Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 गैर-शिक्षण पदों को भरना है, जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल है। 

आवेदन की तिथि
इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से चालू होगी और आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर तक चलेगी।

इन पदों पर होगी भर्तियां
रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं।

पदों की संख्या पात्रता मानंदड
•    सहायक रजिस्ट्रार के लिए कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 49 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
•    वरिष्ठ सहायक के लिए उम्मीदवारों के पास स्तर-4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु 35 वर्ष निर्धारित है। 
•    सहायक के लिए अभ्यर्थियों के पास जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पद पर दो वर्ष का अनुभव तथा टाइपिंग दक्षता के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया 
प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू आधारित): इसमें सामान्य अध्ययन, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन से जुड़े विषय शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक): इसमें संबंधित पदों के विशेष ज्ञान से जुड़े विषयों पर प्रश्न होंगे।
कौशल परीक्षा: सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता परीक्षण।
साक्षात्कार (केवल सहायक रजिस्ट्रार के लिए): उम्मीदवार की व्यक्तित्व और पद के अनुकूलता का मूल्यांकन किया जाएगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!