Section-Specific Split Button

Up Police Constable Recruitment Exam Date: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। रद्द हुई सिपाही की 60244 पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देशित किया गया था कि यह परीक्षा 6 महीने के अंदर पुनः आयोजित कराई जाएगी और आखिरकार परीक्षा तिथि का ऐलान हो गया।  बता दें कि प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में करीब पांच लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

ITBP Bharti 2024: 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

ITBP ने युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: पैरा मिलिट्री में नौकरी तलाशने वाले युवकों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की तारीख – 20 जुलाई से शुरूआवेदन करने की आखिरी तारीख -18 अगस्त 2024पदों की संख्या- 51आवेदन शुल्क – इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क माफ है, इन्हें किसी प्रकार की एप्लीकेशन फीस नहीं देनी है।आवेदक की योग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो इसके साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा भी हो। ये पद कॉबलर और टेलर के लिए हैं। अगर एज लिमिट की बात करें तो इन वैकेंसी के लिए 18 से 23 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में कुछ समय तक काम करने का अनुभव है तो ये आपके लिए और अच्छा रहेगा।जानकारी के अनुसार ये पद कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के हैं। इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – itbpolice।nic।inसेलेक्शन प्रक्रिया- इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इसे पास कर लेंगे उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले चयन का अंतिम राउंड यानी डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाएंगे। सभी चरण पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स का सेलेक्शन फाइनल होगा।

IIT Mandi: आईआईटी मंडी ने म्यूजिक और म्यूजोपैथी में लॉन्च किये एमएस और पीएचडी प्रोग्राम, 15 जुलाई तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली: आईआईटी मंडी की ओर से ने संगीत और म्यूजोपैथी में एमएस और पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने का एलान किया है। ऐसा करने वाले आईआईटी मंडी देश का पहला संस्थान बन गया है। यह कोर्सेज आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ एप्लीकेशन (IKSHMA) द्वारा लॉन्च किये गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वे इसमें 15 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी विस्तृत डिटेल और फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट iksmha.iitmandi.ac.in/musopathy.php पर उपलब्ध है। पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों तरह से कर सकते हैं कोर्स आईआईटी मंडी की ओर से स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए यह कोर्स पार्ट टाइम एवं फुल टाइम दोनों ही प्रकार में उपलब्ध करवाए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर इसे पूरा कर सकते हैं। कैसे करें आवेदन इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल iksmha.iitmandi.ac.in/musopathy.php पर जाना होगा। यहां आपको अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करके जानकारी पढ़नी है और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है। अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके इस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू 18 नए स्किल आधारित कोर्सेस, कोई भी ले सकता है दाखिला, ऐसे करें आवेदन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 18 नए स्किल आधारित प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों (Allahabad University Skill Courses 2024) की शुरूआत की है। नई दिल्ली: जॉब ओरिएंटेड स्किल कोर्सेस करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 18 नए स्किल आधारित प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों की शुरूआत की है। विश्वविद्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए गए 15 सप्ताह की अवधि वाले इन सभी कौशल आधारित पाठ्यक्रमों (Allahabad University Skill Courses 2024) में किसी भी आयु वर्ग का कोई भी उम्मीदवार दाखिला ले सकता है। इन सभी कोर्सेस में वर्ष में दो बार अगस्त और जनवरी में दाखिला लिया जाएगा। इस क्रम में इन कोर्सेस का अगस्त बैच 5 अगस्त 2024 से शुरू किया जाना है।Allahabad University Skill Courses 2024: इन कोर्सेस की गई है शुरूआत

NEET PAPER LEAK:रांची के रिम्स से एक और पटना के एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स गिरफ्तार, अभी जांच जारी

नीट पेपर लीक मामले में सरकार एक्शन मूड़ में दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में एक नया कदम उठाया गया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की जांच की आंच रांची के रिम्स तक पहुंच गयी है. सीबीआइ ने रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। रांची/पटना-नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह रामगढ़ की रहनेवाली है। पटना एम्स से गिरफ्तार चार मेडिकल स्टूडेंट में थर्ड ईयर में पढ़नेवाले सिवान निवासी चंदन सिंह, पटना निवासी कुमार शानू, धनबाद निवासी राहुल आनंद और सेकेंड ईयर में पढ़नेवाला अररिया निवासी करण जैन शामिल हैं। इन चारों को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। आपको बताते चलें कि नीट पेपल लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई मामले को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है।

