Section-Specific Split Button

UK Compartment Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, लिंक ubse.uk.gov.in पर होगा एक्टिव

उत्तरखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 अगस्त 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट की घोषणा आज कर दी जाएगी। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर पायेंगे। इन डेट्स में हुई थीं परीक्षाएं उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 18 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक किया गया था। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 21887 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की संख्या 10724 और 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 11168 थी। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट • यूके बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट पर आपको कम्पार्टमेंट रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।• इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही होंगे मान्य जिन स्टूडेंट्स ने कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लिया है वे ध्यान रखें कि इस एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। ऐसे में अगर किसी छात्र के अंक पहले से भी कम हो जाते हैं तो पहले के अंक मान्य नहीं होंगे। छात्रों के लिए संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप इसे प्राप्त कर सकेंगे।

UP Police Exam City Slip: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, 4 स्टेप्स में पा सकेंगे परीक्षा शहर की डिटेल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती री एग्जाम का आयोजन 23 24 25 30 और 31 अगस्त 2024 को होगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी जारी की जा सकती है। नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम का आयोजन 23 से 31 अगस्त 2024 तक किया जाना है। भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम इंटीमेशन सिटी स्लिप कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है।एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।• जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इन डेट्स में होना है एग्जाम UPPRPB की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। जो उम्मीदवारों इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये जाएंगे। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

NIRF Ranking 2024: जानें कैटेगरी वाइज देश के टॉप संस्थानों की लिस्ट, एनआईआरएफ रैंकिंग का 9वां एडिशन जारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री दोपहर 3 बजे 13 कैटेगरी- ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, इनोवेशन, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, मेडिकल, डेंटल, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड एलायड सेक्टर्स के तहत देश के टॉप संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी है। नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 रैंकिंग दोपहर 3 बजे जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र की ओर से एनआईआरएफ रैंकिंग की घोषणा होने के बाद अब रैंकिंग ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध करवा दी गई है। आपको बता दें कि देशभर के टॉप संस्थानों के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी सहित कुल 16 कैटेगरी में शीर्ष उच्च संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है। इस वर्ष 3 नई कैटेगरी को जोड़ा गया है। आपको बता दें कि पिछले पांच वर्षों की तर्ज ही इस वर्ष भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT madras) ने इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

JNV Admission 2024: नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का समय, 6ठी क्लास में प्रवेश के लिए ये है एज लिमिट

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 कक्षा 6 में शामिल होने के लिए 16 सितंबर 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। जो भी अविभावक अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नई दिल्ली: देशभर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 तक नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश के लिए स्वयं से भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां आवेदन से जुड़ी स्टेप्स प्रदान कर रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर भरें फॉर्म • JNVST Class 6 Admission Form भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको पॉप अप में एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब नया पोर्टल ओपन होगा जिसमें आपको पहले Click here for Registration for Class VI JNVST (2025-26) पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।• इसके बाद आप हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।• अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और वापस पोर्टल पर आकर Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। क्या है एज लिमिट इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2013 से पहले एवं 31 जुलाई 2015 के बाद न हुआ हो अर्थात अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 11 वर्ष एवं न्यूनतम आयु 9 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कब होगी परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के अनुसार दो फेज में होगा। पहले फेज की परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2025 सुबह 11 बजकर 30 मिनट से होगी वहीं दूसरे फेज की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 सुबह 11:30 से होगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ब्रोशर देख सकते हैं।

JKSSB Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

जम्मू: पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आज सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल की 4002 रिक्तियां भरी जाएंगी।पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल की 4002 रिक्तियां भरी जाएंगी।आवेदन की तिथिजेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों की उम्रआवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवारत पुलिस कर्मियों और एसपीओ तथा स्वयंसेवी होम गार्ड (वीएचजी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।शैक्षिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।पदवार योग्यता की जानकारी के लिए आप डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।आवेदन शुल्कएससी, एसटी-1, एसटी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और किसी भी रूप में रिफंड या एडजस्ट नहीं किया जाएगा।जानिए आवेदन की प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। होमपेज पर कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती मेरिट लिस्ट जल्द हो सकती है जारी, इस तरीके से चेक कर सकेंगे राज्यवार रिजल्ट

इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए सेलेक्शन मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग की ओर से देशभर में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 44,228 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक पूरी की गई थी। आवेदन प्रॉसेस खत्म होने के बाद 6 से 8 अगस्त तक अभ्यर्थियों को फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था। एप्लीकेशन प्रॉसेस खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया पोस्ट की ओर से पहली मेरिट लिस्ट कभी भी जारी की जा सकती है। कहां और कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए पहली सेलेक्शन मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। राज्यवार इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट • इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।• अब उस वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे। मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए डेट की घोषणा रिजल्ट जारी होने के साथ या उसके कुछ दिन बाद की जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर नेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका आज

सीएसआईआर नेट जुलाई 2024 आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का आज अंतिम मौका है। जो भी अभ्यर्थी आंसर की में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं वे आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट जुलाई एग्जाम के लिए आंसर की 9 अगस्त 2024 को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर चुके हैं और इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं उनके पास ऑब्जेक्शन दर्ज करने का आज अंतिम मौका है। एनटीए की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो आज रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर बंद कर दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर लें। कितना लगेगा शुल्क उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रॉसेसिंग शुल्क डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। बिना शुल्क के दर्ज की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जायेगा, ऐसी आपत्तियां स्वतः ही निरस्त हो जाएंगी। इस तरीके से दर्ज करें ऑब्जेक्शन• सीएसआईआर नेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Joint CSIR-UGC NET JULY-2024: Click here to Answer Key Challenge पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।• अब आप उत्तर का चुनाव करके अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करें।• अंत में निर्धारित फीस का भुगतान करने आपत्ति को सबमिट कर दें।• अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए अंक प्रदान किया जाएगा। जल्द जारी होगा रिजल्टआंसर की पर दर्ज आपत्तियों का एनटीए की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद एनटीए की ओर से फाइनल रिजल्ट तैयार करके रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

