IAS Coaching: आईएएस कोचिंग हब राजेंद्र नगर में फिर दरिया बनीं सड़कें, कई सेंटर्स में घुसा पानी

ओल्ड राजेंद्र नगर में जहां पिछले सप्ताह एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी वहां बुधवार शाम को भारी बारिश के बाद फिर से जलभराव हो गया। नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में जलभराव का पानी घुसने की वजह से तीन छात्रों की डूबकर हुई मौत के बाद भी इस सड़क के हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ हैं। यहां पर अतिरिक्त पंप और सुपर सकर मशीन से नाले की सफाई की गई थी, लेकिन कोई इंतजाम काम नहीं आए। हालांकि बारिश तेज होते ही एमसीडी के कर्मचारी अलर्ट होकर मौके पर तो पहुंच गए, लेकिन जलभराव को नहीं रोक पाए। सड़क पर कमर तक भरा पानी बड़ा बाजार मार्ग से लेकर सतपाल भाटिया मार्ग पर कमर तक पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जलभराव की मात्रा 27 जून की घटना से भी ज्यादा थी। यही वजह रही कि कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल में फिर पानी पहले भूतल और फिर बेसमेंट में घुस गया। जलभराव के बीच छात्र घटनास्थल पर प्रदर्शन करते हुए नजर आए, जबकि स्थानीय लोग फिर उसी मार्ग को देखने पहुंचे। हालांकि जलभराव की वजह से कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बड़ा बाजार मार्ग और सतपाल भाटिया मार्ग पर यातायात नहीं चल रहा था। जिन लोगों को अपने घर या दुकान तक जाना था, वह जलभराव से गुजरते हुए नजर आए। हालांकि मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद थे, जो लोगों को जलभराव वाले स्थान पर जाने से रोक रहे थे। साथ ही प्रवेश और निकास को भी जलभराव होने के बाद बंद कर दिया गया था। https://youtu.be/knk0pyuelbo दुकानों से लेकर कोचिंग सेंटर में भरा पानी बारिश कम होने के बाद यहां के लोग अपनी दुकानों से लेकर कोचिंग सेंटर में बाल्टी व वाइपर से पानी निकालते हुए नजर आए। अधिकारियों के अनुसार शंकर रोड पर ढलान है, जिससे शंकर रोड, न्यू राजेंद्र नगर और ओल्ड राजेंद्र नगर का यह सतपाल भाटिया मार्ग सड़क पर जमा होने वाले पानी की वजह दरिया में तब्दील हो जाता है। ऐसी ही स्थिति करोल बाग मेट्रो स्टेशन की ओर से पूसा रोड पर होती है, जहां ढलान की वजह से पानी जमा होकर बड़ा बाजार मार्ग पर हो जाता है। दोनों ओर से आने वाले पानी से भारी जलभराव हो जाता है।
Banking Job: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, IBPS ने पीओ के 4455 पदों पर निकाली वैकेंसी

आईबीपीएस ने पीओ के 4455 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गये हैं। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये ये रिपोर्ट नई दिल्ली: बैंक में नौकरी पाने वाले लोगों के लिये बेहतरीन मौका है। आईबीपीएस ने पीओ के 4455 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये पद प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनीज के हैं। इसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गये हैं। आईबीपीएस पीओ के इन पदों पर आवेदन आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। इसके आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 है। साथ ही आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2024 है। वहीं ऑनलाइन फीस भी 1 से 21 अगस्त के बीच जमा की जा सकेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। आवेदन के लिये आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in. पर जाना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। 20 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन प्रीलिम्स अक्टूबर महीने में और मेन्स नवंबर महीने में आयोजित होगा। वहीं इसका रिजल्ट दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 में रिलीज किया जाएगा। इंटरव्यू जनवरी/फरवरी 2025 में हो सकते हैं और रिजल्ट अप्रैल 2025 में रिलीज किया जा सकता है। आवेदन शुल्क कितना देना होगाअप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को 850 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 175 रुपये देने होंगे। इन पदों पर कैंडिडेट का सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा। आपको बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया में 885 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 2000 पद, कैनरा बैंक में 750 पद, इंडियन ओवरसीज बैंक में 260 पद, पंजाब नेशनल बैंक में 200 पद, पंजाब एंड सिंड बैंक में 360 पदों की वैकेंसी है। सेलेक्शन हरोने के बाद बेसिक पे 36,000 रुपये होगी। इसमें बाकी एउंस मिलाकर और कटौती करने के बाद कैंडिडे्टस को महीने के करीब 52 हजार रुपये इन हैंड सैलरी मिलेगी।
पुलिस में जाने वाले युवाओं के लिए खुश खबरी, जानें कब तक बढ़ाई गई है पंजीकरण की डेट

