Section-Specific Split Button

IBPS RRB Results 2024: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षाओं के नतीजे कभी भी संभव

IBPS द्वारा देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में समान भर्ती प्रक्रिया के 13वें संस्करण (RRBs CRP XIII) के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर स्केल 1 के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों (IBPS RRB Clerk PO Results 2024) की घोषणा अगस्त/सितंबर में की जानी है। नई दिल्ली: IBPS RRB XIII के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में समान भर्ती प्रक्रिया के 13वें संस्करण CRP XIII के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर स्केल 1 के विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के नतीजों (IBPS RRB Clerk, PO Results 2024) की घोषणा जल्द ही की जाएगी। संस्थान द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों (IBPS RRB Clerk PO Prelims Results 2024) की घोषणा किए जाने की निश्चित तारीख का एलान नहीं किया गया है, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे अगस्त या सितंबर में घोषित किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि आज यानी शुक्रवार, 30 अगस्त को प्रीलिम्स के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। ऐसे देखें परिणाम IBPS द्वारा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर स्केल 1 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों (IBPS RRB Prelims Results 2024) के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची जारी की जाएगी, जिन्हें पहले चरण की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को इस सूची में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करना होगा और फिर RRBs CRP XIII सेक्शन में जाना होगा, जहां परिणाम लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक से उम्मीदवार अपना सूची में रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।

UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, 5 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश

कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 पहले चरण के लिए आज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अलॉटमेंट लिस्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। नई दिल्ली: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 30 अगस्त को कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यूपी नीट यूजी अलॉटमेंट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी की जाएगी जिसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप आसानी से अलॉटमेंट चेक कर सकेंगे। 5 सितंबर तक लेना होगा प्रवेश जिन अभ्यर्थियों को पहले चरण के लिए सीट अलॉट की जाएगी उन्हें आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश लेने के लिए 5 सितंबर 2024 तक समय दिया गया है। जो अभ्यर्थी 5 सितंबर तक प्रवेश नहीं लेंगे उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अलॉटमेंट रिजल्ट • यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।• इसके बाद आपका सीट आवंटन ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें। आपको बता दें कि यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 20 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक पूर्ण की गई थी। उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग के लिए 24 से 29 अगस्त 2024 तक का समय प्रदान किया गया था। यूपी नीट यूजी से जुड़ी किसी भी जानकारी प्राप्त करने या समस्या को लेकर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 या 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।

DU में एडमिशन से ज्यादा हॉस्टल की आफत

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल मिलना ए़डमिशन मिलने से भी ज्यादा बड़ा काम है। डीयू में आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स दिल्ली से बाहर के हैं, लेकिन हॉस्टल बहुत कम को ही मिलते हैं। नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से ज्यादा हॉस्टल की रेस मुश्किल है। डीयू में यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए दूसरा राउंड चल रहा है। इसके साथ-साथ तमाम कॉलेजों में हॉस्टल की पहली लिस्ट भी आ चुकी है। 29 अगस्त से डीयू में क्लासेज शुरू हो जाएंगी। डीयू में आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स दिल्ली से बाहर के हैं, लेकिन हॉस्टल बहुत कम को ही मिलते हैं। यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल नहीं हैं। कम सीटों की वजह से ज्यादातर छात्रों के लिए पीजी होम और किराए पर कमरे का ही ऑप्शन बचता है। हॉस्टलों में करीब 4400 सीटेंडीयू के 20 हॉस्टलों में करीब 4400 सीटें हैं। इनमें से आधी से भी कम सीटों पर फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स एडमिशन लेते हैं। 10% स्टूडेंट्स को भी हॉस्टल नहीं मिल पाता है। यूनिवर्सिटी के 20 हॉस्टल में से 18 हॉस्टल कॉलेजों के हैं और दो यूनिवर्सिटी के हैं। इनमें से एक पीजी और रिसर्च स्टूडेंट्स के लिए है। ज्यादातर हॉस्टल नॉर्थ कैंपस में हैं। इनके अलावा डीयू के 18 कॉलेजों में ही यूजी स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल हैं, जबकि 68 कॉलेज में यूजी प्रोग्राम चलते हैं। गार्गी यूनिवर्सिटी में हॉस्टल नहींइस कड़ी में हरियाणा की रहने वालीं ऋतु त्यागी ने बताया कि उन्हें गार्गी यूनिवर्सिटी में सीट मिल गई है, लेकिन कॉलेज में हॉस्टल नहीं है। यूनिवर्सिटी के यूजी हॉस्टल में सीटें बहुत कम हैं। यह कॉलेज से दूर भी है। इसलिए वह पीजी देख रही हैं। पीजी बहुत महंगे हैं। लेडी श्रीराम कॉलेज के हॉस्टल में 250 सीटें हैं, मगर कॉलेज अलर्ट कर चुका है कि इस सेशन के लिए हॉस्टल नहीं मिल पाएगा। डीयू में कुछ कॉलेजों में लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए हॉस्टल बने हैं। हालांकि हंसराज और किरोड़ीमल में सिर्फ लड़कों का हॉस्टल है। बाकी सभी कॉलेजों में गर्ल्स हॉस्टल हैं। डीडीयू कॉलेज, हिंदू कॉलेज, रामजस, एसआरसीसी, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सेंट स्टीफंस में लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए हॉस्टल हैं। डीयू में सुरक्षा के लिहाज से गर्ल्स हॉस्टल की काफी मांग है। इंद्रप्रस्थ कॉलेज, मिरांडा हाउस, दौलतराम कॉलेज, जानकीदेवी मेमोरियल कॉलेज में भी सीटें हैं। डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने क्या कहा?डीयू में हॉस्टल भी कोर्स और कॉलेज की तरह सीयूईटी मेरिट पर ही मिलता है। डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि छात्रों की तादाद के हिसाब से हॉस्टल्स की कमी रहेगी। मगर फिर भी स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए नए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। 161 करोड़ रुपये की लागत से मुखर्जी नगर के ढाका इलाके में गर्ल्स हॉस्टल बनेगा। 6 महीने के भीतर इसका काम शुरू होगा। इसमें 1100 लड़कियां रह सकेंगी। इसके अलावा केंद्र की मदद से इसी इलाके में लड़कियों के लिए एक और हॉस्टल बनेगा। इसके लिए 272 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

