Section-Specific Split Button

झारखंड में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी बढ़िया

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने के लिये उम्मीदवारों को जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। रांची: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कुछ समय पहले स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकालकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। अब इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वह बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। अप्लाई करने के लिये जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। आवेदन हेतु लास्ट डेटजेएसएससी के इन पदों पर आवेदन के लिये लिंक 6 सितंबर को खोल दिया गया है। इसके साथ ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 455 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती होगी। सेलेक्शन परीक्षा से होगाइन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन परीक्षा के माध्यम से होगा। आवेदन मुख्य तौर पर झारखंड सेक्रेटियाट स्टेनोग्राफर कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के लिए हैं। तय तारीख पर परीक्षा होगी, जिसे पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को इन पदों पर नियुक्ति मिलेगी। लिखित परीक्षा केवल पहला चरण है। इसके बाद स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन भी होगा। सभी चरण पूरे करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही अंतिम होगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर है और एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 अक्टूबर को खुलेगी। कैंडिडेट अपने आवेदनों में सुधार 7 से 9 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं। ग्रेजुएट्स है अनिवार्यजेएसएससी की इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। एज लिमिट 21 से 35 साल रखी गई है। शुल्क और सैलरीआवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 100 रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 50 रुपये है। सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है। सैलरी महीने के 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक है।

SSC CHSL Result जारी, 41465 उम्मीदवार हुए पास

कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 41465 उम्मीदवारों का चयनएसएससी सीएचएसएल 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक किये जा सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं अभ्यर्थीबता दें कि हर साल 20 लाख से ज्यादा युवा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। करीब 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड ‘ए’ के पद के लिए परीक्षा दी थी, वह ssc.gov.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा के जरिए 3712 पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जो अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2024 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।

CISF, BSF और CRPF में नौकरी का शानदार मौका, करीब 40 हजार पदों पर भर्ती; आज ही करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा जनवरी व फरवरी में होगी। बता दें कि सबसे अधिक 15 हजार 654 पद बीएसएफ के लिए चिह्नित किए गए हैं। पटना: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर विस्तृत जानकारी अपलोड है। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर तथा परीक्षा शुल्क 15 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार के लिए लिंक पांच से सात नवंबर तक उपलब्ध होगा। परीक्षा का आयोजन जनवरी व फरवरी, 2025 में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें बीएसएफ के लिए 15 हजार 654, सीआइएसएफ के लिए सात हजार 145, सीआरपीएफ के लिए 11 हजार 541, एसएसबी के लिए 819, आइटीबीपी के लिए तीन हजार 17, असम राइफल्स के लिए एक हजार 248, एसएसएफ के लिए 35 तथा एनसीबी के लिए 22 पद चिह्नित किए गए हैं। 39 हजार 481 पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 15 हजार 94, एससी के लिए पांच हजार 254, एसटी के लिए चार हजार 21, ओबीसी के लिए सात हजार 747 व ईडब्ल्यूएस के लिए तीन हजार 496 पद आरक्षित हैं। वहीं, सामान्य श्रेणी महिला के लिए एक हजार 688, ईडब्ल्यूएस के लिए 355, ओबीसी के लिए 829, एसटी के लिए 433 तथा एससी महिला के लिए 564 पद चिह्नित हैं। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष व ओबीसी के लिए तीन वर्ष की छूट है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट पर पांच प्रतिशत, बी पर तीन तथा ए पर दो प्रतिशत बोनस अंक मिलेगा। परीक्षा के लिए बिहार में भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया व आरा में सेंटर बनाए जाएंगे। 60 मिनट में देने होंगे 80 प्रश्नों का जवाब आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार 60 मिनट में 80 प्रश्नों का जवाब सबमिट करना होगा। सही जवाब के लिए दो-दो अंक दिए जाएंगे। गलत जवाब निगेटिव मार्किंग का प्रविधान होगा। बुद्धिमता व रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित व अंग्रेजी या हिंदी से संबंधित 20-20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी व हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।

CBSE Sample Paper 2024-25: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर किये जारी, यहां से करें डाउनलोड

