Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Delhi metro Recruitment: दिल्ली मेट्रो में रिटायर्ड लोगों के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार (Candidate) दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिआवेदन करने की आखिरी तिथि 3 दिसंबर, 2024 है। रिक्तियांदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 3 पदों को भरेगा। डीएमआरसी भर्ती 2024 के लिए कार्यकाल की अवधि प्रारंभ में 01 वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली मेट्रो में मैनेजर (Land) Post Code: 01/ML और असिस्टेंट मैनेजर (Land) Post Code: 02/AM/L के पद पर चयन किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाएं।2. एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।3. आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।4. आवेदन पत्र को नीचे दिए निम्नलिखित पते पर जमा कर दें- महाप्रबंधक/परियोजना (मानव संसाधन)दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेडमेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन,बाराखंभा रोड, नई दिल्लीअपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए भर्ती (Recruitment) निकाली है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (joinindiannavy.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिउपरोक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जमा करने की तिथि 6 दिसंबर से 20 दिसंबर है। पात्रता मानदंडअभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।वे अभ्यर्थी जो बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2024 में शामिल हुए हैं, उन्हें सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए कॉल-अप एनटी द्वारा प्रकाशित जेईई मेन ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट 2024 के आधार पर जारी किया जाएगा। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि प्रमाण, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, 12वीं कक्षा की मार्कशीट और जेईई (मेन) 2024 स्कोरकार्ड आदि दस्तावेज की जरूरत होगी। ऐसे करें आवेदन करें1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।2. ‘भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र’ के लिंक पर जाएं।3. यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित करेगा4. अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।5. आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।6. भारतीय नौसेना भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें। 

BRO Recruitment: सीमा सड़क संगठन में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सीमा सड़क संगठन में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। सीमा सड़क संगठन ने कई पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bro.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 466 पदों को भरना है।  इन पदों पर होगी भर्तीजिसमें ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर, मशीनिस्ट और ऑपरेटर सहित अन्य पद शामिल है।   आवेदन की तिथिआवेदक  16 नवंबर, 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा सभी पदों के लिए 18 वर्ष है। ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग होती है, कुछ पदों के लिए यह 27 वर्ष है, और शेष के लिए 25 वर्ष है। पात्रता मानदंड बीआरओ भर्ती के तहत ऑपरेटर, ड्राइवर या किसी अन्य पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं / मैट्रिकुलेशन या कोई अन्य समकक्ष योग्यता पूरी करनी होगी और उत्तीर्ण होना चाहिए। और ऐसे उम्मीदवार, जो कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा है, वह जारी रिक्तियों के लिए पात्र नहीं है। चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा: यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है। यह चरण सभी पदों के लिए समान है, उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। शारीरिक परीक्षण/कौशल परीक्षण/ड्राइविंग परीक्षण: लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उन पदों के अनुसार शारीरिक परीक्षण/कौशल परीक्षण/ड्राइविंग परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा जिनके लिए उन्होंने आवेदन किया है। दस्तावेज सत्यापन: जो लोग पिछले दो चरणों में उत्तीर्ण हो गए हैं, उन्हें अपने मूल दस्तावेजों जैसे मार्कशीट, पहचान प्रमाण आदि के साथ दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। चिकित्सा परीक्षण: दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।

ITBP Recruitment: आईटीबीपी में SI एवं कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: जो युवा आईटीबीपी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI), हेड कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली गई गई है। इस भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) तय तिथियों के अंदर आईटीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।    आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार15 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 526 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर होगी भर्ती1. सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 78 पद2. सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 14 पद3. हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 325 पद4. हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 58 पद5. कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 44 पद6. कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 7 पद शैक्षिक योग्यताकॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा एसआई (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने साइंस में बैचलर डिग्री/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में बीई आदि किया हो। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। आयु सीमासब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच, हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच एवं कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरें और फॉर्म को पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bihar Anganwadi Recruitment: बिहार में आंगनवाड़ी सेविका के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: समाज कल्याण विभाग बिहार ने आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका के रिक्त पदों पर चयन हेतु भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आंगनवाड़ी सेविका के पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (patna.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। पद का नाम आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका  आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर 2024 तक पूर्ण की जा सकती है।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के द्वारा 935 पदों को भरा जाएगा।  शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। आयु सीमामहिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी को जिस वार्ड से आवेदन करना है उसका निवासी होना आवश्यक है।  चयन प्रक्रियाइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवं मेधा अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। ज्वाइनिंग से लेकर अभ्यर्थी की नियुक्ति 65 वर्ष की उम्र प्राप्त करने तक रहेगी। इसके बाद वे स्वतः ही सेवा मुक्त हो जाएंगी। ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें। 

