SSC CPO Result 2024: दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द, 27-29 जून तक हुआ था पेपर 1

जो उम्मीदवार SSC द्वारा 27 से 29 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे इस चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर (SSC CPO Result 2024) चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। नई दिल्ली: SSC CPO 2024 पेपर 1 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित प्रथम प्रश्न-पत्र (Paper 1) के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे (SSC CPO Result 2024) अगस्त के आखिर में जारी किए जा सकते हैं। SSC CPO Result 2024 Date: कहां और कैसे देखें परिणाम? ऐसे में जो उम्मीदवार SSC द्वारा 27 जून से 29 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे इस चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के Result सेक्शन में जाना होगा और फिर CAPF टैब पर क्लिक करना होगा। इस टैब में परिणाम (SSC CPO Result 2024) Link को एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले SSC ने दिल्ली पुलिस/CAPFs SI भर्ती पेपर 1 परीक्षा के आयोजन के बाद इसमें पूछे गए प्रश्नों के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी किए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब परीक्षाफल (SSC CPO Paper 1 Result 2024) घोषित किए जाने हैं। जिन उम्मीदवारों को पेपर 1 में सफल घोषित किए जाएगा, उन्हें अगले चरण में सम्मिलित होने के लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।
Supreme Court में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए भर्ती निकली है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है अन्य किसी भी माध्यम में फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।रिक्त पदों की संख्याजूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 80 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है। जो निर्धारित अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।आवेदक की योग्यता एवं मापदंडइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक होने के साथ पाक कला (Cooking/ Culinary Arts) में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही तीन वर्ष का कुकिंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए। इन सबके अतिरिक्त 1 अगस्त 2024 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।आवेदन शुल्कइस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये तय की गई है।ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विधि1.एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर विजिट करें।2.वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।3.अब आपको पीडीएफ में एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।4.इसके बाद नए पेज पर पहले To Register पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।4.अब Already Registered? To Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।5.अंत में निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
UP Police Exam Paper 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा आज, पेपर में इस तरीके के प्रश्नों का रहा संग्रह

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहले पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में किया जा रहा है। पहले दिन का एग्जाम संपन्न होने के बाद आज परीक्षा का दूसरा दिन है जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों और विषय विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम स्तर का रहा है। कुछ अभ्यर्थी प्रश्न पत्र से खुश दिखे वहीं कुछ अभ्यर्थियों में प्रश्न पत्र को लेकर शिकायत रही। मैथ्स विषय से पूछे गए कठिन सवाल परीक्षा के दोनों ही दिन गणित विषय से कठिन सवाल पूछे गए हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक गणित के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लग रहा था। इसके अलावा इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है ऐसे में कई सवालों को छोड़ना पड़ा है। गणित के अलावा करेंट अफेयर्स से भी बहुत से सवाल पूछे गए जिनका स्तर सरल रहा है। जीके विषय से कम प्रश्न पूछे गए हैं। https://4b97d9653b7826fc588b9322b096eeb9.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-40/html/container.html किस तरीके के पूछे गए प्रश्न
Bihar Government Job: स्वास्थ्य विभाग में 13000 और पदों पर भर्ती, दिवाली तक मिलेगी खुशखबरी

बिहार के बेरोजगार युवा-युवतियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भी 13 हजार पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। पटना: स्वास्थ्य विभाग के रिक्त 45 हजार पदों के अतिरिक्त सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भी 13 हजार पदों पर नियुक्तियां करेगी। जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जून महीने में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के स्तर पर हुई समीक्षा और उनके दिए निर्देश के आलोक में विभाग ने इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है। संभावना जताई गई है कि अगले महीने तक रिक्तियों का आकलन कर बहाली संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के अनुकूल सेवा देने योग्य बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में विभाग में रिक्त पद पर बहाली भी शामिल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत रिक्त 13 हजार से अधिक पदों पर अक्टूबर-नवंबर तक मिशन मोड में नियुक्तियों की कवायद शुरू की गई है। इन पदों पर होगी नियुक्तियां एनएचएम के तहत जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं उनमें आयुष डाक्टर, मेडिकल अफसर, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब तकनीशियन, आप्थोलमिक सहायक, लाजिस्टिक मैनेजर, ब्लाक एकाउंटेट और प्रखंड सामुदायिक उत्प्ररेक के पद हैं। सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर और गुणात्मक एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यालय स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर तक ज्यादातर रिक्त पदों पर अक्टूबर-नवंबर 2024 तक नियुक्ति की तैयारी है। विभाग के अनुसार जिन रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी हैं वे पद निम्नवत है। रिक्त पद आयुष डाक्टर के 2724, सीएचओ 4500 पद, मेडिकल अफसर के 757, स्टाफ नर्स 25 सौ, एएनएम 1229, लैब टेक्नीशियन 982, लाजिस्टिक मैनेजर 38, आप्थालमिक सहायक 220, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक 97, ब्लाक एकाउटेंट 38, प्रखंड अनुश्रवण सहायक 128 व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक 54 पद हैं।
डीयू एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे आज होंगे जारी

डीयू एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे आज शाम 5 बजे तक जारी होंगे। पढ़िये युवा डाइनामाइट की ये खबर। नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के दूसरे राउंड के लिए 6100 खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज 25 अगस्त को शाम 5 बजे तक आएगा। दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 27 अगस्त तक अपने अलॉटमेंट की पुष्टि करनी होगी और संबंधित कॉलेजों को 29 अगस्त तक एडमिशन स्वीकार करेंगे। छात्रों को 30 अगस्त तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। कैसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्टइसके लिये सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक कर जरूरी डिटेल्स भरना होगा। लॉगिन करने के बाद सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर निकाली भर्ती

SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। नई दिल्ली: SSC ने ट्रांसलेटर, जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 निर्धारित की है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन पत्र नहीं भर सके हैं या फिर इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वहीं एप्लीकेशन फीस कल यानी 26 अगस्त तक जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें। आवेदन के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर के बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें। नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करेंअगर किसी अभ्यर्थी से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय त्रुटि हो गई है तो उनको एसएससी की ओर से इसे सही करने का एक मौका भी दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी 4 से 5 सितंबर 2024 के बीच फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिये नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। आवेदन के लिए निर्धारित फीसआवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी शुल्क अवश्य भरें। जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला वर्ग इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2024: 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने उप अधीक्षण पुरातत्वविद् और केबिन सुरक्षा निरीक्षक पदों (Post) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिपदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 82 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:उप अधीक्षण पुरातत्वविद्: 67 पदकेबिन सुरक्षा निरीक्षक: 15 पदआवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।पात्रता मापदंडउप अधीक्षण पुरातत्वविद्: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पुरातत्व में मास्टर डिग्री या भारतीय इतिहास में मास्टर डिग्री (प्राचीन भारतीय इतिहास या मध्यकालीन भारतीय इतिहास विषय या पेपर के रूप में) या नृविज्ञान में मास्टर डिग्री (पाषाण युग पुरातत्व विषय या पेपर के रूप में) या भूविज्ञान में मास्टर डिग्री (प्लेइस्टोसिन भूविज्ञान विषय या पेपर के रूप में) और (ii) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम एक वर्ष की अवधि का पुरातत्व में स्नातकोत्तर या उन्नत डिप्लोमा या पुरातत्व में कम से कम तीन वर्ष का क्षेत्र अनुभव।केबिन सुरक्षा निरीक्षक: अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया1.आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।2.होम पेज पर “ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS” वाले लिंक पर क्लिक करें।3.पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।4.इसके बाद, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
RRB Jobs: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, तकनीशियन पदों में बढ़ी रिक्तियां
नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवरों के लिए यह शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की है। अब रिक्तियों की नई संख्या 40 श्रेणियों के लिए 14298 है, जो पहले 18 श्रेणियों के लिए 9144 थी। बोर्ड ने आवेदन करने की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – indianrailways.gov.in. पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं। जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी सीबीटी परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने पर यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी। जबकि, एससी/एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो उन्हें स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा। आयु सीमातकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Gwalior: जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना आसान, फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिये फॉर्म भरने की डेट बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। ग्वालियर: मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी और अंचल की अन्य कॉलेजों ने एडमिशन देने के लिये फॉर्म भरने की डेट को बढ़ा दी है। छात्र अब 30 और 31 अगस्त तक अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते है। कॉलेजों के कोर्सों की खाली सीटों पर स्टूडेंट्स सीधे ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर दाखिला ले सकेंगे। दरअसल, कॉलेजों में कुछ कोर्सों के लिये अभी भी सीटें खाली हैं। इसके लिये छात्र फॉर्म भरकर स्टूडेंट्स दाखिल ले सकेंगे। छात्रों को इसके लिये कॉलेज में जाकर खाली सीट पर एडमिशन के लिये सीधे फॉर्म भरना होगा। दाखिला पाने का आखिरी अवसरजीवाजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिये आखिरी तारीख 30 अगस्त है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने अंचल के अन्य कॉलेजों में दाखिले के लिये 31 अगस्त तक की तारीख तय की है। छात्रों के पास अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला पाने के लिए ये आखिरी अवसर माना जा रहा है। जेयू में 800 सीटें खालीएनसीटीई कोर्स में बीएड और एमएड शामिल हैं, जिनकी मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी हो होगी। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलने वाली है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उनको 29 अगस्त को सीट दे दी जायेगी। एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर छात्रों को अपनी सीट पक्की करने की लिये 31 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 1 सितंबर को छात्रों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा करवाने होंगे। जेयू में 800 सीटें अभी खाली है। इसमें बीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम एलएलबी और बीबीए के अलावा अन्य कोर्सों में सीटें खाली हैं।
टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी हिमाचल सरकार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरेगी। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शिमला: हिमाचल सरकार ने प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑउटसोर्स में भर्तियां करने की मंजूरी दे दी है। अब इसका नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इन भर्तियों में टांडा अस्पताल में ऑउटसोर्स पर नर्स सहित 458 पोस्ट भरे जायेंगे। प्रदेश के कांगड़ा जिले के टांडा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। सरकार यहां 458 पदों पर ऑउटसोर्स के जरिये भर्ती करेगी। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अश्वनी कुमार शर्मा की तरफ से यह आदेश जारी किये गये हैं। इसमें 300 पद नर्सों के और वार्ड ब्वॉय, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य खाली पदों को भी भरा जाएगा। ऑउटसोर्स पर होता है शोषणहिमाचल प्रदेश में 35 से 40 हजार लोग ऑउटसोर्स पर नौकरी कर रहे हैं। ये कंपनियां न तो समय पर सैलरी देती हैं और न ही तय वेतन मान दिया जाता है. कोविडा काल में भी कुछ नर्सों को टांडा अस्पताल में रखा गया था, लेकिन कई महीने तक इनको वेतन नहीं मिला था। बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। गौरतलब है कि सरकार शिक्षा विभाग में भी ऑउटसोर्स पर ही छह हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इन्हें महज 10 हजार रुपये माह मिलेंगे।