Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IBPS RRB Score Card 2020: ऑफिसर स्केल 2 और 3 का स्कोर कार्ड जारी, यहां इस तरह कर सकते हैं चेक

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ऑफिसर स्केल 2 और 3 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। यहां जानें उम्मीदवार किस तरह चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट नई दिल्लीः बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ऑफिसर स्केल 2 और 3 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया है वो लोग ऑफिशियस वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब सफल और असफल अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना स्करोकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आईबीपीएस ने 24 नवंबर को ही रिजल्ट जारी कर दिए थे।

Govt Jobs: कोरोना काल में युवाओं के पास सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना देरी करें आवेदन

कोरोना काल में युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई सरकारी विभागों में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। नई दिल्लीः जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसमें सैलरी भी अच्छी खासी दी जा रही है। DGR Recruitment 2020मैनेजर के विभिन्न 322 पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीजीआर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। Airports Authority Of Indiaमैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 368 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख है 14 जनवरी 2021। ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero Bank of Baroda Recruitmentबैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस हेड पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले करें अप्लाई। कैंडिडेट्स की न्यूनतम 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in

School Reopening: जानें कब तक रहेंगे बंद स्कूल, राजस्थान सरकार ने लिया फैसला

कोरोना काल के कारण कई स्कूल और कॉलेज अभी तक नहीं खोले गए हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार ने भी स्कूलों को लेकर एक बयान जारी किया है। जयपुरः कोरोना के कारण कॉलेज और स्कूल लंबे समय से बंद हैं। कई स्कूलों को दिसंबर के महीने में खोल दिया गया है, वहीं कई स्कूलों को खोलने के समय पर विचार चल रहा है। राजस्थान सरकार ने बताया है कि राज्य में स्कूल-कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद करने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार के नए आदेश के अनुसार अब 31 दिसंबर 2020 तक राजस्थान में सभी स्कूल-कॉलेज बंद ही रहेंगे। इसी बीच राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड एग्जाम 2021 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। आरबीएसई (RBSE) की वेबसाइट के जरिए 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 नवंबर थी।

IAF AFCAT 2021: जनवरी 2022 के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

इंडियन एअर फोर्स में भर्ती के लिए होने वाली AFCAT परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की तारीख आ चुकी है। जो लोग इच्छुक हैं वो जान लें पूरी जानकारी। नई दिल्लीः अगर आप भी साल 2021 में इंडियन एअर फोर्स में भर्ती के लिए होने वाली AFCAT का एग्जाम देने वाले हैं तो यहां पढ़ लें इससे जुड़ी पूरी जानकारी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के इच्छुक लोग 30 दिसंबर, 2020 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। वे IAF AFCAT की आधिकारिक साइट afcat.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एएफसीएटी लिखित परीक्षा, ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट एंड पिक्चर परसेप्शन और डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट / इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Govt Jobs: यहां निकली है आठ हजार से ज्यादा टीचरों के लिए वैकेंसी, जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

पंजाब में स्कूलों में एक साथ आठ हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकली है। जो लोग योग्य और इच्छुक हैं, वो लोग आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड की ओर से प्री-प्राइमरी टीचरों की 8393 भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो लोग इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारिख 20 दिसंबर तक है। इसके लिए उम्मीदवार को कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं, नर्सरी टीचर एजुकेशन कोर्स में कम से कम एक साल का डिप्लोमा। 10वीं तक पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी।

SSC CGL 2018 Exam: एसएससी सीजीएसई परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ी खबर

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएसई 2018 के स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ी खबर दी है। नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएसई 2018 के स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के संबंध में अहम सूचना दी है। कोरोना वायरस को देखते हुए अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दे दी है। इस टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थी 29-011-2020 से 01-12-2020 के बीच अपना परीक्षा केंद्र बदलने का ऑप्शन ले सकते हैं। SSC CGLE-2018 Exam Center Option Link इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपना सेंटर चेंज कर सकते हैं।

Govt Jobs 2020: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो यहां है आपके लिए है सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कई संस्थानों में एक साथ कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः डीआरडीओ में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी तरह के एग्जाम देने की जरूरत नहीं है। यहां पर सीधे इंटरव्यू के आधार पर आपको नौकरी दी जाएगी। ये नौकरियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पदों के लिए निकली हैं। यहां कुल 16 पदों के लिए नौकरी निकाली गई है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों की इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। इन नौकरियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू 4 से 11 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

Admission: AUD में आरक्षित वर्ग के छात्र इस दिन तक ले सकेंगे दाखिला

अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्रों के एडमिशन की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। नई दिल्लीः अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में स्नातक पाठ्यक्रम में आरक्षित वर्ग के छात्र 30 नबम्बर तक एडमिशन ले सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन नहीं किया था। वह भी 30 नबम्बर तक नया आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

Govt Jobs: यहां मिल रही है लाखों की सैलरी, योग्‍य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी का इंतजार रहे लोगों के एक खास खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसकी सैलरी लाखों में है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः डायरेक्‍ट्रेट ऑफ गर्वनेंस रिफॉर्म (DGR), पंजाब ने एक साथ कई पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। जानें नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी। आवेदन की आखिरी तारीखः 15 दिसंबर 2020 पदः सीनियर सिस्टम मैनेजर, सिस्टम मैनेजर और अन्य पद जारी पदों का विवरण सीनियर सिस्टम मैनेजर (SSM) – 02 पद सिस्टम मैनेजर (SM) – 19 पद असिस्‍टेंट मैनेजर (AM) – 57 पद टेक्निकल असिस्‍टेंट (TA) – 244 पद कुल 322 पद पदानुसार वेतनमान सीनियर सिस्टम मैनेजर – 1,25,000/- रुपए सिस्टम मैनेजर – 85,000/- रुपए असिस्‍टेंट मैनेजर – 55,000/- रुपए टेक्निकल असिस्‍टेंट – 35,000/- रुपए आधिकारिक वेबसाइटः dgrpg.punjab.gov.in

UPSC CAPF Admit Card 2020: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, इस दिन होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जाने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो लोग परीक्षा देने वाले हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। कुल 209 रिक्त पदों के लिए ये परीक्षा की जा रही है। ये परीक्षा बीएसएफ के लिए 78, सीआरपीएफ के लिए 13, सीआईएसएफ के लिए 69, आईटीबीपी के लिए 27 और एसएसबी के लिए 22 सहित कुल 209 के लिए होगी। जो इस परीक्षा में पास होगा, उन्हें इन पदों के लिए नौकरी दी जाएगी।

error: Content is protected !!