नई दिल्ली: अगर आप पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक है तो खबर आपके काम की है। इस जगह पर शासन की तरफ से सिपाही भर्ती की डेट आगे बढ़ा दी गई है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट जेकेएसएसबी ने 2024 के विज्ञापन संख्या 01 के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण तिथियों को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अगस्त से 7 सितंबर तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। अब इन सेवा के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह आवेदन विंडो 30 जुलाई 2024 को खुलने वाली थी। लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। जो कि 7 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
Delhi Coaching Tragedy: UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन ने अब जबरदस्त कार्रवाई की है। एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील कर दिये हैं। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामला बढ़ता देख एमसीडी ने दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर को लगातार सील करने की कार्रवाई की। बता दें कि दिल्ली में अब तक UPSC की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील हो चुके हैं। इसमें राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के अलावा डॉक्टर दिव्याकृति का कोचिंग सेंटर दृष्टि आईएएस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एमसीडी ने ओझा सर के आईएएस कोचिंग को भी सील करने की कार्रवाई की है। एमसीडी ने बताया कि ये कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में चलाये जा रहे थे। बेसमेंट में पानी घुसने के कारण ही राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत हुई थी। बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस भी दिया है। एमसीडी द्वारा रविवार और सोमवार को की गई कार्रवाई में यूपीएससी की तैयारी कराने वाले लगभग 20 कोचिंग सेंटर सील किये जा चुकै हैं। इसमें आईएएस गुरुकुल, प्लूटस अकादमी, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, चहल अकादमी, करिअर पावर, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, 99 नोट्स, विद्या गुरु, साई ट्रेडिंग, गाइडेंस आईएएस और ‘इजी फॉर आईएएस’, दृष्टि IAS, वाजी राम IAS इंस्टीट्यूट, वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, श्रीराम IAS और वाजीराम और आईएएस हब इंस्टीट्यूट आदि के नाम शामिल हैं।
यूजीसी-नेट पेपर को लेकर सरकार के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी की परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कथित प्रश्नपत्र लीक के बाद यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि जनहित याचिका को खारिज करना जनहित याचिका की योग्यता के आधार पर निर्णय नहीं है क्योंकि यह एक वकील द्वारा दायर किया गया था, न कि पीड़ित छात्रों द्वारा।
DELHI university: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, जाने पूरी प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए रास्ते खुल चुके हैं। छात्रों को सीयूईटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा यूजी के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा, सीयूईटी के माध्यम से 2024 के लिए डीयू में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट आवंटन सिस्टम यूजी (CSAS UG)के माध्यम से आवेदन करना होगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा पूरे भारत में 260 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है।
CUET Result:सीयूटी रिजल्ट जारी होने के बाद आया बड़ा अपडेट, जानें एडमिशन को लेकर यूजीसी का बड़ा बयान
सीयूटी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के बीच विवि. में दाखिला लेने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए 13,47,820 ने पंजीकरण कराया था लेकिन 11,13,610 ने ही परीक्षा दी थी। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट समेत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर जारी विवाद की वजह से सीयूईटी-यूजी के परिणाम घोषित करने में 28 दिन की देरी हुई। एनटीए ने सात जुलाई को अनंतिम आंसर-की जारी की थी। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 63 विषयों के लिए परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में कराई गई थी। 15 विषयों की परीक्षा पेन-पेपर से, जबकि 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर माध्यम से हुई।
NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत, जानिए कब मिलेगें एडमिट कार्ड

नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत नई दिल्ली: MBBS करने के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल की किसी फील्ड में स्पेशलाइजेशन करते हैं. इसके लिए नीट पीजी यानी नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षा देना जरूरी होता है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS इस परीक्षा का आयोजन करता है। 11 अगस्त को देशभर में नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट 8 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगीजानकारी के अनुसार 23 अगस्त को होने वाली नेशनल नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा पहले 23 जून को होनी थी लेकिन नीट यूजी (NEET-UG) को लेकर चल रहे विवादों के चलते परीक्षा की पारदर्शिता और सही ढंग से परीक्षा आयोजन कराने के क्रम में परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया गया था।ऐसे करें सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड- स्टेप-1- NBEMS का आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जाएं।2- दिए गए NEET PG 2024 लिंक पर क्लिक करें और अपना आईडी पासवर्ड डालें।3- डैशबोर्ड पर दिए गए “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।4- अगली स्क्रीन पर आप अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे।5- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
NTA ने आज NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज शुक्रवार को NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद यह रिजल्ट घोषित किया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज संवादादता के मुताबिक NEET UG 2024 में पास होने के लिए छात्रों को 50% नंबर चाहिए होते हैं। जारी रीवाइज्ड रिजल्ट में उन सभी बच्चों का नाम हटाया गया है जिन पर परीक्षा में नकल करने के आरोप लगे थे। NTA द्वारा जारी रिजल्ट में 1567 बच्चों को जोड़ा गया है और 155 छात्रों के नाम हटाये गये हैं। बीते 4 जून को नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया गया था। 4 जून को जारी नतीजों में कुल 13.16 लाख छात्र पास हुए थे जिनमें से करीब 67 उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले थे। सारा विवाद इसी बात को लेकर था।
सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया सामने, जानें पूरी खबर
यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। नौकरी के लिए इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी खबर है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट पद के लिए निकली भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आवेनदन करने वाले युवाओं के लिए विभाग की तरफ से परीक्षा को लेकर अन्य जानकारी भी जारी कर दी गई है। यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सहायक कमांडेंट (AC) के पदों पर भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र आज यानी शुक्रवार, 26 जुलाई को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 4 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।