UP Police Constable RE Exam: उम्मीदवार आज से जान सकेंगे अपनी टेस्ट सिटी और एग्जाम डेट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2023-24 का आयोजन 23 24 25 30 व 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पुनर्परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) और निश्चित तारीख (Exam Date) व पाली (Exam Shift) की सूचना आज यानी शुक्रवार, 16 अगस्त को जारी की जाएगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 15 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेट व टेस्ट सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। इन स्टेप में करें डाउनलोड इससे पहले UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2023-24 का आयोजन 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित किए जाने की घोषणा की है। ये पालियां सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। इनमें से अपनी आवंटित परीक्षा तिथि व पाली के साथ-साथ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करके अपनी टेस्ट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी इसके साथ ही UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाने की तारीख को लेकर भी जानकारी अधिसूचना में दी है। इसके अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अलग लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बुधवार से नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग (Counselling) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग पंजीकरण (Registration) 20 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नीट यूजी काउंसलिंग एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया (Counseling Process) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in. पर जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया 1,09,145 एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) सीटों और 27,868 बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लगभग 1,000 बीएससी नर्सिंग सीटें नीट काउंसलिंग के माध्यम से वितरित की जाएंगी, साथ ही पूरे भारत में आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में कई सीटें भी वितरित की जाएंगी। महत्वपूर्ण तिथियांचॉइस फिलिंग विंडो 16 अगस्त से 20 अगस्त तक रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। सीट आवंटन के परिणाम 23 अगस्त 2024 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन1.सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज
SSC CHSL Tier 1 Result जल्द हो सकते हैं घोषित, जानें कैसे करें चेक

SSC CHSL टियर 1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही घोषित कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। SSC CHSL Tier 1 Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC CHSL टियर 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जो भी उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर टियर I परीक्षा में शामिल हुये हैं वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लिंक https://ssc.gov.in/ के द्वारा भी SSC CHSL Tier 1 2024 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक SSC CHSL टियर I की परीक्षा आयोजित की थी। लगभग 3712 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। SSC CHSL Tier 1 Result 2024 कैसे करें चेक?सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब ओपेन करना होगा। टैब ओपेन करने के बाद CHSL पर जाकर ‘संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर 1 रिजल्ट’ के अंतर्गत दिए गए रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने आईआईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिये अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 31 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिये मापदंडआईटीआई पदों पर आवेदन करने के लिए NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय या एक वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार पहले से ही किसी अन्य कंपनी में प्रशिक्षु के रूप में पंजीकृत हैं या अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं ऐसे अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदनआवेदन के लिये पहले उम्मीदवारों को www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दिये गये QR कोड को भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अभ्यर्थी का एप्लीकेशन में सही जानकारी भरना जरूरी है और किसी भी प्रकार की गलती नहीं करना है। फॉर्म में गलती हो जाने पर सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। भर्ती का विवरणभर्ती के जरिये आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 324 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के अनुसार शॉर्ट लिस्ट होगा। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्टिंग के बाद अप्रेंटिसशिप के लिये एचएएल नासिक में ज्वाइन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ज्वाइनिंग के वक्त शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करने होंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिये अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर सकते हैं।
UKSSSC LT Admit Card 2024: उत्तराखंड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 18 अगस्त को संपन्न होगा एग्जाम
यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक अध्यापक (LT) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा सहायक अध्यापक (LT) भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। इस भर्ती के लिए 52 हजार से ज्यादा आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड यूकेएसएसएससी की ओर से जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। इन तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • यूकेएसएसएससी एलटी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको नए पेज पर मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना होगा।• जानकारी सबमिट होते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त को एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसमें अपना बार कोड अवश्य चेक कर लें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र एवं वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना इन दस्तावेजों के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से सहायक अध्यापक के कुल 1544 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
SSC सीएचएसएल (10+2) टियर-1 एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, सीबीटी-II के लिए ये है परीक्षा पैटर्न

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल भर्ती 2024 टियर 1 परीक्षा के लिए जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। नई दिल्ली: संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) भर्ती के माध्यम से कुल 3712 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए टियर 1 एग्जामिनेशन का आयोजन 1 से 11 जुलाई 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 एग्जामिनेशन में भाग ले सकेंगे। कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट एसएससी की ओर से परिणाम की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये जायेंगे जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। पहले चरण की मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट बटन पर क्लिक करके भर्ती रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। अब आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
Uttarakhand Job Recruitment: उत्तराखण्ड में पुलिस कांस्टेबल समेत कई पदों पर अगले माह निकलेगी बंपर भर्ती