IOB Recuitment: इंडियन ओवरसीज बैंक में 550 अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू

इंडियन ओवरसीज बैंक में 550 अप्रेंटिस पदों के लिये भर्ती निकली है। इसके लिये आवेदन की आखरी तारीख 10 सितंबर है। नई दिल्ली: सरकारी बैंकों में अप्रेंटिसशिप की नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया खबर है। दरअसल, इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा देश के विभिन्न शहरों में स्थित ब्रांचों में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। बैंक द्वारा बुधवार 28 अगस्त को जारी विज्ञापन के मुताबिक कुल 550 अप्रेंटिस पदों की भर्ती की जानी है। इनमें 57 रिक्तियां तमिलनाडु के लिए निकाली गई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 18, बिहार व मध्य प्रदेश के लिए 7-7, आंध्र प्रदेश के लिए 22 और महाराष्ट्र के लिए 17 व दिल्ली के लिए 17 वैकेंसी निकाली गई है। 10 सितंबर तक करें आवेदनजो उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 सितंबर तक अपना एप्लीकेशन भर सकते हैं। निर्धारित शुल्क 944 रुपयेउम्मीदवारों को IOB अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन के दौरान ही निर्धारित शुल्क 944 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। यह शुल्क महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ SC/ST उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये ही है। वहीं दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये है। कौन कर सकता है आवेदन?इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिये उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को 20 वर्ष से कम या 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

NVS Class 6 Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए एडमिशन का फॉर्म जारी, navodaya.gov.in से ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय ने जेएनवी कक्षा 6 में एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से जेएनवी कक्षा 6 एडमिशन 2025 के लिए 6 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार JNV कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर जेएनवी कक्षा 6 एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। JNV कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 तक है। जेएनवी कक्षा 6 आवेदन प्रक्रिया JNVST कक्षा 6 में प्रवेश 2025 का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। JNVST कक्षा 6 आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें और अपने दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। JNVST कक्षा 6 पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। JNVST कक्षा 6 एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? चरण 1. जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।चरण 2. यहां आपको JNVST कक्षा 6 पंजीकरण प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करना होगा।चरण 3. अब आप अपने आवेदन पत्र में विवरण भरें, दस्तावेज, फ़ोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।चरण 4. JNVST कक्षा 6 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें। पात्रता मानदंड JNVST कक्षा 6 एडमिशन 2025 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 5 में पास हुए हैं। कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों से अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएंगी। आयु सीमा कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदकों का जन्म 1 मई 2013 और 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। चयन प्रक्रिया जेएनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जेएनवीएसटी पेपर पैटर्न जेएनवीएसटी पेपर में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित, भाषा परीक्षण और अन्य विषय शामिल होंगे। जेएनवीएसटी में कुल अंक 100 अंक हैं। जेएनवीएसटी में योग्य उम्मीदवार जेएनवी की कक्षा 6 में प्रवेश ले सकते हैं।

SSC CGL परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, रीजनवाइज इस लिंक से करें डाउनलोड, 9 सितंबर से होना है टियर 1

SSC ने CGL परीक्षा 2024 के पहले चरण में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (SSC CGL Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा विभिन्न रीजन के अनुसार सम्बन्धित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। नई दिल्ली: SSC CGL 2024 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के पहले चरण में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा विभिन्न रीजन के अनुसार सम्बन्धित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीजीएल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने सम्बन्धित रीजन के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इस पोर्टल पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। • SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NR• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NER• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – MPR• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – ER• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – WR• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NWR• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – CR• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – SR उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए आयोग से संपर्क करना चाहिए। 9 सितंबर से होना है टियर 1 SSC ने इससे पहले CGL परीक्षा 2024 के पहले चरण के आयोजन की तारीखों का एलान कर दिया था। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक टियर 1 का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

