IIT Delhi ने शुरू किया AI और क्वांटम कंप्यूटिंग सर्टिफिकेट कोर्स, ऐसे करें आवेदन

IIT दिल्ली ने Applied Quantum Computing and AI में 6.5 महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स के लिए JEE स्कोर की जरूरत नहीं है। जानिए पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया।
JNU UG Admission: जेएनयू में पढ़ना है सपना? तो तुरंत कर लें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार, शुरू हो गई एडमिशन की रेस

New Delhi: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र JNU में पढ़ना चाहते हैं, वे 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सभी एडमिशन CUET UG 2026 में मिले मार्क्स के आधार पर होंगे। JNU UG Admission के लिए उपलब्ध कोर्स इस साल, छात्र BA (ऑनर्स), BSc और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिर्फ वे छात्र ही अप्लाई करने के लिए योग्य हैं जिन्होंने CUET UG 2026 परीक्षा दी है। JNU UG Admission के लिए जरूरी चीजें JNU में अप्लाई करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। कैंडिडेट्स के पास DigiLocker अकाउंट, एक वैलिड ईमेल ID, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, स्कैन किए हुए सिग्नेचर और उनका CUET UG 2026 स्कोर कार्ड होना चाहिए। JNU UG Admission की प्रक्रिया अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। सबसे पहले, DigiLocker का इस्तेमाल करके रजिस्टर और लॉग इन करें। इसके बाद, अपने ईमेल और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें। फिर, अपनी पर्सनल और एकेडमिक जानकारी भरें। अगले स्टेप में, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आखिर में, फॉर्म सबमिट करने के लिए एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें। JNU UG Admission फीस की जानकारी JNU ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन फीस तय की है। जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये की फ़ीस देनी होगी। SC, ST और PwD कैटेगरी के लिए फीस 150 रुपये है। वहीं, विदेशी छात्रों को अप्लाई करने के लिए 3,830 रुपये जमा करने होंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और किसी भी टेक्निकल दिक्कत से बचने के लिए समय रहते अपना एप्लीकेशन पूरा कर लें। निष्कर्ष यदि आप भी इस बार JNU में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।
UP Arts Colleges 2026: यूपी में आर्ट्स की पढ़ाई के लिए ये हैं टॉप कॉलेज

UP Best Arts Colleges 2026: उत्तर प्रदेश में BA और अन्य आर्ट्स कोर्स के लिए BHU, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, AMU, DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज छात्रों की पहली पसंद हैं। जानें पूरी लिस्ट और करियर विकल्प।
UP ITI Admission 2026: सरकारी और निजी आईटीआई में 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में ITI में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए 11 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। 11 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी आईटीआई (ITI) में प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग के अनुसार, 11 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। राज्यभर के इच्छुक छात्र अपनी पसंद के तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश के लिए निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से मेरिट सूची, काउंसिलिंग शेड्यूल और प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जाएगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को अलग-अलग आईटीआई और ट्रेड आवंटित किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सही तरीके से भरने की सलाह दी गई है। दस्तावेज पहले से रखें तैयार विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सही जानकारी देना और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना जरूरी होगा। किन ट्रेडों में मिलेगा प्रवेश? राज्य के सरकारी और निजी आईटीआई (ITI) संस्थानों में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। छात्र अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार ट्रेड का चयन कर सकेंगे। विस्तृत ट्रेड सूची और प्रवेश कार्यक्रम विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जारी किया जाएगा। निष्कर्ष अगर आप सत्र 2026-27 में उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी आईटीआई ( ITI) में दाखिला लेना चाहते हैं, तो 11 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया पर नजर रखें। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।
माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाना होगा आसान, ये कोर्स और स्किल्स दिलाएंगे बड़ी सफलता

