद आवेदन शुल्क: 100 रुपये अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2022 वेबसाइट: jssc.nic.in
Govt Jobs: इस विभाग ने निकली 900 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों की बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: एनएलसी इंडिया लिमिटेड कुल पदों की संख्या: 901 पदों का विवरण ट्रेड अप्रेंटिस: 728 नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुए अप्रेंटिस: 173 आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेडों में आईटीआई सहित अन्य जरूरी जानकारी होनी चाहिए अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022 वेबसाइट: nlcindia.in
Success Tips: आसान भाषा में समझे शेयर मार्केट और IPO की ये खास बातें

अगर आप भी शेयर मार्केट और IPO में कैरियर बनाने चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नई दिल्ली: वैसे तो शेयर बाजार में लोग कई सालों से निवेश कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों शेयर बाजार युवाओं को भी आकर्षित कर रहा हैं। बता दें कि शेयर बाजार में भी दो मार्केट होते हैं, जिसमें पहला होता है प्राइमरी मार्केट और दूसरा सेकेंडरी मार्केट होता है। इन दोनों में ही बाजार में कंपनियां लिस्ट होती हैं, जिनके स्टॉक्स खरीदे और बेचे जाते हैं। सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने से पहले किसी भी कंपनी को प्राइमरी मार्केट में अपना IPO लाना होता है। जिसके लिए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 200 लोगों को प्राइवेट प्लेसमेंट के रूप में शेयर बाटना होता है। IPO को निवेशकों द्वारा एक प्राइस बैंड पर सब्सक्राइब किया जाता है। IPO लाकर कंपनी सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट हो जाती है।
Trending Topic: यूपी की इस यूनिवर्सिटी के कुलपति भ्रष्टाचार का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्याल कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। जानिए पूरा मामला लखनऊ: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। विश्वविद्यालय के कुलपति का नाम प्रोफ़ेसर विनय पाठक है। विनय पाठक पर भ्रष्टाचार के ये गंभीर आरोप कई यूनिवर्सिटी में परीक्षा संचालन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी डीजीटेक्स टेक्नोलॉजी इंडिया के एमडी डेविड मारियो डेविस ने लगाये हैं। शनिवार को लखनऊ के इंदिरानगर थाने में डेविड मारियो ने प्रोफेसर विनय पाठक समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। FIR में डेविस ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कुलपति रहने के दौरान विनय पाठक ने बिलों के भुगतान करने के एवज में उनसे 15 फीसदी कमीशन की मांगा है। जब उन्होंने कमीशन देने ने मना किया तो प्रोफेसर ने कॉट्रेक्ट खत्म करने की धमकी दी। अपने FIR डेविड ने ये भी बताया कि उन्होंने प्रोफेसर को कमीशन के रूप में अब तक 1.41 करोड़ रुपये भी दिए हैं। ये पैसे प्रोफेसर ने खुर्रमनगर निवासी एक्सेल आईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के माध्यम से लिये। इतना ही नहीं डेविड ने अपनी शिकायत में भी कहा कि साल 2022-23 के कॉन्ट्रेक्ट करवाने के बदले भी कमीशन की मांग की थी। जब डेविड ने उसकी ये मांग पूरी नहीं कि तो उसने ये कॉन्ट्रेक्ट अजय मिश्रा को दे दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई। एसटीएफ ने इस मामले में एक निजी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।
Govt Jobs: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने निकाली विभिन्न पदों की बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। पढ़िए पूरी डीटेल नई दिल्ली: कृषि के क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) कुल पदों की संख्या: 349 पदों के नाम: हेड ऑफ डिविजन/सीनियर साइंटिस्ट-कम-हेड आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदन शुल्क: 1500 रुपये अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022 वेबसाइट: asrb.org.in
Govt Jobs: पूरा कर सकते है पुलिस में जाने का सपना, निकली कॉन्स्टेबल के पदों की बंपर भर्ती

