CBSE Exams: जानें कब होंगे सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, यहां है पूरा अपडेट

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई परीक्षा की लेकर अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों से सुझाव मांगे हैं। जानें सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं से जुड़ी बड़ी अपडेट। नई दिल्लीः कोरोना को कारण इस साल स्कूलों और बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। जिसके बाद अब 2021 में परीक्षा को लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं। अभिभावक संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजे गए सुझाव में कहा है कि कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है, इसलिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मई 2021 में कराई जाए। अभिभावक संघ ने यह भी मांग की है कि वर्ष 2021 का शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू किया जाए। संसाधनों की कमी के कारण काफी स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए स्टूडेंट्स हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है।
ज्वलंत मुद्दाः समाज में महिलाओं की स्थिति आज भी एक बड़ा मुद्दा

आज के समय में भारत में भले ही महिलाओं की स्थिति थोड़ा बहुत बदलाव आया है, लेकिन ये अभी भी एक बड़ा मुद्दा है। एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण के कदम उठा रही है तो दूसरी ओर घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी चिंताजनक होती जा रही है। नई दिल्लीः हाल ही में एक विदेशी संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। इस सर्वे में महिलाओं का स्वास्थ्य, शिक्षा, उनके साथ होने वाली यौन हिंसा, हत्या और भेदभाव जैसे कुछ पैमाने थे, जिन पर दुनिया के 193 देशों का आकलन किया गया था। भारत हर पैमाने में पीछे था। वहां औरतों के स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति सबसे खराब थी। सवाल अब ये उठता है कि कब जाकर भारत में महिलाओं की स्थिती में हदलाव होंगे। सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की सुरक्षा ही एक बड़ा सवाल बन रहा है। महिलाओं की स्थिति बदली है, मगर अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है। समाज की सोच बदलनी होगी। आज भी समाज में जेंडर एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा की बात यह साबित करती है कि हम संवेदनशील नहीं हो सके हैं।
ज्वलंत मुद्दाः स्कूल खुलने के बाद क्यों ठप हो रही बच्चों की पढ़ाई?

लॉकडाउन में देश की अर्थव्यवस्था के साथ बच्चों के भविष्य पर भी भारी असर पड़ा है। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का लाभ बहुत ही कम बच्चों को मिल सकी है। नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी काफी असर पड़ा है। लॉकडाउन लगने के बाद पढ़ाई-लिखाई का ऑनलाइन का फायदा गांव में सिर्फ कुछ ही बच्चों को मिल पा रहा है। वहीं अब कई जगहों पर स्कूल भी खोल दिए गए हैं। जिसकी वजह से उन बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर देखने को मिल रहा है, जो घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं। सरकारी स्कूलों में 25 से 30 प्रतिशत बच्चों को ही वर्तमान में ऑनलाइन पढ़ाई का मिल पा रहा है। जब स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जाने लगा तो व्हाट्सएप ग्रुपों पर निष्क्रिय हो गए। कुछ शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप से पढ़ाई करा रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है।
DU PG Admission 2020: डीयू के इन 10 पीजी कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु, यहां देखें डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए PG कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु हो गए हैं। यहां जानें पूरी डिटेल्स नई दिल्लीः जो उम्मीदवार वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सेज में एडमिशन चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 10 कोर्सेज की एक सूची जारी की है, जिसके दाखिले आज से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए 1 दिसंबर से स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। एमए साइकोलाजी, अंग्रेजी, इतिहास, कंपरेटिव इंडियन लैंग्वेज, एलएलबी, एलएलएम, एमए अप्लायड साइकोलॉजी, हिंदी, बंगाली, एमकॉम हैं।
Admission: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां है पूरी जानकारी

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आपको भी लेना है एडमिशन तो जान लें सारी जानकारी। नई दिल्लीः हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया 24 नवंबर 2020 से शुरु हो गए हैं। सभी राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एडमिशन लेने की आखिरी तारीख सात दिसंबर रात 12 बजे तक है। 10 दिसंबर तक दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 दिसंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार कोविड 19 के चलते छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। दाखिले का शेड्यूल 24 नवंबर आवेदन प्रक्रिया शुरू 07 दिसंबर आवेदन का आखिरी दिन 27 नवंबर-10 दिसंबर वेरिफिकेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर मेरिट सूची जारी 14 से 18 दिसंबर फीस भुगतान 21 दिसंबर वेटिंग सूची पर फिजिकल काउंसलिंग शुरू
Success Tips: आप भी कर रहे हैं CTET परीक्षा की तैयारी तो इन बातों का रखें खास ध्यान

सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यहां है कुछ जरूरी टिप्स। जिससे आपको तैयारी करते समय काफी मदद मिल सकती है। नई दिल्लीः सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स यहां जानिए। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उस परीक्षा का Syllabus और Exam Pattern आपको अच्छे से पता होना चाहिए। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानने के बाद CTET 2020 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को CTET के पुराने 5 से 10 वर्ष के पेपर्स पर की एनालिसिस करनी चाहिए। बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इस सेक्सशन से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET परीक्षा के दोनों पेपर में इस विषय से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। किसी भी विषय पर बेहतर कमांड करने के लिए रोजाना रिवीजन करें। इसके लिए आपको दिन भर में 1-2 घंटे का समय देना होगा।
Success Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगा फायदा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12 व कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो सकती है। ऐसे में बच्चें अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी तैयारी में आपकी मदद करेंगे। नई दिल्लीः कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बच्चें एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ जरुरी और फायदेमंद टिप्स है। सिलेबस में से जो चीजें इस साल एग्जाम में नहीं आएंगी उन्हें निशान लगा कर अलग कर दें। उन्हें पढ़ने में अपना समय बर्बाद न करें। परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉडल पेपर/सैम्पल पेपर सॉल्व करना आपके लिए फायदेमंद होगा। तैयारी में इतना ज्यादा विलुप्त ना हो जाएं की ब्रेक लेना ही भूल जाएं। ध्यान रखें प्रत्येक एक घंटे के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें। ऐसा करने से थकावट से बच सकते हैं।
CBSE 12th Practical Exam 2021 : सीबीएसई ने जारी की 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट

सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम के नियमों में काफी बदलाव होगा। यहां जानिए क्या होंगे वो नए नियम नई दिल्लीः सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे। बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल एग्जामिनर द्वारा ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। स्कूल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे। सभी स्कूलों को एक ऐप लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा जिस पर उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान की स्टूडेंट्स के हर बैच की ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।
UPSC Civil Services Mains Exam Date 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। युवा डाइनामाइट पर देखें पूरी एग्जाम का शेड्यूल नई दिल्लीः यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। ये एग्जाम जनवरी के महीने में शुरू होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया होगा। इससे पहले कैंडिडेट्स को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भरना होगा। जिसे भरने की आखिरी तारिख 11 नवंबर है। अभ्यर्थियों को upsconline.nic.in पर जाकर ये फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। बता दें कि 4 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया था। 23 अक्टूबर को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था।
Success Tips: भूगोल विषय में है आपको भी दिलचचस्पी, तो जानें लें इसमें नौकरियों के अवसर के बारे में

अगर आपको भूगोल बहुत ज्यादा पसंद है पर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए है ये खबर। यहां जानिए भूगोल रोजगार की संभावनाओं के बारे में नई दिल्लीः ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भूगोल विषय पसंद तो है, पर उसमें मिलने वाले नौकरी के अवसरों से वो अंजान हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों के बारे में। भूगोल में करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, काटार्ेग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं।