Section-Specific Split Button

Rajasthan Police Constable Result: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती सीबीटी एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से police.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Police Constable) 2023 के लिए लिखित परीक्षा (Exam) का आयोजन 13 एवं 14 जून 2024 को करवाया गया था जिसके बाद अब रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आज यानी 3 सितंबर को इसका रिजल्ट (Result) जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जनपद के अनुसार घोषित किया गया है परिणाम राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जनपद के अनुसार जारी किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने जिले के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट • नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी जिले का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।• उसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।• अब आप इसमें अपना नाम, रोल नंबर एवं पिता का नाम चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी दक्षता परीक्षण में ले सकेंगे भाग सीबीटी एग्जाम में सफल रहने वाले कॉन्स्टेबल, चालक/ घुड़सवार/ श्वानदल पद एवं कॉन्स्टेबल बैंड के लिए दक्षता परीक्षण शीघ्र ही रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे, ऑफलाइन माध्यम से इन्हें प्रेषित नहीं किया जाएगा। इस भर्ती में माध्यम से कुल 3578 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

दिल्‍ली में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी

दिल्ली में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी निकली है। यह वैकेंसी टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने निकाली है। नई दिल्ली: टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका, नई दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। यहां दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन पास अभ्‍यर्थियों के लिए अलग अलग पदों पर वेकैंसी है। इंदिरा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट समेत कुल 207 पदों पर नियुक्‍तियां होनी हैं। इच्छुक लोग आवेदन के लिये आधिकारिक वेबसाइट tcil.net.in पर जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। कौन-कौन कर सकता है अप्‍लाईटेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड इंदिरा गांधी अस्पताल में निकली इन भर्तियों के लिए अलग पदों पर अलग-अलग योग्‍यताएं हैं। इन पदों पर 10वीं पास से लेकर पीजी डिग्री, डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी/ बीफार्म/ पीजी डिग्री- डिप्लोमा की योग्‍यता भी मांगी गई है। अभ्‍यर्थी इस बात का ध्‍यान रखें कि उम्‍मीदवारों की आयु 27, 20, 32 से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। क्या है सैलेरी?टेली कम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) इंदिरा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के 152 पदों पर भर्तियां हैं। इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 67350 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। फार्मेसिस्ट के कुल 11 पद हैं। इन पदों पर सैलेरी 43800 रुपये प्रति माह निर्धारित है। जूनियर रेडियोग्राफर और ओटी सहायक के पांच पांच पदों पर भर्तियां हैं। जूनियर रेडियोग्राफर को 38250 रुपये प्रति माह और ओटी सहायक को 29850 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। प्रयोगशाला तकनीशियन को 43800 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। इसके कुल 4 पद हैं। ओटी तकनीशियन के भी चार पदों पर भर्तियां हैं। इन पदों पर 38250 रुपये प्रति माह की सैलेरी मिलेगी। ड्रेसर और प्लास्टर रूम सहायक को 29850 रुपये प्रति माह सैलेरी मिलेगी। इसके लिए चार पदों पर वैकेंसी है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन कॉलेजों में सीटें खाली, जल्द करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं। छात्र आवेदन कर इन कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट। नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में हर साल लाखों स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए कटऑफ काफी हाई रहती है। अगर आपने इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा दी थी, लेकिन फॉर्म में दिल्ली यूनिवर्सिटी का नाम नहीं भरा या किसी लिस्ट में नाम नहीं है तो भी यहां एडमिशन हासिल कर सकते हैं। मिड एंट्री स्कीम शुरूदिल्ली यूनिवर्सिटी ने मिड एंट्री स्कीम शुरू की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 75 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो चुका है। बची हुई सीटों के लिए तीसरा राउंड 11 सितंबर से शुरू होगा। उससे पहले DU स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के लिए पहली लिस्ट जारी की जाएगी। परफॉर्मेंस पर आधारित BA ऑनर्स म्यूजिक, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, BSC फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स जैसे कोर्सेस में एडमिशन के लिए भी पहली लिस्ट जल्द ही आएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन लिस्ट में कई सुपरन्यूमरेरी कोटे- वॉर्ड कोटा, CW की सीटों के लिए कोटा आदि का ऐलान किया जाएगा। इस कोटे के तहत 14 हजार सीटों पर एडमिशन मिलेगा। परफॉर्मेंस पर आधारित कोर्सेस- म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, ECA, स्पोर्ट्स, वॉर्ड कोटा, CW कोटा के लिए पहले राउंड की सीट आज यानी 3 सितंबर को अलॉट होगी। स्टूडेंट्स 3 से 4 सितंबर तक इन्हें ‘एक्सेप्ट’ कर सकते हैं और 6 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। सीटों से ज्यादा एडमिशनदिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में 2 एडमिशन राउंड के जरिए 75 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल 71600 सीटें ही हैं। लेकिन कई कॉलेजों में उन कोर्सेस में सीटों से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं, जिनकी डिमांड ज्यादा है। बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स जैसे कोर्सेस में सीटों से ज्यादा एडमिशन हो गए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किन कॉलेजों में सीटें खाली?डीयू के नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के कई कॉलेजों में कुछ सीटें खाली हैं। इन्हें डीयू यूजी थर्ड राउंड काउंसलिंग में अलॉट किया जाएगा। PGDAV, अंबेडकर कॉलेज, अदिति कॉलेज, भगनी निवेदिता कॉलेज, गार्गी कॉलेज, जानकी देवी कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज समेत कई ईवनिंग कॉलेजों में कई कोर्सेस में कुछ सीटों पर एडमिशन मिल सकता है।