New Delhi: आज के समय में अगर किसी टेक कंपनी में नौकरी करने का सपना सबसे ज्यादा युवा देखते हैं, तो उसमें माइक्रोसॉफ्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में काम करना लाखों छात्रों और प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बन चुका है। आकर्षक सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और नई तकनीकों पर काम करने का मौका युवाओं को इस कंपनी की ओर खींचता है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र और प्रोफेशनल्स माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने की तैयारी करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी कैसे मिलती है और इसके लिए कौन-से कोर्स और स्किल्स सबसे ज्यादा जरूरी माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी सिर्फ डिग्री नहीं देखती, बल्कि उम्मीदवार की तकनीकी समझ, कोडिंग स्किल और समस्या सुलझाने की क्षमता को ज्यादा महत्व देती है। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई देती है मजबूत आधार माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। B.Tech, B.E., BCA, MCA या कंप्यूटर साइंस से संबंधित अन्य डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर ज्यादा होते हैं। हालांकि सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं माना जाता। कंपनी ऐसे उम्मीदवार चाहती है जिनकी टेक्नोलॉजी और कोडिंग पर मजबूत पकड़ हो। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट DSA और कोडिंग स्किल्स पर रहता है सबसे ज्यादा फोकस माइक्रोसॉफ्ट के इंटरव्यू में Data Structures and Algorithms यानी DSA को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसके जरिए उम्मीदवार की लॉजिकल सोच और समस्या हल करने की क्षमता को परखा जाता है। Array, Graph, Queue जैसे टॉपिक्स पर मजबूत पकड़ जरूरी मानी जाती है। इसके अलावा C++, Java, Python और JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कंपनी के कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स में इन भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई छात्र नियमित रूप से कोडिंग प्रैक्टिस करता है और DSA पर अच्छी पकड़ बना लेता है, तो उसके लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में पहुंचना आसान हो सकता है। Azure Cloud और सर्टिफिकेशन बढ़ा सकते हैं मौका आज के समय में क्लाउड कंप्यूटिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट का Azure प्लेटफॉर्म इस क्षेत्र में बड़ी पहचान रखता है। ऐसे में Azure Cloud से जुड़े कोर्स और सर्टिफिकेशन करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। कंपनी ऐसे युवाओं को प्राथमिकता देती है जिन्हें क्लाउड टेक्नोलॉजी की समझ हो और जो आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुसार काम कर सकें। UP Jobs 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए 11 जून तक करें आवेदन AI और Data Science प्रोफेशनल्स की बढ़ रही मांग माइक्रोसॉफ्ट अब Artificial Intelligence, Machine Learning और Data Science जैसे क्षेत्रों पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में AI, ML और Data Science से जुड़े कोर्स करने वाले उम्मीदवारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए Python और SQL जैसे टूल्स सीखना जरूरी माना जाता है। आने वाले समय में इन स्किल्स की जरूरत और ज्यादा बढ़ सकती है। तीन बड़े रास्तों से होती है माइक्रोसॉफ्ट में भर्ती माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के मुख्य रूप से तीन रास्ते माने जाते हैं। पहला तरीका कैंपस प्लेसमेंट है। कंपनी IIT, NIT और बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीधे भर्ती करती है। दूसरा रास्ता इंटर्नशिप का है। छात्र Microsoft Internship के जरिए कंपनी से जुड़ सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बाद में प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिल सकता है। इसके अलावा तकनीकी स्किल्स, कोडिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कंपनी में अवसर मौजूद रहते हैं।
UPSSSC: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Lucknow: UPSSSC ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। 7,794 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक केवल वही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे, जिन्होंने परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया है। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि हर गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। विषयवार प्रश्नों का विवरण: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
NEET की नई तारीख का ऐलान, अब 21 जून को होगी परीक्षा, जानें नए अपडेट

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा को लेकर नई तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। एनटीए ने कहा कि इसके लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा फीस देने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षा की नई तारीख घोषित NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब स्पष्ट कर दिया गया है। छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना नई तारीख के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का एक और अवसर मिल गया है। परीक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी NTA की ओर से समय-समय पर जारी किए जाएंगे। अभिभावकों को दी ये सलाह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की गई है। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट केवल एनटीए के ऑफिशियल चैनलों पर जारी की जाएंगी। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस समेत कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है। हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। री एग्जाम की तारीख आने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में उन्हें रिवीजन पर फोकस करने और रोजाना मॉक टेस्ट लगाने की सलाह दी जा रही है। एनटीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वह एनटीए की आधिकारिक ईमेल आईडी neet-ug@nta.acपूर्ण विरामin पर संपर्क कर सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए गए हैं। तैयारी का समय अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें। परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी। इस तिथि को रद्द हुई परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 मई 2026 को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया था। एनटीए ने इसके लिए नोटिस जारी कर जानकारी दी थी, साथ ही इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई थी। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की मेहनत से इस बार कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। पेपर लीक माफिया के कारण ईमानदारी से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है। भविष्य में दोबारा ऐसा न हो, उसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
UP Police Bharti 2026: आवेदन संशोधन का आखिरी मौका, ‘Correction Window’ बंद होने से पहले तुरंत करें ये काम।

UP Police Bharti 2026 में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए फॉर्म सुधार का आखिरी मौका खुला। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी में सुधार कर सकते हैं। सुधार की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 है।
IGNOU एडमिशन 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पोर्टल, फीस और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी

IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है, जहां साल में दो बार एडमिशन मिलता है। कम फीस, UGC मान्यता और घर बैठे पढ़ाई की सुविधा इसे छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। जानिए एडमिशन प्रक्रिया, फीस और योग्यता।
Study Tips: नौकरी के साथ BCA करने का है सपना, तो जानें कैसे पूरा करें यह कोर्स

New Delhi: आज के डिजिटल युग में शिक्षा के तरीके बदल गए हैं और अब बहुत से विद्यार्थी अपनी नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स का विकल्प चुन रहे हैं। ऐसे ही एक लोकप्रिय कोर्स है BCA (Bachelor of Computer Applications)। अगर आप नौकरी के साथ BCA करना चाहते हैं, तो आपके लिए कई ऑनलाइन संस्थान हैं, जो इस कोर्स को अपने समय और सुविधा के अनुसार करने का अवसर देते हैं। ऑनलाइन BCA क्यों?ऑनलाइन BCA करने के कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी नौकरी के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जिनके पास समय की कमी होती है या जो अन्य पारंपरिक शिक्षा विधियों का पालन नहीं कर सकते। इसके अलावा, ऑनलाइन BCA से आप अपने पेस और समय के हिसाब से अध्ययन कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में बेहतर संतुलन बना रहता है। ऑनलाइन BCA करने के प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म्स1. Indira Gandhi National Open University (IGNOU)IGNOU एक प्रमुख विश्वविद्यालय है, जो ऑनलाइन BCA कोर्स प्रदान करता है। यह विश्वविद्यालय सरकारी है और इसके प्रमाणपत्र का व्यापक स्तर पर सम्मान है। IGNOU के BCA कोर्स में 3 साल का समय लगता है और इसमें विभिन्न विषयों जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, वेब डेवलपमेंट, डेटा बेस, और नेटवर्किंग की शिक्षा दी जाती है। 2. Sikkim Manipal University (SMU)SMU भी एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है, जो ऑनलाइन BCA की सुविधा प्रदान करता है। SMU का BCA कोर्स नौकरीपेशा लोगों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जिससे छात्र अपने समय के अनुसार कोर्स को कर सकें। यहां प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों का उचित संतुलन दिया जाता है। 3. Amity University Onlineअमिटी विश्वविद्यालय का ऑनलाइन BCA कोर्स भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको उन्नत तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की मांग के हिसाब से शिक्षा दी जाती है। अमिटी का BCA कोर्स में विभिन्न क्षेत्रों जैसे सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा संरचना, और वेब डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 4. Kalinga Universityकलींगा विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन BCA कोर्स प्रदान करता है, जो उन छात्रों के लिए आदर्श है जो अपनी नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। इस विश्वविद्यालय का कोर्स सरल और सुलभ है, और इसमें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ सैद्धांतिक शिक्षा भी दी जाती है। 5. University of Madras (Distance Education)मद्रास विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में भी BCA कोर्स का आयोजन किया जाता है। यह विश्वविद्यालय नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यहां शिक्षा का समय लचीला होता है। कोर्स में वेब डिजाइनिंग, डेटा बेस, और सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। ऑनलाइन BCA के फायदे:1. लचीला समयऑनलाइन BCA कोर्स के सबसे बड़े फायदे में से एक है इसका लचीला समय। आप अपनी नौकरी के साथ इस कोर्स को अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। 2. स्वतंत्रताआपको किसी क्लास में जाने की जरूरत नहीं होती। आप घर बैठे अपनी पढ़ाई कर सकते हैं और जब समय मिले तब उसे पूरा कर सकते हैं। 3. आधुनिक तकनीकी शिक्षाऑनलाइन BCA कोर्स में आपको हमेशा नवीनतम तकनीकी ज्ञान दिया जाता है, जो उद्योग की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप होता है। 4. कम खर्चपारंपरिक कॉलेजों के मुकाबले, ऑनलाइन कोर्स में लागत कम होती है, क्योंकि आपको परिवहन और अन्य अतिरिक्त खर्चों की चिंता नहीं करनी पड़ती। नौकरी के साथ BCA कोर्स करने के लिए क्या ध्यान रखना चाहिए?1. समय प्रबंधननौकरी के साथ BCA करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सही समय का प्रबंधन। आपको अपने कार्य और अध्ययन दोनों को संतुलित करना होगा। 2. ऑनलाइन क्लासेस के साथ सक्रिय रहनाऑनलाइन कोर्स में सक्रिय रूप से भाग लेना जरूरी है। अपनी कक्षाओं को नियमित रूप से देखें, और किसी भी शंका को तुरंत समाधान करें। 3. पेशेवर नेटवर्किंगऑनलाइन BCA करने से आप विभिन्न पेशेवर नेटवर्क के साथ जुड़ सकते हैं, जिससे आपकी करियर की संभावनाएं बढ़ती हैं।