Kashi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने भारत कला भवन में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। संबंधित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम और योग्यता
- सहायक क्यूरेटर पद के लिए संग्रहालय विज्ञान, विरासत प्रबंधन या संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। कलाकार पद के लिए ललित कला में स्नातक डिग्री और संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
- सहायक फोटोग्राफर और जूनियर डार्नर पद के लिए फोटोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा और एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। जूनियर डार्नर पद के लिए 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जूनियर डार्नर की अधिकतम आयु 32 वर्ष है।
- गैलरी परिचारक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। संग्रहालय या किसी संबंधित संस्थान में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
बीएचयू गैर-शिक्षण भर्ती 2026 में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- बीएचयू की भर्ती वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
- Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया पंजीकरण (Registration) करें।
- लॉगिन करके संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।