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने स्किल रिलेटेड विषयों का चयन किया हैं। नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड से सत्र 2024-25 में क्लास 10th और 12th में पढ़ रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के स्किल से संबंधित विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। स्किल रिलेटेड विषयों को लेने वाले छात्र-छात्राएं इन सैंपल पेपर्स को ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर्स को डाउनलोड करके अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के तरीके, मार्किंग, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं जिससे आपको बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस तरीके से डाउनलोड करें सैंपल पेपर • सीबीएसई Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको सैंपल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको नए पेज पर अपनी कक्षा का अनुसार जिस विषय का पेपर डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।• इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसको सेव कर लें। सत्र 2025-26 से वर्ष में दो बार आयोजित होंगे बोर्ड एग्जाम शिक्षा मंत्रालय एवं देशभर के सीबीएससी स्कूलों के बीच सत्र 2025-26 से साल में दो बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने पर सहमति बन गई है। सत्र 2025-26 से सीबीएसई वर्ष में दो बार बोर्ड एग्जाम्स का आयोजन करेगा। पहले चरण की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल माह में किया जायेगा वहीं दूसरे सत्र के बोर्ड एग्जाम अप्रैल माह में संपन्न करवाए जाएंगे। पहले बार परीक्षाएं वर्ष 2026 में आयोजित होंगी।

Job in Indian Navy: इंडियन नेवी ने SSC ऑफिसर पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: इंडियन नेवी में जॉब की ख्वाइस रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन नेवी की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर (Navy Short Service Commission Officers- बैच जून 2025) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर तय तिथियों में फॉर्म भर सकेंगे।आवेदन तिथि14 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो 29 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।14 से 29 सितंबर तक आवेदन का मौकापदों की संख्या – 250आवेदन के लिए योग्यताभारतीय नौसेना में एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जनरल सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर और पायलट SSC ऑफिसर एवं लॉजिस्टिक्स SSC ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार बीई/बीटेक/ मास्टर डिग्री इन इलेक्ट्रॉनिक्स- फिजिक्स/ एमएससी आईटी/ एमसीए आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म पदानुसार 2 जुलाई 2000-01 से पहले व 1 जनवरी 2006/ 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।आवेदन की प्रक्रियाइस भर्ती में आवेदन के लिए जो उम्मीदवार पात्रता पूरी करते हैं वे वे भारतीय नौसेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर। सकेंगे। एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण करने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास आधार नंबर होना जरूरी है।आवेदन शुल्कअभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, अर्थात फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी के इस स्कूल में चार साल से लगा है “नो एडमिशन का बोर्ड”

यूपी के भदोही में फत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय में बीते चार सालों से “नो एडमिशन का बोर्ड” लगा है। पढ़िये इस स्कूल की खासियत। भदोही: जिले का एक ऐसा विद्यालय है जो सुविधाओं में कॉन्वेंट को टक्कर देता है। स्कूल में एडमिशन की मारामारी ऐसी है कि बीते चार सालों से भदोही ब्लॉक के फत्तूपुर में नो एडमिशन का बोर्ड टांगना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनितस्कूल के शैक्षणिक और भौगोलिक परिवेश को बदलने में प्रधानाध्यापक धीरज सिंह की प्रमुख भूमिका रही। बीते चार सालों से लगातार यहां 300 प्लस बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह इस साल राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। 90 प्रतिशत छात्रों की उपस्थितिभदोही ब्लॉक के फत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय में बीते चार सालों से 300 प्लस बच्चों का नामांकन हो रहा है। स्कूल की कक्षाएं मार्बल युक्त हैं। वहीं सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास, मंच एवं आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था है। इनके द्वारा थीम बेस्ड वाल पेंटिंग, मनोरंजक गतिविधि, स्वच्छ विद्यालय परिसर और नवाचारी गतिविधियों का प्रयोग से निरंतर 90 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रहती है। शिक्षकों के सहयोग से बेहतर हुआ परिवेशभदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर के प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के दशरथपुर पलवार गांव के मूल निवासी हैं। इनकी शिक्षक पद पर प्रथम नियुक्ति 16 दिसम्बर 2002 को प्राथमिक विद्यालय जोरई में हुई थी। प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में प्रधानाध्यापक पद पर वर्ष 2018 से कार्यरत हैं। राज्य पुरस्कार मिलने पर धीरज सिंह ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार प्रेरणा देते हैं। स्कूल के शैक्षणिक व भौगोलिक परिवेश में सुधार के लिए वे सभी शिक्षकों के सहयोग को श्रेय देते हैं।

NHAI में नौकरी पाने का शानदार मौका, इस पद पर निकली वैकेंसी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस पद के लिए NHAI द्वारा सैलरी भी अच्छी दी जा रही है। नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार जिनके पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वह एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बहाली होगी। . जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने चाहते हैं वह 30 सितंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु सीमाNHAI के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी वह आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे। NHAI में नौकरी पाने की योग्यताउम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पास किसी भी विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। कितनी मिलेगी सैलरीजिस उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है तो उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल 8 के तहत 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये दिये जाएंगे। एनएचएआई के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। उनका चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 16 सितंबर से शुरू होगा PMET

होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से होम गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना नया प्रवेश पत्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही फिजिकल मेजरमेंट एवं एफिशिएंसी टेस्ट (PMET) के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। होम गार्ड महानिदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकरी के मुताबिक “पहले डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है। कृपया नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और साथ लाएं। पुराना एडमिट कार्ड किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा”। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • दिल्ली होम गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर विजिट करें।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करें।• अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा अगर कोई उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गया है तो इसके लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर सबसे नीचे फॉरगेट रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आप ईमेल, मोबाइल नंबर एवं अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके इसे रिकवर कर सकते हैं। यदि कोई समस्या हो तो उम्मीदवार हेल्प लाइन नंबर 9942875178 पर (सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार) संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ईमेल आईडी: helpdesk.dghg@gmail.com के माध्यम से भी समस्या का निदान पा सकते हैं।

NID DAT 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, B.Des और M.Des प्रोगाम में ले सकेंगे दाखिला

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की ओर से बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) एवं डिजाइन एवं मास्टर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रॉसेस बिना लेट फीस के 3 सितंबर तक जारी रहेगी। नई दिल्ली: देशभर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) एवं डिजाइन एवं मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) प्रोग्राम में प्रवेश लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की ओर से इन दोनों ही पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट (बिना लेट फीस के) 3 दिसंबर तय की गई है। 4 स्टेप्स में कर सकेंगे आवेदन B.Des और M.Des प्रोगाम में प्रवेश के लिए NID DAT 2025 Application Form भरना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पहली स्टेप में आपको रजिस्ट्रेशन (Signup) करना होगा। स्टेप में उम्मीदवारों को अन्य डिटेल दर्ज करके Application Form फॉर्म भरना होगा। स्टेज 3 में अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। अंत में चौथी स्टेप में अभ्यर्थी एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं। 5 जनवरी को आयोजित होगा प्रीलिम एग्जाम एनआईडी की ओर से दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी 2025 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 24 दिसंबर 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रीलिम एग्जाम में सफल अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। B.Des के लिए मेंस एग्जाम का आयोजन 5 मई 2025 को करवाया जायेगा वहीं M.Des के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक संपन्न करवाया जाएगा। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध ब्रोशर का अवलोकन कर सकते हैं। इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश • एनआईडी अहमदाबाद• एनआईडी अहमदाबाद, गांधीनगर• एनआईडी बेंगलुरु• एनआईडी आंध्र प्रदेश• एनआईडी हरियाणा• एनआईडी मध्य प्रदेश• एनआईडी असम

नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर CBSE का चलेगा डंडा! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साझा की डिटेल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 27 स्कूलों में औचक निरीक्षण की एक श्रृंखला आयोजित की गई जिसे एक ही समय में 27 अलग अलग टीमों ने अंजाम दिया। नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति साझा कर बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों को नियमों के पालन के लिए राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 27 स्कूलों में औचक निरीक्षण की एक श्रृंखला आयोजित करने की सूचना साझा की गई है। निरीक्षणों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बोर्ड से संबद्ध स्कूल सीबीएसई द्वारा निर्धारित मानदंडों और उपनियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं या नहीं। इन निरीक्षणों के निष्कर्षों की व्यापक समीक्षा की जाएगी, और गैर-अनुपालन के मामलों में उचित कार्रवाई की जाएगी। 27 टीमों द्वारा किया गया निरीक्षण इन सभी 27 स्कूलों में औचक निरीक्षण गठित की गई 27 टीमों द्वारा किया गया है। इस टीम में से प्रत्येक में एक सीबीएसई अधिकारी और सीबीएसई-संबद्ध स्कूल के एक प्रिंसिपल शामिल थे। निरीक्षणों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और उन्हें समकालिक तरीके से आयोजित करके क्रियान्वित किया गया है। यह औचक निरीक्षण बेहद कम टाइम में चयनित स्कूलों में एक ही समय में किया गया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि स्कूलों के संचालन और अनुपालन के बारे में दी गई जानकारी सही या है नहीं। इन निरीक्षणों के निष्कर्षों की व्यापक समीक्षा की जाएगी नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई सीबीएसई की ओर से बताया गया कि वह शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मानक बनाए रखने के लिए समर्पित है और उम्मीद करता है कि हमसे संबद्ध स्कूल इसके दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। सीबीएसई की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों का पालन न करने वालो पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वे सम्बद्ध स्कूलों में निगरानी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखते हैं और इसी प्रकार से आगे भी औचक निरीक्षण करना जारी रखेगा जिससे कि संबद्ध स्कूल बोर्ड द्वारा अपेक्षित गुणवत्ता और मानकों को लगातार बनाए रखने के लिए आगे बढ़ें।

error: Content is protected !!