Section-Specific Split Button

10वीं-12वीं पास के लिए Court में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: 110 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

Court Recruitment 2026
बेंगलुरु कोर्ट में 110 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Bengaluru: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा अवसर सामने आया है। बेंगलुरु सिटी सिविल Court ने विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कोर्ट में टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी जैसे पदों को भरा जाएगा।

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 1 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तय की गई है।

Court में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और मानदंड

Court भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना या कमर्शियल प्रैक्टिस में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग में सीनियर ग्रेड परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी (जवाना) जैसे पदों के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। हालांकि, ड्राइवर पद के लिए हैवी व्हीकल (भारी वाहन) का एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। प्रोसेस सर्वर पद के लिए उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होगा। चपरासी पद के लिए उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा पढ़ने और लिखने का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा में मिलेगी पदानुसार छूट

Court भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग (General Category) के लिए यह 40 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, श्रेणी-II(A), II(B), III(A) और III(B) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और श्रेणी-I के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट देते हुए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

Court में आवेदन शुल्क का पूरा विवरण

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, श्रेणी-II(A), II(B), III(A) और III(B) के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है। बड़ी राहत की बात यह है कि एससी (SC), एसटी (ST), श्रेणी-I और दिव्यांग (PwD) वर्ग के सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा गया है, यानी इन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आकर्षक सैलरी पैकेज और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड-III को सबसे ज्यादा 44,425 रुपये से 83,700 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। टाइपिस्ट और ड्राइवर पद के लिए 34,100 से 67,600 रुपये, प्रोसेस सर्वर के लिए 31,775 से 61,300 रुपये और चपरासी पद के लिए 27,000 से 46,675 रुपये का मासिक वेतन निर्धारित है।

टाइपिस्ट ग्रेड-III के लिए चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले 12वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर 45 शब्द प्रति मिनट की गति का टाइपिंग टेस्ट होगा और अंत में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!