Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NEET Counselling Result 2020: एमसीसी नीट राउंड 2 काउंसलिंग का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां कर सकते हैं चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज NEET राउंड 2 काउंसलिंग के परिणाम 2020 की घोषणा कर सकती है। जानिए उम्मीदवार कैसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक नई दिल्लीः मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज NEET राउंड 2 काउंसलिंग के परिणाम 2020 की घोषणा करेगी। एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे राउंड में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 28 नवंबर से 8 दिसंबर 2020 के बीच संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद एमसीसी 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच काउंसलिंग के तीसरे राउंड की शुरुआत होगी।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़ी खबर, इन संस्थानों में मिल रहा सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी पाना कोई आसान बात नहीं है। सरकारी नौकरी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ जरूरी है सही समय और जानकारी की। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की इस संस्थान ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसमें सैलरी भी अच्छी खासी दी जा रही है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) पदः डायरेक्ट और डिप्टी डायरेक्टर पदों की संख्याः 35 अंतिम तिथिः 15 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः ग्रेजुएट या समकक्ष वेबसाइटः kvic.gov.in IREL पदः अप्रेंटिस पदों की संख्याः 44 अंतिम तिथिः 7 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः आईटीआई/बीएससी /बीटेक/ बीई या समकक्ष वेबसाइटः irel.co.in UCIL पदः अप्रेंटिस पदों की संख्याः 30 अंतिम तिथिः16 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः संस्थान से 10वीं पास/ आईटीआई/ बीएससी या समकक्ष वेबसाइटः ucil.gov.in

Rajasthan Police Constable Result 2020 : जल्द ही जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम, यहां कर सकते हैं चेक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जानिए आप किस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया है वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस विभाग आंसर-की जारी कर चुका है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 6, 7 और 8 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा जिसमें पास होने के बाद जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी।

Govt Jobs: चाहिए अच्‍छी सैलरी तो इन सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानों में कई पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई जगहों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांस्‍पोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) पदः जूनियर इंजीनियर II पदों की संख्याः 52 योग्यताः सिविल इंजीनियर के पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवार कर सकते हैं आवेदन पे-स्‍केलः 27,500/- रुपए से 97,350/- रुपए आधिकारिक वेबसाइटः ncrtc.in Canara Bank SO Recruitment 2020पदः स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर (SO) पदों की संख्याः 220 आखिरी तारीखः 25 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक योग्यताः स्नातक स्तर की डिग्री होना अनिवार्य आयुः कम से कम 20 वर्ष आधिकारिक वेबसाइटः canarabank.com

Success Tips: इन बातों को अपनाकर चढ़ सकते हैं आप सफलता की सीढ़ी

किसी भी तरह की सफलता बहुत मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से प्राप्त की जाती है। ऐसी कुछ जरूर बातों को ध्यान रखना होगा जिन्हें आप भी अपनाकर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकते हैं। नई दिल्लीः अपनी सोच को हमेशा बड़ा रखें। जब आपका लक्ष्य बड़ा होगा तो उसे पाने के लिए आप कोशिश भी ज्यादा करेंगे। बड़े प्रयासों के लिए बड़े लक्ष्य के साथ बड़ी सोच भी जरूरी है। अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें। ऐसे लोग ज्यादा सफल होते हैं जो लोग अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं। सफलता और असफलता एक सिक्के के दो पहलु हैं। इसलिए सफलता पाने के लिए असफलता को गहराई से समझने की आवश्यकता है। अगर आपके जीवन में विफलता आए तो घबराने की बजाए उससे सीख लें। कहते हैं विफलता से अच्छा शिक्षक और कोई नहीं हो सकता है।

Govt Jobs: देश की इन नामी संस्थानों ने निकाली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी विभागों में इस समय कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम ही है। दरअसल देश की कई संस्थानों ने कई पदों पर बंपर वैंकेसी निकाली है। इंडिया सिक्योरिटी प्रेस पदः सुपरवाइजर एवं अन्य पदों की संख्याः 42 अंतिम तिथिः 21 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ispanasik.spmcil.com संघ लोक सेवा आयोग पद: असिस्टेंट डायरेक्टर एवं अन्य पदों की संख्याः 35 अंतिम तिथिः 3 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः एमबीबीएस/पोस्ट ग्रेजुएशन/डिप्लोमा या समकक्ष वेबसाइटः upsc.gov.in राजस्थान लोक सेवा आयोग पदः असिस्टेंट प्रोफेसर पद पदों की संख्याः 918 अंतिम तिथिः 8 दिसंबर 2020 शैक्षणिक योग्यताः पोस्ट ग्रेजुएट/पीएचडी/NET या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः rpsc.rajasthan.gov.in

Success Tips: आप भी बदलना चाहते हैं कॉलेज , ब्रांच, कोर्स और स्ट्रीम, तो इन बातों का रखें ध्यान

कई बार हम अपने कॉलेज , ब्रांच, कोर्स और स्ट्रीम को बदलना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ बातों के बारे में पता हो। नई दिल्लीः पहले या दूसरे सेमेस्टर के बाद कॉलेज बदलना हो तो क्या करें? स्ट्रीम या ब्रांच कैसे बदलें? जानें इसके लिए जरूरी बातें। परिवार वालों-दोस्तों से पूछें और सलाह लें। अपने कोर्स टीचर से मदद लें और उन्हें बताएं कि आपके सामने किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जहां आप दाखिला लेना चाहता है, वहां कोई सीट रिक्त है या नहीं, यह भी देखना होता है। अगर ऐसा लग रहा है कि उस खास ब्रांच या कोर्स में करियर विकल्प बेहतर नजर नहीं आ रहे तो इंटरनेट सर्च करें, अगर कोई स्टूडेंट हो तो उससे बात करें या फिर किसी करियर सलाहकार से मिलें।

Govt Jobs: आप भी सेना में भर्ती होकर करना चाहते हैं देश की सेवा तो यहां मिल रहा है बेहतरीन मौका

देश के वो युवा जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। जानिए रैली का समय और स्थान। नई दिल्लीः भारतीय सेना भर्ती  रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली में 10वीं और 12वीं और 8वीं पास नौजवान शामिल हो सकते हैं।  जानें आवेदन करने का आखिरी दिन और स्थान। रैली की तारीखः  4 से 31 जनवरी 2021 के बीच भर्ती रैली  रैली का स्थानः एपीएस (प्राइमरी विंग), मेजर जनरल राजिंदर सिंह ग्राउंड, स्पैरो रोड, जालंधर कैंट (पंजाब) आवेदन की आखिरी तारीखः  28 दिसंबर  शैक्षिक योग्यताः 10वीं और 12वीं और 8वीं पास पद : सिपाही – जनरल ड्यूटी  वेबसाइट –www.joinindianarmy.nic.in

DMRC Recruitment 2020: दिल्ली मेट्रो में मिल रहा नौकरी का शानदार मौका, जानें क्या है जरूरी योग्यता

युवाओं के लिए नौकरी के सुनहरे मौके है। दिल्ली मेट्रो ने एक साथ कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए पढ़ें ये खास खबर.. नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जानें सारी जानकारी। पदः असिस्टेंट मैनेजर पदों की संख्याः 30 आखिरी तारीखः 26 नवंबर आधिकारिक वेबसाइटः delhimetrorail.com शैक्षिक योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट।

UPPSC PCS Prelims Result 2020: पीसीएस और एसीएफ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2020 और वन/ रेंज वन अधिकारी (ACF/ RFO) के सहायक संरक्षक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। यहां जानें कैसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा – 2020 के अंतर्गत पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 5393 लोग पास हुए हैं। इसके साथ ही 180 अभ्यर्थी ACF/RFO प्रीलिम्‍स परीक्षा में कंडीशनली क्‍वालिफाई हुए हैं। जिन लोगों ने इस बार परीक्षा दी है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस प्रिलिम्स 2020 परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर को हुई थी। इस परीक्षा में तीन लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

error: Content is protected !!