देहरादून: पुलिस और दूसरे विभागों में सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं (Youth) के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) में कांस्टेबल समेत कई पदों पर बंपर भर्ती (Recruitment) निकलने वाली है। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद (Post)भी भरे जाने की तैयारी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूकेएसएसएससी ने सिंतबर माह में भर्तियों के नोटिफिकेशन (Notification) जारी होने की संभावना जताई है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को 11 विभागों के 3900 से ज्यादा रिक्त पदों(vacant posts) पर भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल की 2000 वैकेंसी के लिए भर्ती होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 11 से अधिक विभागों में रिक्तयां प्राप्त हुई है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल और तकनीकी स्टाफ जैसे पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक 2000 कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 850 फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर, 1000 सींचपाल और जूनियर असिस्टेंट व तकनीकी स्टाफ के 500 वैकेंसी समेत अन्य पदों पर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होंगे। आयोग के अध्यक्ष जीएम मर्तोलिया ने यह भी बताया कि फिलहाल 18 अगस्त को सहायक अध्यापक के 1600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षाएं होंगी। इसके लिए 52 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
UGC NET Postponed: यूजीसी की 26 अगस्त को होने वाली नेट परीक्षा स्थगित, इस तारीख को होगा एग्जाम
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) ने 26 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(NET) को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के कारण स्थगित (Postponed) कर दिया है। 26 को होने वाली यह परीक्षा (Exam) अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एनटीए ने पहले पूर्ण यूजीसी नेट परीक्षा(UGC Net Exam) कार्यक्रम की घोषणा की थी। तारीखों के अनुसार, कुल 7 पेपर – दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली – 26 अगस्त को आयोजित होने वाले थे। पेपर के बाद यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। यूजीसी ने बताया कि नेट परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। दर्शनशास्त्र और हिंदी के पेपर सुबह की पाली में आयोजित किए जाएंगे और ओरलिया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली, हिंदी के पेपर दोपहर की पाली में आयोजित किए जाएंगे। एनटीए कुल 83 पेपरों के लिए जेआरएफ और अन्य फेलोशिप प्रदान करने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
जेएनयू में एडमिशन के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट

जेएनयू में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दी गई है। एडमिशन के लिये आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in/ पर जाकर करना होगा। JNU Admission 2024: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंसी प्रोग्राम के लिये रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब आवेदन 14 अगस्त को रात 11 बजकर 50 मिनट तक किया जा सकेगा। बता दें कि जेएनयू में एडमिशन के लिये आवेदन के बाद करेक्शन विंडो 14 अगस्त तक खुली रहेगी। जेएनयू के यूजी और सीओपी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त को शुरू हुई थी। एडमिशन के लिये आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in/ पर जाकर करना होगा। एडमिशन के लिये न्यूनतम योग्यताजेएनयू के एडमिशन प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार, सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर बीए ऑनर्स इन फॉरेन लैंग्वेज, बीएससी इन आयुर्वेद बायोलॉजी और सीओपी प्रोग्राम में एडमिशन लिया जा सकता है। इन कोर्स के एडमिशन के लिये न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। कैसे मिलेगा एडमिशनसीओपी कोर्स के लिए 12वीं न्यूनतम 45 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए। बीए, बीएससी और सीओपी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को मौखिक परीक्षा यानी वाइवा भी देना होगा। एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्सजेएनयू में एडमिशन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, बाएं हाथ का स्कैन किया हुआ अंगूठे का निशान जरूरी है।
राजस्थान में 1057 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
राजस्थान में विभिन्न विभागों में सिविल और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकली है। इसके साथ ही आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में 43 असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर की भी भर्ती निकली है। राजस्थान: राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकली है। वहीं आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में 43 असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर (RPSC ASO Notification 2024) की भी भर्ती निकली है। भर्ती के लिये आवेदन आज से शुरू हो रहे हैं। इसके लिये उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती (RPSC AEN Recruitment 2024) के लिए आवेदन 14 अगस्त से 12 सितंबर तक ही स्वीकार होंगे। असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती के लिये आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से 10 सितंबर तक जारी रहेगी। असिस्टेंट इंजीनियर के लिये पदों से सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर की भर्ती के लिये मैथ्स या स्टेटिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री कम से कम सेकंड क्लास में पास की होनी अनिवार्य है। आयु सीमाइन दोनों भर्तियों के लिये उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। फीससामान्य/अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिये आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं। वहीं ओबीसी/बीसी वर्ग के लिये आवेदन शुल्क 400 रुपये है। एसएससी/एसटी वर्ग वालों के लिये आवेदन शुल्क 400 रुपये है।सिलेक्शन प्रोसेस : ऑफलाइन होगी परीक्षाहर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर -1 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सही उत्तर के लिए 1 अंक, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह पेपर इंग्लिश और हिंदी में होगा। कैसे करें आवेदनइसके लिये ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन कना होगा। इसके बाद लॉग इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म सब्मिट करना होगा। फिर इसका प्रिंट आउट लेकर रखना होगा।