Section-Specific Split Button

UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट पदों पर आवेदन शुरू, 67 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट पदों पर आवेदन शुरू, 67 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के 67 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त से शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 5 सितंबर 2024 तय की गई है। कैसे करें आवेदन • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स बताई जा रही हैं।• आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओ.आर.ए.) लिंक पर क्लिक करना है।• अब अगले पेज पर Deputy Superintending Archaeologist के आगे आवेदन लिंक / Apply Link पर क्लिक करना है।• इसके बाद आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।• पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भर लें।• अंत में आपको निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। कितना लगेगा शुल्क इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 29 पद, ओबीसी के लिए 18 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद, एससी के लिए 10 एवं एसटी वर्ग के लिए 4 पद आरक्षित। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल एवं पात्रता-मापदंड की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।

UBSE UTET 2024: उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें करें अप्लाई

UBSE द्वारा विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकण (UBSE UTET 2024 Registration) की प्रक्रिया 23 जुलाई से चल रही है। नई दिल्ली: उत्तराखण्ड टीईटी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के अधीन शासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सम्बद्ध निजी विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) 2024 के लिए पंजीकण की प्रक्रिया 23 जुलाई से चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 17 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे अंतिम क्षणों (रात 11.59 बजे) का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें। कहां और कैसे करें पंजीकरण? UTET 204 परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल, ukutet.com पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए New Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण के बाद आवंटित पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। • UBSE UTET 2024 अधिसूचना लिंक• UBSE UTET 2024 आवेदन लिंक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें UTET 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। UBSE ने परीक्षा शुल्क एक पेपर (1 या 2) के लिए 600 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1000 रुपये लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, राज्य के SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान 19 अगस्त की रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 20 अगस्त को होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती री-एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से तीन दिन पूर्व यानी 20 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।इन डेट्स में होगी परीक्षा यूपी पुलिस विभाग की ओर से री-एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रतिदिन दो-दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षा राज्यभर के 67 जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना है।• इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।• अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप हो चुकी है जारी यूपीपीआरपीबी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी इससे अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। एग्जाम सिटी डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर आप 8867786192/ 9773790762 पर संपर्क कर सकते हैं।

GAIL Recruitment: GAIL में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।आवेदन की तिथि – 13 सितंबर तक जारीपदों की संख्या – 9 इन पदों पर होगी भर्तियांगेल ने सीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी), सीनियर अकाउंटेंट, सीनियर सुपरिटेंडेंट (एचआर), सीनियर केमिस्ट, फोरमैन (इलेक्ट्रिकल), फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) और फोरमैन (मैकेनिकल) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।आयुसीमासीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी), सीनियर अकाउंटेंट, सीनियर सुपरिटेंडेंट (एचआर), सीनियर केमिस्ट के लिए अधिकतम आयुसीमा- 50 वर्षफोरमैन (इलेक्ट्रिकल), फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) और फोरमैन (मैकेनिकल) के लिए अधिकतम आयुसीमा- 40 वर्षयोग्यतासीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी)- उम्मीदवार के पास हिंदी साहित्य / हिंदी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ न्यूनतम 03 वर्ष की अवधि की ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और ग्रेजुएशन में अंग्रेजी एक विषय के रूप में होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने का न्यूनतम 08 (आठ) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।सीनियर केमिस्ट- उम्मीदवारों के पास केमेस्ट्री में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि की मास्टर डिग्री (एमएससी) होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 08 (आठ) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 02 (दो) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।चयन प्रक्रियागेल भर्ती 2024 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन ट्रेड टेस्ट/कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट/अनुवाद परीक्षा के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

JSSC Stenographer Recruitment 2024: स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती, बढ़िया है सैलरी

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिये 6 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरा होते ही अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिये ये सुनहरा मौके है। Stenographer Recruitment 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि अभी आवेदन लिंक नहीं खुला है। इसके लिये 6 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरा होते ही अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिये ये सुनहरा मौके है। कैसे करें अप्लाईजेएसएससी के इन पदों पर कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिये झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। जेएसएससी कुल 455 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति करेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2024 है। यह आवेदन झारखंड सेक्रेटियाट स्टेनोग्राफर कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के लिये मांगे गए हैं। इसी के आधार पर कैंडिडेट्स का चुनाव होगा। एलिजबिलिटीआवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। 21 से 35 साल तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। 7 से 9 अक्टूबर तक आवेदनों में सुधार किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिये कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के रूप में 50 रुपये देने होंगे। कैसे होगा सेलेक्शनइसमें सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षायें पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे ऊपर है लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन। सारे चरण पास करने के बाद ही चयन होगा। इसमें लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे और एक पेपर रीजनल लैंग्वेज का होगा। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के मुताबिक महीने के 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी। इसके साथ ही झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं भी मिलेंगी।

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। नई दिल्ली: जेएसएससी की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एग्जाम डेट की घोषणा झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर की गई गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उनके लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2024 को करवाया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड • JGGLCCE Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card पर क्लिक करना होगा।• अब आपको भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद नए पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।• जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से 3 अगस्त 2023 तक पूरी की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2017 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP Police Constable RE Exam: उम्मीदवार आज से जान सकेंगे अपनी टेस्ट सिटी और एग्जाम डेट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2023-24 का आयोजन 23 24 25 30 व 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पुनर्परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) और निश्चित तारीख (Exam Date) व पाली (Exam Shift) की सूचना आज यानी शुक्रवार, 16 अगस्त को जारी की जाएगी।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 15 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेट व टेस्ट सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। इन स्टेप में करें डाउनलोड इससे पहले UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुनर्परीक्षा 2023-24 का आयोजन 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित किए जाने की घोषणा की है। ये पालियां सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। इनमें से अपनी आवंटित परीक्षा तिथि व पाली के साथ-साथ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करके अपनी टेस्ट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी इसके साथ ही UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जाने की तारीख को लेकर भी जानकारी अधिसूचना में दी है। इसके अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से 3 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अलग लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बुधवार से नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग (Counselling) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग पंजीकरण (Registration) 20 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नीट यूजी काउंसलिंग एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया (Counseling Process) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in. पर जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया 1,09,145 एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) सीटों और 27,868 बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लगभग 1,000 बीएससी नर्सिंग सीटें नीट काउंसलिंग के माध्यम से वितरित की जाएंगी, साथ ही पूरे भारत में आयुष और पशु चिकित्सा कार्यक्रमों में कई सीटें भी वितरित की जाएंगी। महत्वपूर्ण तिथियांचॉइस फिलिंग विंडो 16 अगस्त से 20 अगस्त तक रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। सीट आवंटन के परिणाम 23 अगस्त 2024 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन1.सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSC CHSL Tier 1 Result जल्द हो सकते हैं घोषित, जानें कैसे करें चेक

SSC CHSL टियर 1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही घोषित कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। SSC CHSL Tier 1 Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC CHSL टियर 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जो भी उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर टियर I परीक्षा में शामिल हुये हैं वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इस लिंक https://ssc.gov.in/ के द्वारा भी SSC CHSL Tier 1 2024 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक SSC CHSL टियर I की परीक्षा आयोजित की थी। लगभग 3712 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। SSC CHSL Tier 1 Result 2024 कैसे करें चेक?सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब ओपेन करना होगा। टैब ओपेन करने के बाद CHSL पर जाकर ‘संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर 1 रिजल्ट’ के अंतर्गत दिए गए रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने आईआईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिये अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 31 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिये मापदंडआईटीआई पदों पर आवेदन करने के लिए NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय या एक वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार पहले से ही किसी अन्य कंपनी में प्रशिक्षु के रूप में पंजीकृत हैं या अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं ऐसे अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदनआवेदन के लिये पहले उम्मीदवारों को www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दिये गये QR कोड को भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अभ्यर्थी का एप्लीकेशन में सही जानकारी भरना जरूरी है और किसी भी प्रकार की गलती नहीं करना है। फॉर्म में गलती हो जाने पर सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। भर्ती का विवरणभर्ती के जरिये आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 324 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के अनुसार शॉर्ट लिस्ट होगा। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्टिंग के बाद अप्रेंटिसशिप के लिये एचएएल नासिक में ज्वाइन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ज्वाइनिंग के वक्त शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करने होंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिये अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर सकते हैं।

error: Content is protected !!