ओपन स्कूल बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ‘रुक जाना नहीं’ हो रहा सफल

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड ने आज परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र अपने परीक्षा के परिणाम इस जगह जाकर देख सकते हैं। पढ़िये युवा डाइनामाइट की स्पेशल रिपोर्ट मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) ने आखिरकार कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए रुक जाना नहीं रिजल्ट 2024 आज 19 जुलाई को जारी कर दिया है। परिणाम,अब आधिकारिक MPSOS वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in, www.mpsos.nic.in, mpsos.nic.in पर उपलब्ध हैं। मई और जून में आयोजित परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके और परीक्षा प्रकार का चयन करके अपने परिणाम देख सकते हैं। एमपीएसओएस रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है। एमपी रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे लॉगिन डिटेल्स, रोल नंबर और नाम कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2.55 लाख छात्र उपल्थित हुए थे।

हिंसा और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा JNU, 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर लगी रोक

JNU प्रशासन ने परिसर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अनुशासन व शांति बनाये रखने के लिए नये निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुये प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जेएनयू के रजिस्ट्रार ने नए सेमेस्टर की शुरुआत के मद्देनजर व छात्र संगठनों द्वारा आयोजित गतिविधियों को ध्यान में रखकर शांति और अनुशासन बनाने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि वे सभा में भाग लेते समय परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखें। जेएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध है। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को इस नियम का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन ने पत्र में कहा है कि परिसर में शांति और अनुशासन बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह जाहिर किया कि यदि कोई अनाधिकृत गतिविधियों में लिप्त पाया जाए तो सुरक्षा शाखा को सूचित किया जाए। JNU प्रशासन ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ICSI CSEET Result:इस तारीख को जारी कर दिया जाएगा आईसीएसआई व सीएसईईटी का रिजल्ट, कर लें यह तैयारी

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया जुलाई सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित करने वाला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट आईसीएसआई ने आगे बताया कि सीएसईईटी जुलाई सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद आईसीएसआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए इस स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को अपने अंक देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को लॉग-इन करने और परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। सीएसईईटी जुलाई स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, समग्र स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरणों और निर्देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है।

CUET UG 2024 का रिजल्ट जल्द होगा आउट, नए सत्र की शुरूआत 16 या 17 अगस्त से होंगी शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश के मुताबिक दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। वहीं CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। नई दिल्ली: CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट आने में समय है। रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले विधार्थियों के मन में CUET UG 2024 के परिणाम को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है, कहीं उनका दिल्ली विश्वविधालय में एडमिशन हो पाएगा या नहीं। वाइस चांसलर ने कहा कि दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। उन्होनें कहा कि जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका साल या सेशन में देर हो जाएगी, वे इस बात की चिंता न करें क्योंकि इन सभी के लिए सब कुछ समय पर पूरा हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें यह भी जानकारी दी है कि सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। साथ ही बी.टेक और एलएलबी की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू होंगी।

SBI vacancy:युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक में बड़े स्तर पर निकली भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक में युवाओं के लिए सैकड़ों भर्तियां निकली है जिनमें अलग-अलग योग्यता के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट भारतीय स्टेट बैंक ने वीपी वेल्थ, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अगल-अलग है। आवेदन करने के पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in. पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।रिक्ति विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसबीआई एसओ रिक्ति 2024 विवरण देख सकते हैं:पोस्ट कुल रिक्तियांकेंद्रीय अनुसंधान दल (उत्पाद नेतृत्व)-2केंद्रीय अनुसंधान दल (सहायता)-2परियोजना विकास प्रबंधक (प्रौद्योगिकी)-1परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय)-2रिलेशनशिप मैनेजर-273वीपी वेल्थ-600रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड-32क्षेत्रीय प्रमुख-6निवेश विशेषज्ञ-56निवेश अधिकारी-49

error: Content is protected !!