यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 2-2 घंटों की पालियों में, प्रवेश पत्र इस दिन, पेपर लीक की ऐसे करें शिकायत

UPPRPB ने कॉन्स्टेबल के 60 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पुनर्परीक्षा (UP Police Constable Re-Exam 2024) की तारीखों (Exam Dates) का ऐलान करने के बाद इन तिथियों पर निर्धारित पालियों (Shifts) की जानकारी साझा की है। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पुनर्परीक्षा की तारीखों (Exam Dates) का ऐलान करने के बाद इन तिथियों पर निर्धारित पालियों (Shifts) की जानकारी साझा की है। बोर्ड द्वारा बुधवार, 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र इस दिन हो सकते हैं जारी हालांकि, UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम 2024 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीखों को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इस भर्ती के लिए पहले आयोजित की गई लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 4 दिन पहले जारी किए गए थे। इस क्रम में उम्मीद की जा सकती है कि बोर्ड द्वारा पुनर्परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र 19 अगस्त को आस-पास जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर प्रकाशित होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें। पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की ऐसे करें शिकायत इससे पहले UPPRPB ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, आदि के संदर्भ में सतर्क करने के लिए अधिसूचना 5 अगस्त को जारी की थी। इसके माध्यम से बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि यदि उन्हें पेपर लीक, पेपर क्रय विक्रय, परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग या किसी अन्य अवांछनीय गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वे इसे बोर्ड को सूचित कर सकते हैं। उम्मीदवार UPPRPB की ईमेल आइडी satarkta.policeboard@gmail.com और व्हाट्सऐप्प नंबर 9454457951 जारी किया है।
सावधानी से स्वीकारें नौकरी का ऑफर, पढ़ें ज़ॉब के झासें से जुड़ी फ्रॉड की ये कहानी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक कोर्ट के चैंबर (Chamber) में युवती से रेप (Rape) का मामला सामने आया है। युवती ने तीस हजारी कोर्ट में एक वकील (Advocate)पर अपने चेंबर में उससे रेप करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस (Police) ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार युवती ने घटना की बाबत घर पहुंचकर अपनी मौसी को जानकारी दी। नौकरी दिलाने के नाम पर चैंबर में बुलायायुवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया लेकिन उसके साथ जबरदस्ती की। उसने बताया कि वह भजनपुरा इलाके में रहती है। वह आठवीं तक पढ़ी है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसने अपनी चचेरी बहन को कोई नौकरी दिलवाने के लिए कहा था। बहन ने उसे एक आदमी का नंबर दिया और कहा कि इन अंकल से बात कर लेना, यह जॉब लगवा देंगे। उन अंकल से बात हुई तो उन्होंने पूछा कि वह किसी तरह की जॉब कर सकती है। बाद में युवती से उसका आधार कार्ड वॉट्सऐप करवाया। अब उसने कहा कि तुम्हारे लायक कोई जॉब होगी तो मैं तुम्हें बता दूंगा। इसके बाद 15-20 दिन बाद उस शख्स ने फिर युवती के पास कॉल की। उसने कहा कि तुम्हें मेरे चैंबर में आकर दिखाना होगा कि तुम्हें पढ़ना लिखना आता है या नहीं। अब युवती उनके चैंबर में पहुंच गई। जहां कथित अंकल और उनकी असिस्टेंट थी। उसने अब युवती से कहा कि ठीक है मैं अभी बिजी हूं, तुम्हारे लायक कोई जॉब होगी तो 8-10 दिन में बताउंगा। अब 10 दिन बाद युवती ने ही उन्हें कॉल की। आरोपी ने 27 जुलाई को एक बार फिर युवती को चैंबर में बुला लिया। रेप कर 1500 रुपये देकर भेजापीड़ित युवती ने कहा कि वकील ने उसे इसके बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एक अधिकारी ने युवती की शिकायत का हवाला देते हुए कहा, रेप के बाद आरोपी वकील ने पीड़िता को 1,500 रुपये दिए और जाने के लिए कहा। पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस ने बताया कि युवती ने घटना के बारे में घर पहुंचकर अपनी मौसी को जानकारी दी। मौसी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि युवती के बयान पर सब्जी मंडी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP Police Constable Exam: 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam) की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि पेपर लीक के कारण सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।जानकारी के अनुसार परीक्षा का अपडेट कार्यक्रम (Update Program) जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। दो पालियों में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिन में दो पालियो (Two Shifts) में होगी। हर पाली में 5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ें। कुल 60,244 पदों पर होगी भर्तीयूपी पुलिस कांस्टेबल की 60,244 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 24,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद शामिल हैं। सरकार के सुरक्षा इंतजामइस बार परीक्षा को लेकर काफी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही परीक्षा को पारदर्शी बनाए जाने के लिए आधिकारिक स्तर पर कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाने वाला है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर परीक्षा केंद्र (examination center) पर पहुंचें। उम्मीदवारों को परीक्षा के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है।
