Section-Specific Split Button

Success Tips: भूगोल विषय में है आपको भी दिलचचस्पी, तो जानें लें इसमें नौकरियों के अवसर के बारे में

अगर आपको भूगोल बहुत ज्यादा पसंद है पर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए है ये खबर। यहां जानिए भूगोल रोजगार की संभावनाओं के बारे में नई दिल्लीः ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भूगोल विषय पसंद तो है, पर उसमें मिलने वाले नौकरी के अवसरों से वो अंजान हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों के बारे में। भूगोल में करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, काटार्ेग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं।

Success Tips: मुश्किल लक्ष्य को भी आसान बना देंगी ये बातें

अगर आप इस समय मुश्किल पलों से गुजर रहे हैं तो जानिए ये जरूरी बातें। इन बातों को अपनाने के बाद आपका मुश्किल सफर भी आसान सा लगने लगेगा। नई दिल्ली: अगर आप ये सोचते हैं कि आपके कुछ करने से लोग क्या सोचेंगे, तो आपको कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी में बड़ी-बड़ी मुश्किलें कई बार एक मुस्कान के साथ खत्म की जा सकती है। कई बार जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी सिर्फ पॉजिटिव एटीट्यूड रखने से ही हल हो जाती है। अपनी गलतियों ये सबसे ज्यादा आप सिखते हैं। उनकी गलतियों को कभी नजरअंदाज ना करें, बल्कि उन गलतियों से सिखें। कभी भी अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से न करें। हर किसी की राय बिना सोचे-समझें ना लें।

IIM CAT Admit Card 2020: कैट हॉल टिकट हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आईआईएम इंदौर (IIM Indore) ने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कैट एडमिट कार्ड 2020 (CAT Admit Card 2020) जारी कर दिया है। जानें यहां पर सारी जानकरी नई दिल्लीः आईआईएम इंदौर ( IIM Indore) ने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कैट एडमिट कार्ड 2020 (CAT Admit Card 2020) जारी कर दिया है। कैट के हॉल टिकट 2020 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in 2021 पर जाना होगा। इस तरह डाउनलोड करें CAT 2020 के एडमिट कार्ड Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimact.ac.in पर जाएं। Step 2: इसके बाद CAT admit card’ टैब पर क्लिक करें और अपनी आईडी से लॉग इन करें। Step 3: आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

DU PG Admission 2020: इस दिन से शुरू होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के एडमिशन

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय ने परास्नातक के दाखिले 2 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। पोस्ट ग्रेजुएशन के मेरिट आधारित और प्रवेश परीक्षा आधारित दोनों माध्यमों की पहली सूची 2 नवंबर से जारी होगी। पहली सूची के दाखिले 2 नवंबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेंगे।

Govt Jobs: अगर आप भी करना चाहते हैं बैंक में नौकरी तो यहां हो रही है बंपर भर्ती

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानों में कई पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानिए क्या है इस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा पदः उत्पाद प्रबंधक, सहायक उपाध्यक्ष और अन्यपदों की संख्याः 6अंतिम तारीखः 15 नबंवर 2020आधिकारिक वेबसाइटः bankofbaroda.co.in इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु पदः एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (स्थायी असिस्टेंट) पदों की संख्याः 85 अंतिम तारीखः 7 नबंवर 2020आधिकारिक वेबसाइटः https://www.iisc.ac.in/

Govt Jobs: देश की इन नामी संस्थानों ने निकाली बंपर वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई जगहों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) पदः जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल, पदों की संख्याः 57अंतिम तारीखः 7 नबंवर 2020आधिकारिक वेबसाइटः iocrefrecruit.in दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) पदः इंटर्नशिप स्कीम पदों की संख्याः 25 ऑफिशियल वेबसाइटः tec.gov.inअंतिम तारीखः 11 नबंवर 2020 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पदः असिस्टेंट टीचर पदों की संख्याः 1431 अंतिम तारीखः 4 दिसंबर 2020ऑफिशियल वेबसाइटः https://sssc.uk.gov.in/

Admission Alert: दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ लिस्ट आनी शुरू, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आनी शुरू हो गई है। जल्द ही एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ आनी शुरू हो गई है। कल से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इस साल कोरोना की वजह से एडमिशन की प्रक्रिया में भी बदवाल किए गए हैं। इस साल एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। किरोड़ीमल कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, श्री अरविंदो कॉलेज समेत कई कॉलेजों की ओर से भी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। डीयू की कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के लिए डीयू 2020 कट ऑफ लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

NEET 2020 result: नीट रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, जानें कब घोषित होंगे परिणाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) बहुत जल्द नीट रिजल्ट जारी कर सकती है। जानिए क्या है रिजल्ट घोषित करने की तारीख.. नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) बहुत जल्द नीट के रिजल्ट घोषित कर सकती है। मिली मुताबिक एनटीए अधिकारियों ने बताया है कि नतीजों की घोषणा 12 अक्टूबर तक कर दी जाएगी। हालांकि एनटीए ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं किया है। नतीजों की घोषणा होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम ntaneet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Admission: बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया इस तारीख से होंगे शुरू

कई यूनिवर्सिटी में बी.एड शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान हो गया है। नई दिल्लीः पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से सम्बद्ध बी.एड शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जिन छात्रों को बी.एड में एडमीशन लेना है, वो लोग 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर..

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ( यूकेएमएसएसबी ) ने साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारी के पदों पर 763 वैकेंसी निकाली है। यहां जानें सारी जानकारी.. नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, अब उनके लिए एक सुनहरा मौका है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ( यूकेएमएसएसबी ) पदः साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारी पदों की संख्याः 763 आखिरी तारीखः 31 अगस्त 2020 आयु सीमाः 21 से 42 वर्ष वेबसाइटः www.ukmssb.org

error: Content is protected !!