CTET 2021: इस दिन है सीटीईटी की परीक्षा, परीक्षा हॉल में जानें से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख पास आ रही है। इसको लेकर अभ्यर्थियों के लिए कुछ खास और जरुरी नियमों का ऐलान किया गया है। जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख पास आ रही है। सीटीईटी 31 जनवरी को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। परीक्षा हॉल में जाने से पहले अभ्यार्थीयों को कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नही मिलेगा। ओएमआर उत्तरपत्रक में व्हाइटनर का उपयोग, ओवरराइटिंग और कटिंग मना है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ 50 ml की सेनिटाइजर की एक पारदर्शी बोतल रखनी जरूरी है और साथ ही हेंड गलव्स, फेस मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल भी चाहिए होगी। इसके अलावा इस साल कोविड को देखते हुए एक और नियम को जोड़ा गया है। जिसके अनुसार अभ्यार्थियों के पास एक सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसमें लिखा हो कि उन्हें जुकाम, बुखार, सांस लेने में समस्या आदि नहीं है।
ज्वलंत मुद्दाः चीन लौटकर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए भारतीय छात्रों को करना होगा और इंजार, नहीं हटी पाबंदी

कोरोना के कारण चीन से भारत आए भारतीय छात्रों को अभी कुछ समय का और इंतजार करना पड़ेगा। चीनी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले भारतीय छात्रों को वापस जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है। नई दिल्लीः चीन लौटकर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अभी भारतीय छात्रों को और इंतजार करना होगा। फिलहाल इन छात्रों को अभी वापस जानें की अनुमती नहीं दी गई है। चीन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर छात्रों को सूचित किया के चीनी अधिकारियों ने उनके सख्त महामारी नियंत्रण उपायों का हवाला देते हुए भारत और चीन के बीच किसी भी चार्टर्ड उड़ानों के संचालन की अनुमति से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया – यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस स्थिति का कोई पॉजिटिव विकास नहीं हुआ है। COVID-19 मामलों में दोबारा तेजी आने के बाद अब चीन ने फिर से यात्रा और दूसरे देशों से चीन आने के नियमों को और सख्त कर दिया है।
JEE Advanced date 2021: इस दिन होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, सरकार ने बदला ये नियम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल से एग्जाम के लिए एक खास नियम का बदलाव किया गया है। यहां जानें पूरी जानकारी। नई दिल्लीः आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक खास नियम में भी बदलाव हुआ है। केंद्रीय मंत्री निशंक ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है। साथ ही बताया कि आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी इस बार हटा लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा। बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। JEE मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है।
JEE Advanced date 2021: कब होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, इस दिन शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जल्द ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख का ऐलान करेंगे। जानें यहां नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 7 जनवरी, 2021 यानी कल शाम 6 बजे जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख का ऐलान करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री एग्जाम के दौरान जरूरी नियमों के बारे में भी बताएंगे। शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में लिखा है-मेरे प्यारे स्टूडेंट्स, मैं जेईई एडवांस्ड की तारीख और आईआईटी एडमिशन के पात्रता मानदंडों का ऐलान 7 जनवरी को शाम 6 बजे करूंगा। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एंट्री मिलती है।
CBSE Board Class 10, 12 Exam Dates 2021: सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड एग्जाम की डेट्स का ऐलान कर दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखिरियाल निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 (CBSE Board Exam 2021) की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से परीक्षाएं शुरू होंगी। CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है. चार मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
Trending Topics: अब 4 साल में मिलेगी डीयू से डिग्री, ये है वजह

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब डीयू पर तीन साल की जगह चार साल में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस की डिग्री देने की तैयारी कर रहा है। डीयू के तीन साल के ऑनर्स कोर्सेस को चार साल का बनाया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को तीन साल में ऑनर्स की डिग्री नहीं मिल पाएगी। हालांकि डीयू शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है। यूनिवर्सिटी ने सितंबर 2020 में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए एक समिति बनाई थी।
CBSE Board Exam 2021: वायरल एग्जाम डेट्स को लेकर बोर्ड ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या कहा

इस समय सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की डेटशीट काफी वायरल हो रही है। इसको लेकर अब बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। जानिए क्या कहा है बोर्ड ने उस नोटिस में। नई दिल्लीः कुछ समय से सोशल मीडिया पर CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट/ महीने की जानकारी वाली पोस्ट सर्कुलेट हो रही है। जिसे लेकर बोर्ड ने एक नोटिस निकाला है। नोटिस में ये कहा लिखा गया है कि- छात्रों, शिक्षकों, स्कूलों और अभिभावकों को सचेत किया है कि बोर्ड की तरफ से एग्जाम की डेट्स या महीने की कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। नोटिस में बोर्ड ने कहा कि सर्कुलेट हो रही सूचना सही नहीं है और इससे स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों में घबराहट पैदा हो सकती है। गुरुवार को नोटिस जारी करके कहा गया है कि- CBSE के संज्ञान में यह आया है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट की जानकारी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पेपर्स में जारी की जा रहा है। चूंकि ये जानकारी सही नहीं है, इसलिए, यह छात्रों और अभिभावकों में घबराहट पैदा कर सकती है।
School Reopening: जानें कब तक रहेंगे बंद स्कूल, राजस्थान सरकार ने लिया फैसला

कोरोना काल के कारण कई स्कूल और कॉलेज अभी तक नहीं खोले गए हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार ने भी स्कूलों को लेकर एक बयान जारी किया है। जयपुरः कोरोना के कारण कॉलेज और स्कूल लंबे समय से बंद हैं। कई स्कूलों को दिसंबर के महीने में खोल दिया गया है, वहीं कई स्कूलों को खोलने के समय पर विचार चल रहा है। राजस्थान सरकार ने बताया है कि राज्य में स्कूल-कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद करने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार के नए आदेश के अनुसार अब 31 दिसंबर 2020 तक राजस्थान में सभी स्कूल-कॉलेज बंद ही रहेंगे। इसी बीच राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड एग्जाम 2021 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। आरबीएसई (RBSE) की वेबसाइट के जरिए 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 नवंबर थी।
ज्वलंत मुद्दाः समाज में महिलाओं की स्थिति आज भी एक बड़ा मुद्दा

आज के समय में भारत में भले ही महिलाओं की स्थिति थोड़ा बहुत बदलाव आया है, लेकिन ये अभी भी एक बड़ा मुद्दा है। एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण के कदम उठा रही है तो दूसरी ओर घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी चिंताजनक होती जा रही है। नई दिल्लीः हाल ही में एक विदेशी संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। इस सर्वे में महिलाओं का स्वास्थ्य, शिक्षा, उनके साथ होने वाली यौन हिंसा, हत्या और भेदभाव जैसे कुछ पैमाने थे, जिन पर दुनिया के 193 देशों का आकलन किया गया था। भारत हर पैमाने में पीछे था। वहां औरतों के स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति सबसे खराब थी। सवाल अब ये उठता है कि कब जाकर भारत में महिलाओं की स्थिती में हदलाव होंगे। सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की सुरक्षा ही एक बड़ा सवाल बन रहा है। महिलाओं की स्थिति बदली है, मगर अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है। समाज की सोच बदलनी होगी। आज भी समाज में जेंडर एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा की बात यह साबित करती है कि हम संवेदनशील नहीं हो सके हैं।
ज्वलंत मुद्दाः स्कूल खुलने के बाद क्यों ठप हो रही बच्चों की पढ़ाई?

लॉकडाउन में देश की अर्थव्यवस्था के साथ बच्चों के भविष्य पर भी भारी असर पड़ा है। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का लाभ बहुत ही कम बच्चों को मिल सकी है। नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी काफी असर पड़ा है। लॉकडाउन लगने के बाद पढ़ाई-लिखाई का ऑनलाइन का फायदा गांव में सिर्फ कुछ ही बच्चों को मिल पा रहा है। वहीं अब कई जगहों पर स्कूल भी खोल दिए गए हैं। जिसकी वजह से उन बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर देखने को मिल रहा है, जो घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं। सरकारी स्कूलों में 25 से 30 प्रतिशत बच्चों को ही वर्तमान में ऑनलाइन पढ़ाई का मिल पा रहा है। जब स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जाने लगा तो व्हाट्सएप ग्रुपों पर निष्क्रिय हो गए। कुछ शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप से पढ़ाई करा रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है।