UBI Recruitment 2024: ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए बैंक में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका

नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस के पद (Apprentice posts) पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू कर दी है। बैंक (Bank) ने भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है। ये रिक्तियां (Vacancy) पूरे भारत में भरी जाएंगी। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- unionbankofindia.co.in. पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवार (Candidate) केवल अपने गृह राज्य में ही नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।जानकारी के अनुसार अप्रेंटिसशिप एक साल तक चलेगी, जिसमें पूरे भारत में पोस्टिंग होगी। अप्रेंटिस के लिए पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य अप्रेंटिस के कुल 500 पदों को भरना है।शैक्षिक योग्यताइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसके अलावा, जिस राज्य में आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा में प्रवीणता आवश्यक है।आयु सीमाआवेदकों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।वेतनप्रशिक्षु एक वर्ष की अवधि के लिए 15000 रुपये प्रति माह के वजीफे के लिए पात्र हैं। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है जिसमें चार खंड शामिल हैं: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक और तर्क योग्यता, और कंप्यूटर ज्ञान। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अपने आवेदन राज्य से संबंधित स्थानीय भाषा में दक्षता प्रदर्शित करनी होगी। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र पर निर्भर करेगा।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये, सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करन होगा। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 600 आवेदन शुल्क निर्धारित है। भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

UKPSC PCS Pre Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट psc.uk.gov.in पर हुआ घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF

यूकेएपीएससी की ओर से पीसीएस प्रीलिम परीक्षा 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवार के रोल नंबर दर्ज हैं। नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (PCS Prelims) 2024 का आयोजन 14 जुलाई को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का इंतजार था जो खत्म हो गया है। यूकेपीएससी की ओर से पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ ही अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम के लिए निर्धारित कटऑफ भी चेक कर सकते हैं। प्रीलिम एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को इन डेट्स में जमा करना होगा शुल्क जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफल हो गए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए यूकेपीएससी की ओर से विंडो 7 सितंबर से ओपन कर दी जाएगी जो 21 सितंबर 2024 तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क का भुगतान अवश्य करें तभी वे आगे के एग्जाम के लिए पात्र होंगे। मेंस एग्जाम 16 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक प्रस्तावित है। 189 पोस्ट के लिए हुई थी परीक्षा यूकेपीएससी की ओर से इस वर्ष यह भर्ती कुल 189 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से 3 अप्रैल तक पूर्ण की गई थी वहीं परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को किया गया था। परीक्षा के बाद 23 जुलाई को एग्जाम के लिए आंसर की जारी की गई थी और इस पर 24 से 29 जुलाई तक आपत्तियां मंगवाई गई थीं।

MP ANM Admit Card 2024: मध्य प्रदेश एएनएम एंट्रेस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 2 सितंबर से प्रारंभ होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से एमपी एएनएम प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 2 सितंबर 2024 से की जाएगी। नई दिल्ली: मध्य प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (MPESB ANMTST 2024) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करनी है। इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • एमपी एएनएम प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।• अब अगले पेज पर ” Test Admit Card – ANM Training Selection Test (ANMTST)- 2024″ पर क्लिक करें।• यहां आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 2 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा MP ANMTST 2024 की शुरुआत राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें अपने परीक्षा सेंटर सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जाएंगे।

UP NMMS Scholarship 2025: उत्तर प्रदेश एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 5 सितंबर तक आवेदन का मौका, जल्द करें अप्लाई

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 (UP NMMS Scholarship 2025) में भाग लेने की सोच रहे छात्र इसमें शामिल होने के लिए 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2025-26 (UP NMMS Scholarship 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी। जो भी छात्र कक्षा आठवीं में अध्ययनरत है वे इस परीक्षा के लिए तय तिथियों में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाकर किया जा सकता है। फॉर्म भरने से अभ्यर्थी अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें। पात्रता एवं मापदंड • छात्र ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में 7वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।• छात्र-छात्राओं को इस समय (सत्र 2024-25) राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त/ स्थानीय निकाय (परिषदीय) के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।• जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।• आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के पिता की वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन कैसे करें एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाना है और यहां क्लिक बटन पर क्लिक करना है। अब आपको नए पेज पर स्टेप 1 में REGISTRATION और स्टेप 2 में DOWLOAD School Certificate पर क्लिक करके सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है। स्टेप 3 में आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करना है। स्टेप 4 में आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना है। अंत में स्टेप 5 में आपको पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है।आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्रों द्वारा उसमें 6 से लेकर 8 सितंबर 2024 तक संशोधन किया जा सकेगा। 6 सितंबर को करेक्शन विंडो ओपन कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!