Section-Specific Split Button

CBSE 10th-12th Board Exam Date: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर श‍िक्षा मंत्री ने की ये बड़ी घोषणा

कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम पर काफी असर पड़ा है। इस कारण अब बोर्ड की परीक्षा को लेकर लोगों के मन में सवाल आ रहो हैं। जिसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक बड़ी घोषणा की है। नई दिल्लीः कोरोना के कारण स्टूडेंट्स की परीक्षा और पढ़ाई दोनों पर असर पड़ा है। जिसके बाद अब बच्चों और पेरेंट्स के बीच बोर्ड एग्जम की तारीख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड एग्जाम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट कर लिखा है- कल हम कोशिश करेंगे की उन्हें परीक्षा की तिथियां घोषित कर सकें…. अभी भी कुछ हिस्सा ऐसा है, जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है। अभी ऑनलाइन परीक्षाओं का कोई विचार नहीं है। लिखित परीक्षाएं कराने का विचार है। शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने कहा क‍ि राज्य सरकारों, छात्रों और अभिभावकों से प्रतिक्रिया लेने के बाद हम कल बोर्ड परीक्षा के लिए रोडमैप की घोषणा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि कोरोना के दौरान हम ऑनलाइन शिक्षा के लिए 33 करोड़ छात्रों को लाने के लिए चैनलाइज कर चुके हैं। फ‍िर भी अभी सभी बच्‍चों तक ऑनलाइन नहीं पहुंचा जा सकता है।

UPSC NDA I 2021: एनडीए परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश 02 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। यूपीएससी एनडीए 1 (UPSC NDA 1) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू होगी। यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2021। इस परीक्षा में शामिल होने की अधिकतम आयु 18 साल और न्यूनतम 15 साल होनी चाहिए। एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

CG State Service Prelims: इस दिन होंगे छत्तीसगढ़ पीसीएस- राज्य सेवा प्रीलिम्स 2020 परीक्षा, जानें अप्लाई की लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- राज्य सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। जानें क्या है अप्लाई करने की लास्ट डेट छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 12 जनवरी 2021 या फिर उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिंक 14 दिसंबर से ही एक्टिवेट कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://psc.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम 17 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। केंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याय / संस्थान से स्नातक की डिग्री पास होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

ITI Online Exams: इस दिन से शुरू हो रहे हैं आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षाएं, जान लें जरूरी निर्देश

आईटीआई में परीक्षाओं की डेट आ गई है। इस परीक्षा के लिए सरकार ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जानें यहां एग्जाम की डेट से लेकर नए नियमों के बारे में। नई दिल्लीः आईटीआई में चार जनवरी से एग्जम होंगी। इसमें इस दौरान एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम की फाइनल परीक्षाएं होंगी। एनएच-चार स्थित आईटीआई में इन परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। कोरोना के कारण पहली बार ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। परीक्षा कक्ष में कंप्यूटर एक-दूसरे से सात फुट की दूरी पर लगाए जा रहे हैं। सभी छात्र मास्क उपयोग करेंगे। परीक्षा केंद्र पर सेनेटाइजर और स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। छात्र या कर्मचारी मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी छात्र परीक्षा संबंधी सामग्री अपने साथ लेकर आएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा।

DU 2nd Special Cut-Off List 2020: जारी हुई आर्ट्स-कॉमर्स, साइंस और BA प्रोग्राम की दूसरी स्पेशल कट-ऑफ, यहां करें चेक

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आर्ट्स-कॉमर्स, साइंस और BA प्रोग्राम की दूसरी स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। डिटेल्स जानने के लिए यहां चेक करें। नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार ये कंफर्म करने के बाद एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए और कट-ऑफ लिस्ट देखने के लिए डीयू की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर चेक करें। डीयू ने कहा,स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट सोमवार 21 दिसंबर तक विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। डीयू की दूसरी स्पेशल कट ऑफ के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।

Trending Topics: अब 4 साल में मिलेगी डीयू से डिग्री, ये है वजह

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब डीयू पर तीन साल की जगह चार साल में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस की डिग्री देने की तैयारी कर रहा है। डीयू के तीन साल के ऑनर्स कोर्सेस को चार साल का बनाया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को तीन साल में ऑनर्स की डिग्री नहीं मिल पाएगी। हालांकि डीयू शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है। यूनिवर्सिटी ने सितंबर 2020 में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए एक समिति बनाई थी।

IIT-Jee Mains 2021 Exam: जेईई मेन्स की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से होंगे शुरू

जेईई मेन्स की परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इसकी घोषणा करते हुए नए बदलावों के बारे में भी बताया है। नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को जेईई मेन्स की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन्स की परीक्षा 4 सेशन में होगी। पहला सेशन 23 से 26 फरवरी 2021 के बीच होगा। वहीं, अन्य तीन सेशन मार्च, अप्रैल और मई में होंगे। उन्होंने कहा कि ये परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में 4 बार आयोजित की जाएगी। इसमें उम्‍मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी भी एक बार शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पहली बार ये परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी। इसके अलावा 15 अंक के ऑप्शनल सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होगी।

CBSE Single Girl Child Scholarship: आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। यहां जानें कब तक आवेदन के फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राओं के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम की आवोदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2020 होगी। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। वो उम्मीदवार जो इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2021: गेट परीक्षा के पेपर का शेड्यूल जारी, देखें यहां

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः IIT Bombay ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट का शेड्यूल जारी किया है। गेट परीक्षा अगले साल फरवरी महीने की 5,6, 7,12,13 और 14 तारीख को पूरे देशभर में होगी। परीक्षा सुबह और दोपहर बाद में होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए gate.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल गेट में दो नए विषय पर्यावरण विज्ञन, इंजीनियरिंग और मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गए हैं। जो लोग परीक्षा देने वाले हैं वो लोग 8 जनवरी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नए नियम के अनुसार अब तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट के एग्जाम दे सकते हैं।

CBSE Board Exam 2021: वायरल एग्‍जाम डेट्स को लेकर बोर्ड ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या कहा

इस समय सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की डेटशीट काफी वायरल हो रही है। इसको लेकर अब बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। जानिए क्या कहा है बोर्ड ने उस नोटिस में। नई दिल्लीः कुछ समय से सोशल मीडिया पर CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की थ्‍योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट/ महीने की जानकारी वाली पोस्‍ट सर्कुलेट हो रही है। जिसे लेकर बोर्ड ने एक नोटिस निकाला है। नोटिस में ये कहा लिखा गया है कि- छात्रों, शिक्षकों, स्कूलों और अभिभावकों को सचेत किया है कि बोर्ड की तरफ से एग्‍जाम की डेट्स या महीने की कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। नोटिस में बोर्ड ने कहा कि सर्कुलेट हो रही सूचना सही नहीं है और इससे स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों में घबराहट पैदा हो सकती है। गुरुवार को नोटिस जारी करके कहा गया है कि- CBSE के संज्ञान में यह आया है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट की जानकारी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पेपर्स में जारी की जा रहा है। चूंकि ये जानकारी सही नहीं है, इसलिए, यह छात्रों और अभिभावकों में घबराहट पैदा कर सकती है।

error: Content is protected !!