Firozabad: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

यूपी के फिरोजाबाद में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित बच्चे अप्रैल से स्कूल जाना शुरू करेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट। फिरोजाबाद: जनपद में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस पहल से बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एडमिशन की पूरी प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। इसके बाद चयनित बच्चे अप्रैल से स्कूल जाना शुरू करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे ने बताया कि गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकृत निजी स्कूलों को अपनी कुल सीटों का 25% गरीब परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित करना अनिवार्य है। इसमें चयनित बच्चों की फीस, कॉपी-किताब और अन्य खर्च शासन द्वारा उठाए जाएंगे। यह योजना कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए लागू की गई है। निजी स्कूलों में एडमिशन लॉटरी प्रक्रिया के तहत होगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। चयनित बच्चों को 1 अप्रैल से स्कूल जाने का मौका मिलेगा। बीएसए के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक चलेगा। दूसरा चरण 1 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक चलेगा। तीसरा चरण 1 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक चलेगा। चौथा चरण 1 मार्च से 19 मार्च 2024 तक चलेगा। निजी स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है। साथ ही अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
नोएडा में RTE दाखिले के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें अहम जानकारियां

नोएडा में आरटीई एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया एक दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है। चयन प्रकिया के दौरान अभिभावकों की समस्या को सुनने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में आरटीई एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया एक दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है। चार चरणों में होने वाली चयन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। चयन प्रकिया के दौरान अभिभावकों की समस्या को सुनने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले के लगभग 1037 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 16 हजार से अधिक सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। वहीं पात्र बच्चों के अभिभावक नियम औक शर्त देख ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार चरणों में होने वाली आरटीई एडमिशन प्रक्रिया चार महीने में ही पूरी होगी। वहीं एक चरण के लिए एक महीना निर्धारित कर दिया गया है। हर महीने आवेदन, सत्यापन, लॉटरी और ऑफर लेटर के लिए एक ही तारीख तय की गई है। कैसे चलेगी प्रक्रियापहले चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 19 दिसंबर तक रहेगी। फिर 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 दिसंबर को प्रवेश दिया जाएगा। दूसरा चरण 1 से 19 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 जनवरी को प्रवेश दिया जाएगा। तीसरा चरण एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच रहेगा। इसमें लॉटरी 24 फरवरी और 27 फरवरी को प्रवेश दिया जाएगा। चौथा चरण एक से 19 मार्च को होगा। इसमें 24 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 मार्च को प्रवेश दिया जाएगा। आरटीई के तहत एडमिशन न मिलने और आवेदन करने में आ रही समस्याओं के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने हर ब्लॉक में दो सदस्यों को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क भी बने हैं। बिसरख ब्लॉक पर राकेश कुमार और अजीत को जिम्मेदारी दी गई है। यहां के लिए टोल फ्री नंबर 8700125169 और 9690624676 है। दादरी ब्लॉक में गुल मोहम्मद और प्रशांत को नोडल अधिकारी बनाया है। इनका नंबर 9354815449 है। जेवर ब्लॉक में अनुज और क्षेत्रपाल को नियुक्त किया है। इनका नंबर 9540338191 है। दनकौर ब्लॉक में विवेक कुमार और पंकज हैं, जिनका नंबर 9557969749 है।
जानिये केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है दाखिला?

केंद्रीय विद्यालय में भिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। बहुत से लोगों को यही नहीं पता होता कि यहां एडमिशन कैसे होता है। इस आर्टिकल में जानेंगे यहां एडमिशन कैसे होता है। नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों में शामिल है। यहां अभिभावक बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तरसते हैं। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी जानकारियां होनी चाहिए। वर्तमान में भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं। केवीएस की ब्रांच भारत ही नहीं विदेशों में भी है। यहां दाखिला पाने के लिए बहुत से दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। केवीएस में दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश जानने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होता है। यहां एडमिशन, फॉर्म, टेस्ट पैटर्न और एडमिशन फीस जैसी सभी जानकारी मिल जाएंगी। लोगों को लगता है कि केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे दाखिला ले सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के बच्चे भी यहां दाखिला ले सकते हैं। केवीएस में कोई भी दाखिला ले सकता है, बस कुछ लोगों के लिए रिजर्वेशन की छूट है। आवेदन फीसबहुत से लोग आवेदन शुल्क के कारण अपने बच्चों को दाखिला केवीएस में नहीं कराते हैं, लेकिन केवीएस का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है।
दिल्ली में 28 नवंबर से शुरू होगी नर्सरी की एडमिशन प्रक्रिया