RRB NTPC 2024 Notification OUT: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती आवेदन 14 सितंबर से, 11558 पदों पर होंगी नियुक्तियां

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी। नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRB) की ओर से एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज पेपर में नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 पदों पर एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है- अंडर ग्रेजुएट पोस्ट • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद• अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद• ट्रेन क्लर्क: 72 पद• वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद ग्रेजुएट पोस्ट • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद• मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 पद• वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद• जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद• स्टेशन मास्टर: 994 पद योग्यता एवं मापदंड आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होने के साथ ही कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 33 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी के नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित होते ही इस तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड, लिंक csirnet.nta.ac.in पर होगा एक्टिवेट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 जल्द ही घोषित किये जाने की संभावना है। नतीजे जारी होते ही इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट जुलाई 2024 एग्जाम का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद एंटीए ने 9 अगस्त को प्रश्न पत्र की आंसर की डाउनलोड के लिए जारी कर दी थी जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 अगस्त तक मौका दिया गया था। अब उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर चेक कर सकेंगे। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना है।• वेबसाइट पर LATEST NEWS में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।• अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट कर देना है।• इसके बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। फाइनल उत्तर कुंजी भी डाउनलोड के लिए होगी उपलब्ध एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की नतीजे की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

TCIL Recruitment: टीसीआईएल में कई पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र (Medical Field)में करियर (Career) बनाने वाले युवाओं (Youth) के लिए जॉब (Job) का अच्छा मौका है। टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) ने इंदिरा गांधी अस्पताल , द्वारका, नई दिल्ली में विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन पत्र (Application) आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट सहित 207 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- (tcil.net.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आवेदन (Apply) करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। 10th से लेकर पीजी डिग्री/ डिप्लोमाधारक अभ्यर्थियों अर्हताइस भर्ती में 10वीं उत्तीर्ण से लेकर पीजी डिग्री/ डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10th/ 12th/ ITI/ बीएससी/ बीफार्म/ पीजी डिग्री- डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही पदानुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 30/ 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में उम्मीदवारों को छूट नियमानुसार दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 27, 20, 32 के अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी/एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान डीडी या ऑनलाइन बैंक हस्तांतरण के रूप में करना होगा।इन पदों पर होनी हैं नियुक्तियांनर्सिंग अधिकारी ,प्रयोगशाला तकनीशियन, लैब सहायक फार्मेसिस्ट, जूनियर रेडियोग्राफर, ईसीजी तकनीशियन, रिफ्रेक्शनिस्ट, ऑडियोमेट्री सहायक, फिजियोथेरेपिस्ट ,ओटी तकनीशियन, ओटी सहायक , व्यावसायिक चिकित्सकसहायक आहार विशेषज्ञ, पोस्ट-मॉर्टम तकनीशियन/ शवगृह तकनीशियन, शवगृह तकनीशियन, ड्रेसर, प्लास्टर रूम सहायकउम्मीदवार ऐसे करें आवेदन-

Career Tips: 12वीं के बाद करें फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स, मिलेगी अच्छी नौकरी