सोनीपत में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिये ओपन काउंसलिंग शुरू

हरियाणा के सोनीपत में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान पहली वरीयता सूची में नाम नहीं आने पर विद्यार्थियों को राहत देने को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग शुरू कर दी है। सोनीपत: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान पहली वरीयता सूची में नाम नहीं आने से विद्यार्थियों को राहत देने को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग शुरू कर दी है। कोई भी विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज सत्यापित करवाकर फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित करवा सकता है। बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से एक सप्ताह पहले स्नातकोत्तर पाठ़्यक्रम में दाखिले के लिये पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिये 6 अगस्त तक का समय दिया गया था। पहली वरीयता सूची में बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्थान बनाने से वंचित रह गए थे। अब ऐसे में इन विद्यार्थियों को दूसरी वरीयता सूची का बेसब्री से इंतजार था। वहीं पहली वरीयता सूची की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 50 से 60 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थी। इसी के मद्देनजर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में ओपन काउंसिलिंग शुरू करने निर्णय लिया और पोर्टल खोल दिया है। मतलब विद्यार्थी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रम में ओपन काउंसिलिंग के तहत चल रही दाखिला प्रक्रियामहाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में रिक्त पड़ी सीटों पर दाखिले के लिये भी ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत विद्यार्थी 14 अगस्त तक अपने दस्तावेज सत्यापित करवाकर फीस का भुगतान कर दाखिला ले सकते हैं। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में करीब 50 फीसदी सीटें खाली हैं। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों के पास ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है। हेल्प डेस्क स्थापितस्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पहली वरीयता सूची की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद करीब 60 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थीं। इन पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग शुरू करते हुये पोर्टल खोला है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अवसर का लाभ उठाते हुये अपने दस्तावेज सत्यापित व फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर निकली भर्ती, 56000 रुपये मिलेगी सैलरी

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के पद पर वैकेंसी निकाली है। चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के पद पर कुल 777 वैकेंसी निकाली गई है। हरियाणा : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग (Haryana Health Department) ने स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर जनरल कार्यालय की ओर से चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन पंडित भागवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की uhsr.ac.in या हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.haryanahealth.gov.in/ पर किया जा सकता है। बता दें कि चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के पद पर 777 वैकेंसी है। चिकित्सा अधिकारी की वैकेंसीअनारक्षित-352एससी- 244बीसी ए – 61बीसी बी- 33इडब्लूएस-87 आवेदक को मेडिसिन और सर्जरी में बैचलर डिग्री ली होनी चाहिए। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में रजिस्टर्ड किया होना चाहिए। आवेदक की उम्र सीमा 22 साल से 35 साल हो। हरियाणा के एससी और बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा हिंदी/संस्कृत की नॉलेज होनी चाहिए। वहीं भर्ती में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा करने वालों को वरीयता दी जाएगी। क्या होगी चिकित्सा अधिकारी की सैलरी?हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती होने के बाद पे स्केल FPL-10 (56100 रुपये) सैलरी मिलेगी. आवेदन शुल्क

CSIR UGC NET Answer Key Out: सीएसआईआर ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी की जारी, ऐसे करें चेक

CSIR UGC NET: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित कराई गई CSIR UGC NET परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। नई दिल्ली: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने CSIR UGC NET परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया पत्रक और प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को देश भर के 187 शहरों में स्थित 348 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में 2,25,335 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड से प्रतिभाग किया था। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित कराई गई CSIR UGC NET परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी 2024 csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। वहीं 11 अगस्त तक या उससे पहले कोई आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यह गैर-वापसी प्रसंस्करण शुल्क है। आपत्ति करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। बता दें कि यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में तदनुसार लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार कर फिर घोषित किया जाएगा। वहीं किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति / अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी अंतिम होगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीएसआईआर नेट उत्तर कुंजी 2024 ऐसे करें डाउनलोडउत्तर कुंजी डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं: चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।चरण 2: ‘संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जुलाई-2024: उत्तर कुंजी चुनौती के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां आपको लॉगिन करना होगा।चरण 4: सीएसआईआर यूजीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।चरण 5: चिह्नित प्रतिक्रियाओं के लिए “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी देखने या चुनौती देने के लिए, “उत्तर कुंजी देखने / चुनौती देने के लिए क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।चरण 6: आपको क्रमिक क्रम में प्रश्न आईडी दिखाई देंगी। ‘सही विकल्प’ कॉलम के अंतर्गत प्रश्न के आगे की आईडी NTA द्वारा उपयोग की जाने वाली सही उत्तर कुंजी को दर्शाती है।चरण 7: यदि आप इस विकल्प को चुनौती देना चाहते हैं, तो आप चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलमों में दिए गए विकल्प आईडी में से किसी एक या अधिक का उपयोग कर सकते हैं।चरण 8: दी गई आईडी की जांच करें और आपत्ति दर्ज करें।

error: Content is protected !!