सिपाही की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। SSC GD ने विभिन्न सशस्त्र बलों में कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। पढ़िए पूरी डीटेल नई दिल्ली: आज उन युवाओं के लिए खुशखबरी आई है जो पुलिस विभाग में नौकरी करके देश की सेवा करना चाहते हैं। बता दें कि SSC GD ने विभिन्न सशस्त्र बलों में कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। नौकरी: कर्मचारी चयन आयोग, जरनल ड्यूटी (SSC GD) कुल पदों की संख्या: 24369 पदों का वितरण सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 8922 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 8911 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 100 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 1284 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) आयु सीमा: 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक न हो। शैक्षिणक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये वेबसाइट: ssc.nic.in
Trending Topic: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए CBSE ने आयोजित किए स्पेशल एग्जाम, जाने पूरी डीटेल

CBSE ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए स्पेशल बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया है। नई दिल्ली: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी है, CBSE की ओर से इन खिलाड़ियों के लिए 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी विशेष बोर्ड परीक्षाCBSE ने इस विशेष बोर्ड परीक्षा साल 2020 के ओलंपिक खेलों सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित की है। खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा में विशेष आयोजन कराना शुरू किया है। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रहे छात्रइस वर्ष भी जो खिलाड़ी फरवरी, मार्च, अप्रैल के दौरान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इस साल उनकी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी है।
Success Tips: ब्लाकचेन तकनीक से आ रही Entrepreneurship बदलाव की आंधी, इन आसान टिप्स पर डाले नजर

आज कल बदलती दुनिया में ब्लाकचेन टेक्नोलाजी क्रांति लेकर आ रही है। आज हमारी रिपोर्ट में हम आपको ब्लाकचेन टेक्नोलाजी के इस्तेमाल के कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। नई दिल्ली: आज कल बदलती दुनिया में डाटा स्टोर करना और उसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में ब्लाकचेन टेक्नोलाजी तकनीक की दुनिया में क्रांति लेकर आने का काम कर रही है। हमारी रिपोर्ट में हम आपको ब्लाकचेन टेक्नोलाजी के इस्तेमाल के कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। इससे आप अपने बिजनेस पार्टनर्स के कारोबार के डिजिटल ट्रांसफार्मेशन में मदद कर सकते हैं, जिससे वो भविष्य के लिए तैयार हो सकें। 2. लायल्टी प्रोग्राम साल्यूशन का बखूबी फायदा उठा सकते है, इससे कम्युनिटी डेवलपमेंट एक्टिविटीज को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता हैं। 3. ब्लाकचेन टेक्नोलाजी से आनलाइन डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। 4. ब्रांड संपूर्ण रूप से इंक्लूसिव साल्यूशन प्रदान करते हैं, संपूर्ण विकास पर जोर देते हैं और जिनके पास एक सस्टेनेबल डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी होती है, वे सफलता हासिल करते हैं।
Success Tips: करना चाहते हैं SSC परीक्षा को क्रैक, तो पढ़िए ये आसान टीप्स

अगर आप भी SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसे क्रैक करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। युवा डाइनामाइट की इस रिपोर्ट की आसान टीप्स के साथ SSC क्रैक कर सकते हैं। नई दिल्ली: अगर आप भी SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसे क्रैक करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। हमारी इस रिपोर्ट में कुछ सुझाव आपके काफी काम के हो सकते हैं। Tips परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसके पाठ्यक्रम के साथ विषयों के वेटेज और परीक्षा पैटर्न को जान लेना जरूरी होता है। व्यावहारिक दैनिक योजना बनाए, हर सेक्शन को प्रतिदिन के आधार पर समय दें। हर सेक्शन को प्रतिदिन के आधार पर समय दें, इस तरह के ट्रिक्स कम समय में प्रश्नों को हल करने में बहुत काम आएंगे। कटआफ के अनुसार तैयारी करें भ्रम से बचने के लिए केवल एक स्रोत के अध्ययन सामग्री पर भरोसा करें। जो भी अध्ययन सामग्री चुनें, इस बात का ध्यान रखें कि वह गुणवत्तापूर्ण हो। इस परीक्षा की तैयारी करते समय अध्ययन नोट्स तैयार करना बहुत जरूरी माना जाता है। महत्वपूर्ण विषयों और चैप्टर्स के रिवीजन पर विशेष ध्यान दें, जहां से पिछली एसएससी सीजीएल परीक्षा में सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए थे।