नई दिल्ली: नौकरी (Job) में बढ़ते कंपटीशन और ग्लोबल दुनिया में पारंपरिक करियर(Career) विकल्पों से अलग हटकर, विदेशी भाषाओं (Foreign languages) में युवा (Youth) बेहतर करियर बना सकते हैं। खासतौर पर 12वीं के बाद छात्रों( Student) के पास विदेशी भाषाएं सीखने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार (Job) प्राप्त करने के अवसर मौजूद हैं। चाहे मल्टीनेशनल कंपनियों (multinational companies) में काम करना हो या सरकारी विभागों में विशेषज्ञता हासिल करनी हो, विदेशी भाषाओं का ज्ञान आपकी सफलता की कुंजी बन सकता है।दरअसल, विदेशी भाषा की मांग इंटरनेशनल बिजनेस, टूरिज्म, आईटी और डिप्लोमेटिक सर्विसेज में बढ़ती जा रही है। कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को हायर करती है जो विदेशी भाषाओं में एक्सपर्ट हैं। इनका सालाना पैकेज भी 5 से 20 लाख तक होता है। भारत की कई संस्थाएं विदेशी भाषाओं में विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स करा रही हैं, जिसमें निपुणता हासिल करके युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।डिमांडिंग भाषाओं का करें चयनभाषाएं सीखने के विकल्प बहुत व्यापक हैं। फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी, चाइनीज, रशियन जैसी भाषाओं का ज्ञान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी पहचान बना सकता है। आजकल इन भाषाओं की मांग सिर्फ बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शिक्षा, मीडिया और तकनीकी क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश और भारत में प्रमुख संस्थानमध्य प्रदेश में विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के लिए कुछ प्रमुख संस्थान हैं, जैसे भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी और इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आदि। भारत के प्रमुख संस्थानों में जेएनयू (नई दिल्ली), एफ्लू (हैदराबाद), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (वाराणसी) और जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) प्रमुख हैं। ये संस्थान विभिन्न भाषाओं में विशेषज्ञता प्रदान करते हैं, जिससे छात्र अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। रोजगार के अवसरविदेशी भाषाएं जानने वालों के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार की कोई कमी नहीं है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने से लेकर, यात्रा और पर्यटन, मीडिया, शिक्षा, अनुवाद सेवाएं, और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे क्षेत्रों में शानदार करियर विकल्प उपलब्ध हैं. इसके साथ ही, कई सरकारी विभाग जैसे विदेश मंत्रालय, अनुवाद विभाग और खुफिया एजेंसियां भी विदेशी भाषाओं के विशेषज्ञों की मांग करती हैं।

Rajasthan CET 2024: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (10+2) के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, एप्लीकेशन फीस सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 2 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। नई दिल्ली: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (10+2) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 2 सितंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। कौन कर सकता है राजस्थान सीईटी इंटर लेवल के लिए आवेदन राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंड्री) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंड्री (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को को ध्यान में रखते ही की जाएगी।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न अब उत्तर कुंजी की बारी, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए एग्जाम का आयोजन 23 से लेकर 31 अगस्त तक पांच दिनों में करवाया गया है। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब UPPRPB की ओर से जल्द ही आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 60244 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न करवाई गई है। एग्जाम संपन्न होने के बाद यूपीपीआरपीबी की ओर से सभी सेटों की आंसर की जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होते ही अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और साथ ही इससे अपने रिजल्ट का भी अनुमान लगा सकेंगे। कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर की ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर की जारी कर प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-• सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक दिखाई देगा।• आप अपनी शिफ्ट और डे के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।• इसके बाद आप इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें। आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका रहेगा। आपत्ति ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। अगर आपका ऑब्जेक्शन सही पाया जायेगा तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

IGNOU में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की डेट बढ़ा दी है। इग्नू में एडमिशन के लिये आवेदन अब 10 सितंबर तक हो सकेंगे। नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2024 सेशन में एडमिशन लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इग्नू में एडमिशन के लिये आवेदन अब 10 सितंबर तक हो सकेंगे। इसके लिये छात्रों को आवेदन इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर करना होगा। ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर करना होगा। री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेटइग्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जुलाई 2024 सेशन के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर कर दी गई है। वहीं जुलाई 2024 सेशन में री-रजिस्ट्रेशन भी लास्ट डेट 10 सितंबर कर दी गई है। री-रजिस्ट्रेशनअंडरग्रेजुएट प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन ओडीएल और ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। जिन स्टूडेट्स को अगले सेमेस्टर या एकेडमिक सेशन में री-रजिस्ट्रेशन करना है, वह ऐसा री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। एडमिशन के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स

error: Content is protected !!