DRDO Vacancy: डीआरडीओ में निकली नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (drdo.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथिआवेदक 16 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 35 पदों को भरना है, जिसमें डीआरडीओ चेयर के 5, डीआरडीओ विशिष्ट फेलोशिप्स, 11 और डीआरडीओ फेलोशिप्स 19 पद शामिल है। पात्रता मानदंडआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, लाइब्रेरी साइंस और सुरक्षा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदकों का आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जएगी।   ऐसे होगा चयनअभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा शॉर्टलिंस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसी आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसे करें आवेदनइन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र अधिसूचना में ही मौजूद होगा। उम्मीदवारों से मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजना होगा।  पता है- “निदेशक, कार्मिक निदेशक, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, कमरा संख्या 229 (डीआरडीएस-III),डीआरडीओ भवन, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली-110011”

UPSC Recruitment: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में असिस्टेंट प्रोग्रामर के रिक्त पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन (Apply) प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।  आवेदन की तारीखआवेदक  28 नवंबर 2024 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पद को नामअसिस्टेंट प्रोग्रामर  पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लीकेशन में विशेषज्ञता के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी, एसटी, पीएच एवं दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती में निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रॉसेस1. इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है।2. इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।3. अब आपको नए पेज पर आवेदन करें / Apply Now पर क्लिक करना है।4. इसके बाद अभ्यर्थी पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।6. अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

UKSSC Assistant Teacher Recruitment: असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने असिस्टेंट टीचर (Assistant Teacher) समेत अन्य पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) इस वैकेंसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। आवेदन की तारीखआवेदक इन पदों के लिए आवेदन 14 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक किए जा सकते हैं।  पद को नामअसिस्टेंट टीचर  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 32 पदों को भरा जाएगा।  परीक्षा तिथिउत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि- 23 फरवरी, 2025 अस्थायी है। इन पदों पर होगी भर्तियांउत्तराखंड के अंतर्गत असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और असिस्टेंट टीचर एलटी कंप्यूटर शिक्षा के कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और एलटी कंप्यूटर शिक्षा के लिए 17 पद शामिल हैं। आयु सीमाइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 21 वर्ष से 42 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में कैंडिडेट्स पोर्टल पर देख सकते हैं।आयोग ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।  एप्लीकेशन प्रॉसेससबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

HAL Recruitment: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली गई है।  ऐसे में अगर आप इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से HAL की ऑफिशियल वेबसाइट (hal-india.co.in) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।   आवेदन की तिथिभर्ती के लिए आवेदन की लास्ट 24 नवंबर 2024 तय की गई है। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  पात्रता मानदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ केमिस्ट्री में एमएससी/ दो वर्षीय आईटीआई आदि उत्तीर्ण किया हो। आयु सीमाइसके साथ ही आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये (+चार्जेज) जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थी व एक्स अप्रेंटिस इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रियासीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।2. वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।4. अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।5. इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।5. अंत में जिन उम्मीदवारों का शुल्क लगना है वे इसे जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

UPSC: यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोग्रामर (Assistant Programmer) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोग्रामर के कुल 27 पदों को भरना है।पात्रता मानदंडयूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कॉलेज और संस्थान से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/माटर्स ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्टूयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमाआवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला/पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।चयन प्रक्रियासीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन

error: Content is protected !!