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। करीब-करीब 1730 प्राइवेट स्कूल नर्सरी समेत अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले करेंगे। सोमवार को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट और स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिशन क्राइटेरिया अपलोड किया गया। एडमिशन लिस्ट कब होंगे जारी ?पहली एडमिशन लिस्ट 17 जनवरी 2025 को जारी होगी। दूसरी लिस्ट 3 फरवरी को जारी होगी। अगर सीटें खाली रह गईं तो तीसरी लिस्ट 26 फरवरी को जारी की जाएगी। वहीं एडमिशन का अंतिम दिन 14 मार्च है। कैसे मिलेगा दाखिला?स्कूलों में 100 पॉइंट सिस्टम के आधार पर एडमिशन होगा, जिसमें डिस्टेंस या नेबरहुड क्राइटेरिया को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। इसके अलावा सिबलिंग्स और एल्युमिनाई जैसे क्राइटेरिया के लिए 10-20 पॉइंट दिये जाएंगे। 3 जनवरी 2025 तक सभी आवेदन करने वाले बच्चों की सूची और 10 जनवरी तक 100 पॉइंट सिस्टम के तहत अंक तालिका वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसी आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Bhadohi News: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी हो गई है। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा। भदोही: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी, एमए और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने बीती शनिवार को दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी है। यहां 14 विषयों में सीधे प्रवेश मिलेगा और पांच विषयों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची आधार पर बनेगा। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहली वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्ण होने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से शनिवार को 19 विषयों में प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। इसमें प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान और हिंदी सहित कुल 14 विषयों में मेरिट का निर्धारण नहीं किया गया। उपरोक्त 14 विषयों में छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश पा सकेंगे। एमकाम के लिए 67.70 से 52.08 तक, भौतिक विज्ञान में 65 से 46.60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वनस्पति विज्ञान में 68.73 से 66.40 तक, जंतु विज्ञान में 71.70 से 70 और रसायन विज्ञान में 68.90 से 67.60 अंक पाने वाले छात्रों को प्रवेश मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दूसरी वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। 25 से 28 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग विभागों में काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फार्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंक पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र भी जमा करेंगे।
जीवाजी यूनिवर्सिटी में नामांकन की डेट बढ़ी, छात्र हित में लिया गया यह निर्णय

जीवाजी यूनिवर्सिटी ने नामांकन की डेट को बढ़ा दिया है। अब छात्र नियमित शुल्क के साथ 20 नवंबर तक नामांकन जमा कर सकते हैं। ग्वालियर: जिले में जीवाजी यूनिवर्सिटी ने छात्रों को आ रही समस्या को देखते हुए नामांकन की डेट को अब बढ़ा दिया है। अब छात्र नियमित शुल्क के साथ 20 नवंबर तक नामांकन जमा कर सकते हैं। दरअसल, जीवाजी यूनिवर्सिटी में संचालित सभी कोर्सों में 2024–2025 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। छात्र देरी शुल्क ₹200 के साथ अब 20 नवंबर तक नामांकन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिन्होंने पहले से नामांकन नहीं कराया है। वह छात्र नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को ध्यान में रख कर दी गई सुविधाजीवाजी यूनिवर्सिटी ने यह सुविधा लगातार उन छात्रों को ध्यान में रख कर दी है जिन्होंने यूनिवर्सिटी से नामांकन की डेट को बढ़ाने को लेकर निवेदन किया था। इस वजह से यूनिवर्सिटी ने बाहर के छात्रों के हितों लिए यह निर्णय लिया है।
NEET UG Counselling: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें आवश्यक जानकारी

एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के तहत ऑल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल बीती शनिवार को जारी किया है। काउंसलिंग के जरिये खाली पड़ी हुई एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कोटा: एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के तहत ऑल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल बीती शनिवार को जारी किया है। वहीं राज्य स्तरीय काउंसलिंग राउंड की समय सीमा भी घोषित कर दी गई है। बीती शनिवार को ऑफिसियल वेबसाइट पर स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है और स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के लिए भी इसी प्रकार से काउंसलिंग राउंड की समय सीमा घोषित कर दी है। काउंसलिंग के जरिये खाली पड़ी हुई एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और स्टेट काउंसलिंग का स्ट्रे वैकेंसी राउंड पूर्ण होने के पश्चात भी कई मेडिकल डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इन्ही सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग करवाया जा रहा है। सभी स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी को काउंसलिंग प्रोसेस 25 से 29 नवंबर के मध्य पूर्ण करने व अलॉटेड कॉलेज को 5 दिसंबर तक जॉइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। 20 नवंबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन फीस डिपॉजिट होगी। चॉइस फिलिंग 20 से 22 नवंबर तक होगी। चॉइस फिलिंग 22 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद हो जाएगी। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 21 नवंबर रात 8 बजे से शुरू होगी। फिर 22 नवंबर को सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस होगा और 23 नवंबर को सीट अलॉटमेंट हो जाएगा। कैंडिडेट को रिपोर्टिंग और मिले हुए कॉलेज में जॉइनिंग के लिए 25 से 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। 6 दिनों में कैंडिडेट को रिपोर्टिंग करनी होगी।
एएमयू में क्या है एडमिशन के लिए आरक्षण नीति? कैसे मिलता है एडमिशन

देश के तमाम कॉलेजों में अलग-अलग वर्ग के छात्रों के एडमिशन के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं। ऐसे में एएमयू में क्या है आरक्षण नीति आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे। अलीगढ़: अक्सर तमाम विश्वविद्यालयों में अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिये सीटें आरक्षित रहती हैं, लेकिन एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त होने के कारण यहां एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। एएमयू में एक आंतरिक आरक्षण नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत सभी कोर्सेज की 50 फीसदी सीटें उन स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित रहती हैं जो इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेजों से पढ़कर आते हैं। इस लिहाज से यहां आरक्षण का लाभ एसटी, एससी और ओबीसी के आधार पर नहीं बल्कि इन स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने वालों के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं। एएमयू में कैसे होता है एडमिशन?एएमयू के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की परीक्षा देनी होती है। परीक्षा के स्कोर के आधार पर एएमयू में एडमिशन मिलता है। एएमयू के बीए, बीकॉम और बीएससी आदि कोर्सेज में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का मिनिमम 50 फीसदी स्कोर क्वालिफाइंग कट-ऑफ होता है। बीएससी ऑनर्स में एडमिशन के लिए लड़कों के एडमिशन के लिए एक से 310 तक की रैंक होनी चाहिए। वहीं लड़कियों के लिए यह रैंकिंग 311 से 620 तक होती है। हालांकि यहां कुछ कोर्सेज में एडमिशन के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा भी कराई जाती है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाता है। एएमयू से 10वीं और 12वीं करने वाले उम्मीदवारों को यहां एमबीबीएस में एडमिशन आसानी से मिल जाता है। यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेजों से दसवीं और बारहवीं करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यहां के मेडिकल कॉलेज की 50 फीसदी एमबीबीएस सीटें आरक्षित रहती हैं।
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। सागर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में देश के 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों में से मध्य प्रदेश के 2756 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। एमपी के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा प्रवेश लिया है। विवि में पिछले वर्ष 3022 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो इस वर्ष बढ़कर 3684 हो गई है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। कुलगुरु विवि डॉ. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि यूनिटी इन डायवर्सिटी की संकल्पना को विश्वविद्यालय साकार कर रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों के विद्यार्थी विवि में अध्ययन एवं शोध के लिए आ रहे हैं। छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी शिक्षा में उनकी रूचि के साथ-साथ उनकी सशक्त स्थिति को दर्शा रहा है।
एनआईटी मणिपुर ने इन पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द खत्म होगी आवेदन तिथि

एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nitmanipur.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसीएनआईटी मणिपुर कुल 22 पदों पर नियुक्तियां करेगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 3 और 4 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमे सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर एंड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के लिए 2 और 3 पद शामिल हैं। एक बात का ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। कैसे करें ऑनलाइन आवेदनआवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nitmanipur.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सहायक प्रोफेसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा। फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग करना होगा। फिर आवेदन पत्र पूरा करना होगा। इसके बाद सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा।