Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Success Tips: जानें एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग में करियर के स्कोप, कितनी है कमाई

आज के समय में लगभग हर जगह ग्राफिक्स डिजाइनिंग की मांग है। ऐसे में अगर आप भी ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स करने की सोच रहे हैं तो जानिए इसके बारे में कुछ बातें। नई दिल्लीः समय के साथ एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन एक लोकप्रिय और पसंदीदा काम बनता जा रहा है। इसलिए 12वीं पास करने के बाद कई बच्चे इस कोर्स में अपना करियर बनाने की सोचते हैं। ग्राफिक्स, एनिमेशन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सर्टिफिकेट से ज्यादा उम्मीदवार के हासिल किए हुए हुनर पर बात होती है। उम्मीदवार में एचटीएमएल, सीएसएस, जावा क्रिरप्ट और अन्य वेब डिजाइनिंग लैंग्वेज की बुनियादी समझ होनी चाहिए। आईटी कंपनियों में ग्राफिक्स डिजाइनिंग करके अपनी उपयोगिता बढ़ा सकते हैं। फ्रीलांसर के तौर पर युवा फ्रीलांसर, अपवर्क, फिवर, 99डिजाइन जैसी वेबसाइटों की मदद से काम प्राप्त कर सकते हैं। रतीय संस्थानों में एनिमेशन या ग्राफिक डिजाइनिंग में फाउंडेशन कोर्स से लेकर चार साल तक के डिग्री कोर्स कराए जाते हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी सैलरी 2.05 लाख तक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की इस संस्थानों में एक साथ कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारतीय तटरक्षक बल ने जनरल ड्यूटी शाखा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर शुरू होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्‍ट डेट 27 दिसंबर 2020 है। ये वैकेंसी असिस्‍टेंट कमांडेंट, डिप्‍टी कमांडेंट, कमांडेंट, कमांडेट (JG), डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल, इंस्‍पेक्‍टर जनरल, एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल तथा डायरेक्‍टर जनरल के पदों के लिए निकली है। आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। चयनित उम्‍मीदवारों को 7th CPC के अनुसार अधिकतम 2.05 लाख मासिक वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।

Govt Jobs: यहां निकली है चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

देश की इस संस्थान ने चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर सारी जानकारी। नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 में अभ्यर्थियों के लिए अनुमानित पोस्ट का विवरण जारी कर दिया है। एसससी ने डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के विविध पदों पर 4726 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15-12-2020 है। इसमें 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

NIOS Class 10, 12 Date Sheet: थ्‍योरी और प्रैक्टिकल एग्‍जाम्स की डेटशीट जारी, यहां करें चेक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। डेटशीट थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्‍जाम्स के लिए जारी की गई है। यहां जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड डेट शीट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। परीक्षा का परिणाम अंतिम परीक्षा के छह सप्ताह बाद घोषित किए जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जा सकते हैं। प्रैक्टिकल एग्‍जाम उम्मीदवारों के लिए उनके संबंधित रीजनल सेंटर पर आयोजित की जाएगी जहां उन्‍होंने एडमिशन लिया था।

RBI Assistant Mains Result 2020: आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अपना रिजल्ट आप यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन्होंने ये एग्जाम दिया है वो कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा 22 नवंबर 2020 को आयोजित किया गया था। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा में शामिल होना होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक ने असिस्टेंट पदों की कुल 926 रिक्तियों के लिए 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था।

NEET Counselling 2020: मॉप-अप राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू, इस वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

मेडिकल काउंसिल कमेटी ने एमबीबीएस/बीडीएस-यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नई दिल्लीः मेडिकल काउंसिल कमेटी ने 3675 सीटों के लिए मॉप-अप राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 और 16 दिसंबर को पूरी हो जाएगी। नीट काउंसलिंग मॉप-अप (Mop-Up) के लिए रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2020 को शाम 3 बजे तक होंगे। फीस भुगजान और सीट च्वॉइस/लॉकिंग का विकल्प भी 11 से 14 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।

Govt Jobs: रेलवे में मिल रहा नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं अब उनके लिए एक सुनहरा मौका है। रेलवे ने एक साथ हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः साउथ वेस्‍टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए योग्‍य उम्‍मीदारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। ये आवेदन 1004 पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 09 जनवरी 2021 तक है। रेलवे के इन डिवीजन में होगी अप्रेंटिसशिपहुबली- 287कैरिएज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली- 217बैंगलोर डिवीजन- 280मैसूर डिवीजन- 177सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर- 43कुल- 1004 उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित है। बाकि जानकारी के लिए https://www.rrchubli.in/ चेक करें।

Govt Jobs: 5वीं और 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़ी खबर, यहां पाएं सुनहरा मौका

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

जो लोग 5वीं और 8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए सुनहरा मौका है। देश की इस संस्थान में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। नई दिल्लीः वाइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड त्रिपुरा ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मल्‍टी टास्किंग (MTS) के रिक्‍त 2,500 पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 5वीं और आठवीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। नॉन टेक्निकल, ग्रुप D कैटेगरी के मल्टी टास्किंग पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है। कुल 2,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार डॉयरेक्‍ट्रेट ऑफ एम्‍प्‍लॉयमेंट सर्विसेज़ एंड मैनपॉवर प्लैनिंग (DESMP), त्रिपुरा की आधिकारिक वेबसाइट employment.tripura.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सकारी नौकरी का बड़ा मौका, यहां निकली है हजरों पदों पर वैकेंसी

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानों में कई पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई जगहों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। इंडिया पोस्ट झारखंड / पंजाब / नॉर्थ ईस्ट सर्कल में विभिन्न ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। अभ्यर्थी अब इंडिया पोस्ट जीडीएस 2020 के लिए 11 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार / राज्य सरकारों / संघ शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल शिक्षा द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10 वीं कक्षा का माध्यमिक परीक्षा।

Admission: इग्नू में जनवरी-2021 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, जानें पूरी जानकारी

इग्नू में एडमिशन लेने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2021 के एडमिशन के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है। जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग इग्नू में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक बार फिर से मौका है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू का पुन: पंजीकरण जनवरी 2021 साइकल के लिए फिर से शुरू किया गया है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर रजिट्रेशन करना होगा। इग्नू के अनुसार, एमपी, एमपीबी और एमसीए कार्यक्रमों के लिए फिर से पंजीकरण एक दो दिनों में शुरू होगा। केवल वही अभ्यर्थी पुन: पंजीकरण करा सकते हैं जो पहले से ही विश्वविद्यालय द्वारा एक कार्यक्रम के लिए दाखिला ले चुके हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध है। बता दें कि इग्नू ने दिसंबर 2020 के सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।

error: Content is protected !!