Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

यंत्र इंडिया लिमिटेड में बंपर वैकैंसी, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

यंत्र इंडिया लिमिटेड ने वैकेंसी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। वैकेंसी के लिए आवेदन जल्द शुरू होगा। नई दिल्ली : सरकारी रक्षा कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई और नॉन आईटीआई अपरेंटिसशिप की बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए कंपनी ने 4039 रिक्त पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। वैकेंसी के लिए आवेदन जल्द शुरू होगा। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकेगा। यंत्र इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिसशिप केवल एक साल के लिए ही होगी। इसका उद्देश्य भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम स्किल इंडिया को प्रमोट करना है। इस अपरेंटिसशिप के लिए देश के सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अपरेंटिसशिप की वैकेंसीनॉन आईटीआई-1463आईटीआई/एक्स आईटीआई- 2576

UP News: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होंगे जारी, सीएम योगी ने दी जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर माह के अंत में घोषित हो जायेंगे। इसकी जानकारी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है। लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की तारीख को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं। यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों को भरा जाना है। इसके लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया गया था। इस परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट की तारीख की अटकलों को विराम देकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा परिणाम के जारी होने की तारीख घोषित कर दी है। छात्र uppbpb.gov.in पर देख सकेंगे नतीजेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद जताई है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि परिणाम इसी महीने X पर जारी किए जाएं। उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। परीक्षा का आयोजन यूपी के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों में हुआ था।

UPPSC Action: UPPSC ने परीक्षा को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

लखनऊ: हर परीक्षा (Examination) में हो रही धांधली और पेपर लीक(Paper Leak) को लेकर शासन सख्त हो गया है। हाल ही में पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना के बाद शासन (Government)ने केंद्र निर्धारण के नियम सख्त कर दिए हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) अब प्रदेश के हर जिले (District) में परीक्षा के लिए केंद्र (Exan centre) ढूंढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार शासन ने निजी स्कूल-कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में आयोग को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल रहे हैं। आयोग के सामने एक ही दिन में परीक्षा का आयोजन करा पाना बड़ी चुनौती है। अगर आयोग प्रदेाश के सभी 75 जिलों में केंद्रों की व्यवस्था कर लेता है तो भी एक दिन में परीक्षा करा पाना मुश्किल होगा।

DU Recruitment: डीयू में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय और कॉलेज में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की नौकरी के लिए योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए खुशखुबरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विभागों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर अप्लाई कर सकते हैं।पदों का नामप्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरपदों की संख्याविश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 145 और सहायक प्रोफेसर के 116 पदों सहित कुल 261 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की तिथिइच्छुक उम्मीदवार 8 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।आवेदन की अंतिम तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है।आवेदन शुल्कआवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1500, एससी/एसटी को 1000 और पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।पात्रता मानदंडप्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, जोकि निम्न प्रकार है:प्रोफेसर: पीएचडी की डिग्री के साथ शोध।सहायक प्रोफेसर

Rohtak: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला शुरू, जानें पूरी जानकारी

रोहतक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोहतक: रोहतक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष के लिये दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। छात्र पहले 30 सितंबर तक प्रथम वर्ष में दाखिला ले सकते थे, जिसकी तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। पिछली बार जो स्टूडेंट किसी वजह से दाखिला नहीं ले पाए थे, उन्हें एक बार फिर से इंजीनियरिंग स्नातक वर्ष में दाखिला लेने का अवसर मिल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी निर्देशों के अनुसार छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में 23 अक्टूबर तक दाखिला ले सकेंगे। एआईसीटीई की तरफ से कहा गया है कि स्नातक प्रोग्राम के पहले वर्ष दाखिला लेने के साथ ही उसी दिन से पहले बैच की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। कौन ले सकेगा इंजीनिरिंग कॉलेज में दाखिलाएआईसीटीई के सचिव प्रोफेसर राजीव ने पत्र लिखकर इस बारे में सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को संशोधित अकादमिक कैलेंडर के संबंध में बताया। इंजीनियरिंग के स्नातक द्वितीय वर्ष में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स का नया सत्र भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा। हालांकि प्रवेश परीक्षा में पास छात्र ही इंजीनिरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। जरूरी डॉक्यूमेंट्सछात्र के पास इंजीनियर कॉलेज में दाखिले के लिए दसवी और बारहवी का स्कोर कार्ड, प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण. माइग्रेशन सर्टिफ़िकेट, एनसीसी / एनएसएस / खेल प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होनी जरुरी है। एडमिशन के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय छात्र को अपना नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड सेट करना होगा। आवेदन जमा हो जाने के बाद ईमेल या मोबाइल पर पुष्टिकरण का मैसेज मिलेगा।