AICTE Scholarship Yojana: एआईसीटीई ने 400 छात्रों के लिए निकाली स्कॉलरशिप योजना, 5 वर्ष तक मिलेंगे 42 हजार प्रतिमाह, जानिए कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एआईसीटीई डॉक्टरल फेलोशिप (ADF) योजना को लांच किया है। इसका उद्देश्य अप्रूव्ड संस्थानों में सहायक ईकोसिस्टम विकसित करके रिसर्च और इनोवेशन की संस्कृति व ज्ञान को बढ़ावा देना है।AICTE के अध्यक्ष प्रो. टी. जी. सीताराम ने बताया कि इस योजना के माध्यम से तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक, उच्च गुणवत्ता वाले और सहकर्मी समीक्षित अनुसंधान को वित्तीय मदद करके और बढ़ावा देकर स्टार्ट-अप की संभावना को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा जगत को लाभ पहुंचाने के लिए शोधार्थियों (Researchers) को उनकी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी।आयु सीमादोनों श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम रखी गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। कितनी मिलेगी छात्रवृत्तिजूनियर रिसर्च फेलो (JRF) को 37,000 और सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) को 42,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जेआरएफ को उनके एडीएफ की शुरुआत से दो साल पूरे करने के बाद एसआरएफ में अपग्रेड किया जा सकता है। गौरतलब है कि फेलोशिप की अवधि अधिकतम पांच वर्ष है। कौन कर सकता है आवेदनइसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जो इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन या कंप्यूटर ऐप्लीकेशन जैसे विभागों में पीएचडी का छात्र हो। ये सभी कार्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर एआईसीटीई अप्रूव्ड होने चाहिए इन विषयों में कर सकते हैं शोधयह योजना इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन, अप्लाइड साइंस, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कई व्यापक शोध क्षेत्रों के लिए है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली वैकेंसी, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों के लिये वैकेंसी निकाली है। इसके लिये उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों के लिये वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं वह बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहा है उसके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरीफिक्स्ड- 15000 रुपयेवेरिएबल- 10000 रुपयेयहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक बैंक ऑफ बड़ौदा के इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी बाद में शॉर्ट लिस्ट किये गये उम्मीदवारों को बताई जाएगी।
IP University में सीयूईटी स्कोर से शुरू होने वाला है एडमिशन, इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी के बाद गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह प्रक्रिया सीईटी और एनएलटी मेरिट समाप्त होने के बाद शुरू हुई है। CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी के बाद गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP University) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीयूईटी (cuet) यूजी स्कोर के माध्यम से इस यूनिवर्सिटी के 19 अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश 9 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया सीईटी और एनएलटी मेरिट समाप्त होने के बाद शुरू हुई है। IP University में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आईपी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट pu.admissions.nic.in और ipu.ac.in पर जाकर किया जा सकेगा। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये है। वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इन कोर्स में होगा एडमिशनआईपी यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एमपीटी, एमए (एमसी), एमए (अंग्रेजी), एमएससी (योग), एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी), एमए (अर्थशास्त्र), एमएससी, एमएड, एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार), एमएससी (औषधीय रसायन विज्ञान और औषधि डिजाइन), एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान), एमएससी (जैव सूचना विज्ञान), एमडिजाइन, एमसीए या एमसीए (सॉफ्टवेयर एंटरप्राइजेज), बीएड और बीएड (विशेष शिक्षा) जैसे कोर्स में एडमिशन होंगे।
UP के इन दो कॉलेजों में एडमिशन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

यूपी के दो बड़े कॉलेजों एकेटीयू और बीबीएयू में यूजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिये अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। UP Universities Admission: एकेटीयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग के लिये सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। वीसी जेपी पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण 12 अगस्त तक करा सकते हैं। वहीं बीटेक एग्रीकल्चर, बैचलर ऑफ डिजाइन, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीएचएमसीटी, बीफैड, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, सैकेंड ईयर बीटेक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। बीबीएयू में यूजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बीबीएयू में यूजी के सभी विषयों में प्रवेश के लिए 17 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिये समान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अन्तर्गत आने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये जमा करनी होगी। बीबीएयू के रजिस्ट्रार ने बताया कि लेट फीस के साथ 24 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। वहीं लेट फीस के रूप में 500 देने होंगे। इसके अलावा बीबीएयू में पीजी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत सभी कोर्सों में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्पोर्ट्स कोटे वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल एंड स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट 16 अगस्त को होगा। अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ग्राउंड में रिपोर्ट करना होगा। साथ सभी दस्तावेज भी ले जाने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट 19 अगस्त को जारी होगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने कई पदों पर निकाली भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। मध्य प्रदेश: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिये उम्मीदवार आधिकारिक साइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। इस अभियान के तहत 283 पद भरे जाएंगे। इसमें कुल 276 पद वैकेंसी सीधी, 2 कॉन्ट्रैक्ट और 5 बैकलॉग वैकेंसी हैं। भर्ती के लिये एग्जाम का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई किया हुआ होना अनिवार्य है। भर्ती के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष तय की गई है और उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल है। भर्ती अभियान के लिये आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 560 रुपये शुल्क देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये देने होंगे। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 34 हजार 800 रुपये से लेकर 62 हजार 800 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। कैसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ये परीक्षा 12 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे से लेकर 8 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट के लिये रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 तय की गई है।
RSMSSB आज जारी कर सकता है राजस्थान समान पात्रता परीक्षा की अधिसूचना, 12वीं और स्नातक के लिए आवेदन एक साथ
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 12वीं तथा स्नातक स्तरों के लिए आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 की अधिसूचना आज यानी सोमवार 5 अगस्त को जारी की जा सकती है। नई दिल्ली: राजस्थान में सरकारी नौकरी के इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण और स्नातकों के लिए काम की खबर। राजस्थान राज्य सरकार के तमाम विभागों में 12वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण योग्यता वाले पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकल प्रारंभिक चरण के तौर पर आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) 2024 की अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आज यानी सोमवार, 5 अगस्त को जारी की जा सकती है। दोनों स्तरों की अधिसूचना यदि आज जारी नहीं होती है तो इसे कल यानी मंगलवार, 6 अगस्त को जारी किया जाएगा। राजस्थान CET 2024 को लेकर जानकारी RSMSSB के सचिव डॉ. भाग चन्द बधाल (RAS) ने हाल ही में साझा की थी। बोर्ड सचिव ने शनिवार, 3 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बताया कि ‘अब CET की विज्ञप्ति 5 या 6 अगस्त 2024 को निकालने का प्रयास है।’ RSMSSB CET 2024 Negative Marking: इस बार निगेटिव मार्किंग की संभावनाइसके अतिरिक्त RSMSSB सचिव ने इस बार की समान पात्रता परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखे जाने को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों द्वारा CET में निगेटिव मार्किंग रखे जाने की सिफारिश कर रहे हैं। बोर्ड भी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखे जाने के पक्ष में है। हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा अधिसूचना (RSMSSB CET 2024 Notification) का इंतजार करना होगा। RSMSSB CET 2024 Cut Off: क्वालिफाईंग मार्क्स 40 फीसदीदूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RSMSSB ने समान पात्रता परीक्षा (CET) में सफल घोषित किए जाने के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 40 फीसदी कर दी है। इस बार में अधिसूचना कार्मिक विभाग की तरफ से 3 अगस्त को ही जारी की जा चुकी है। हालांकि, राजस्थान की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को 5 फीसदी छूट दी गई है। ऐसे में इन उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाईंग मार्क्स 35 फीसदी रहेगा।
SAMS Odisha +2 Merit List: एजुकेशन डिपार्टमेंट ओडिशा ने प्लस 2 मेरिट लिस्ट की जारी, यहां से करें डाउनलोड
उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट दोपहर 3 बजे जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी इसे SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, ओडिशा की ओर से +2 मेरिट लिस्ट आज यानी 5 अगस्त कोजारी करदी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी SAMS की आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके करके भी 2nd सेलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं। इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे +2 मेरिट लिस्ट • SAMS Odisha +2 Merit List 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.i पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको HSS (+2) लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं बार कोड नंबर दर्ज करना होगा।• अब +2 मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपना नाम एवं रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इन तिथियों में करना होगा रिपोर्ट ओडिशा +2 मेरिट लिस्ट 2024 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त से हायर सेकेंड्री स्कूल्स में रिपोर्ट करना है। रिपोर्टिंग की लास्ट डेट 10 अगस्त 2024 तय की गई है। इन तिथियों के बीच इच्छुक अभ्यर्थी एडमिशन अपडेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकेंगे।इस लिस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी एडमिशन के लिए तय तिथियों में रिपोर्ट अवश्य करें, नहीं तो आपका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।