NABARD बैंक में 10वीं पास वालों के लिए वैकेंसी, जानें कितने पदों पर होगी बहाली

NABARD बैंक में 10वीं पास वाले लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। इसके लिए नाबार्ड ने ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की तरफ से नौकरी के लिये वैकेंसी निकाली गई है। अगर आप 10वीं पास हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन में पूछे जाने वाले लैंग्वेज की आपको नॉलेज है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नाबार्ड ने ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक लोग नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नाबार्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाबार्ड इसके लिये कुल 108 पदों पर बहाली करेगा। आवेदन शुल्कजो उम्मीदवार ST/SC/PWD/Ex-servicemen से ताल्लुक रखते है उनको 150 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम 15 साल की रक्षा सेवा के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। बशर्ते उन्होंने सशस्त्र बलों के बाहर ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त न की हो। आयु सीमानाबार्ड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी गई है। SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट। OBC वर्ग के लिए 3 वर्ष, PWD के लिए 10-15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार), भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए 10 वर्ष की छूट।

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड में DEO सहित कई पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) सहित कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की तिथि11 अक्तूबर, 2024 सेआवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2024 है।आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 751 पदों को भरना है।पदों के नामकंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती होनी है ।आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी, लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।शैक्षिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और कुछ पदों के लिए टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।चयन प्रक्रिया1.अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता टाइपिंग परीक्षा देनी होगी। 2. टाइपिंग टेस्ट के समापन के बाद सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर लिखित परीक्षा में व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

Oil India Vacancy: ऑयल इंडिया ने इलेक्ट्रीशियन के पदों पर निकाली जॉब, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) महारत्न पीएसयू कंपनी ने नौकरी (Job) पाने का यह बढ़िया मौका है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने 10वीं पास के लिए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और एसोसिएट इंजीनियर के पदों (Post) पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Oilindia.com पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन तिथिऑयल इंडिया लिमिटेड इलेक्ट्रीशियन के लिए वॉक इन प्रैक्टिकल एग्जाम 21 अक्टूबर को आयोजित करेगी। वहीं मैकेनिक के लिए 23 अक्टूबर और एसोसिएट इंजीनियर का प्रैक्टिकल टेस्ट 25 अक्टूबर को, Employes Welfare Office, Nehru Maidan OIL, Duliajan में लिया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।पदों की संख्याऑयल इंडिया की इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन के 18 पदों पर भर्ती होगी, मैकेनिक (एसी और आर) के 2 पद और एसोसिएट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 20 पदयोग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। वहीं एसोसिएट इंजीनयर के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। डाउनलोड करें- Oil India Recruitment 2024 Official Notification Download PDFआयु सीमाइस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। वहीं उम्र की गणना रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख के मुताबिक किया जाएगा।चयन प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन के दिन ही उम्मीदवारों का वॉक इन प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट वेन्यू पर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। Interview Address – General Office, Percy Evans Road, Percy Evens Rd, Central Namghar, Duliajan, Duliajan Oil Town, Assam 786602

MPHC JJA Recruitment: मध्य प्रदेश में जूनियर न्यायिक सहायक के पदों पर करें आवेदन

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने जूनियर न्यायिक सहायक पदों 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और पत्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।पद का नामजूनियर न्यायिक सहायकपदों की संख्यायह भर्ती अभियान जेजेए के 40 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 15 अक्तूबर, 2024 तक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्कएमपीएचसी में जेजेए पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क 943 रुपये ऑनलाइन मोड में देना होगा। जबकि मध्य प्रदेश राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी को केवल 743 रुपये का भुगतान करना होगा।आयु सीमाइन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश में नवंबर में होंगे नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन, मान्यता नवीनीकरण का काम जारी

एमपी में नवंबर में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन होंगे। फिलहाल मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रोसेस जारी है। भोपाल: मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में नवम्बर के महीने में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल अभी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसका पूरा डिटेल शेड्यूल जल्दी ही जारी किया जायेगा। मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रोसेस जारी है। मान्यता सत्र 2024-25 के लिए दी जा रही है। दोबारा अगले सत्र के लिए ये प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अक्टूबर महीने की 29 तारीख तक नवीनीकरण पर निर्णय हो जायेगा। साथ ही सीटों की संख्या भी निर्धारित हो जायेगी। अलग अलग कोर्स में मिलेंगे प्रवेशप्रक्रिया के बाद अगले महीने यानि नवंबर में नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग सहित अन्य कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराई जाएगी। इसका पूरा डिटेल शेड्यूल जल्दी ही जारी किया जायेगा। घट सकती है नर्सिंग कॉलेजों की संख्याबता दें कि कॉलेजों को जो मान्यता दी गई थी उसमें 2018 के नियम के तहत कॉलेजों को पांच साल में अपना खुद का निजी भवन होने की शर्त लगाई गई थी। अब ये अवधि 2023 में पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि अभी भी कई कॉलेज ऐसे हैं जिनके पास खुद के भवन नहीं है और वह कॉलेज किराये के भवन में चल रहे हैं। यदि ऐसा है तो उन्हें इस साल मान्यता नहीं मिल पायेगी। परिणामस्वरूप इस साल कॉलेजों की संख्या घटनी तय है। सुप्रीम कोर्ट जाएगी मध्य प्रदेश सरकारसुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितम्बर थी, जिसे मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर बढ़ा दिया था। उसी आधार पर नवम्बर में एडमिशन होंगे, लेकिन माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर प्रवेश की तिथि बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में निवेदन करेगी। इस सत्र में केवल मान्यता नवीनीकरण होगा।

error: Content is protected !!