इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसी, अंतिम तिथि 18 अक्टूबर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नौकरी के लिये वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। जिनके पास ग्रेजुएट की डिग्री और लॉ में ग्रेजुएट डिग्री या 5 साल की इंटीग्रेटेड LLB डिग्री है वो इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी भी स्थान पर नियुक्तिइसके लिए जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी के लिये आयु में छूट दी जायेगी। भर्ती के जरिये कुल 12 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में CLAT 2024 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त अंक शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों को भारत के किसी भी स्थान पर नियुक्त किया जा सकता है। इसमें IOCL की सहयोगी कंपनियां भी शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50000 रुपये से 160000 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदनयोग्य उम्मीदवार को IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ सबमिट करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक है।
Constable Job: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली: दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ (SSF) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कॉन्स्टेबल के 39481 पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।पदों का नामकांस्टेबल (जीडीपदों की संख्याकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 39481 पदों पर भर्ती निकाली गई है।आवेदन की तिथिरजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 अक्टूबर एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है।शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना जरूरी है।आयु सीमाअभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसटी/ एससी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष एवं ओबीसी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष तक छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।आवेदन प्रक्रिया
यूपी में 2250 फार्मेसी कॉलेजों की काउंसलिंग स्थगित

यूपी में 2250 फार्मेसी कॉलेजों की काउंसलिंग तीसरी बार स्थगित हो गई है। प्रदेश में 1.12 लाख बच्चे फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 2050 फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर संशय बना है। यह पूरा मामला पीसीआई की ओर से प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता नहीं देने का है। पीसीआई प्रत्येक वर्ष फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता प्रदान करता है, जिसके बाद ही काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया होती है। जानकारी के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा परिषद को अभी सिर्फ 890 कॉलेज के मान्यता संबंधित एनओसी प्राप्त हुए हैं। जिन 890 कॉलेज की एनओसी प्राप्त हुई है वह खुद परिषद ने कॉलेज से यूराइज पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए हैं। ऐसे में 9 अक्टूबर से प्रस्तावित फार्मेसी कॉलेज की काउंसलिंग की प्रक्रिया सभी कॉलेजों के मान्यता की डिटेल ना मिल पाने के कारण तीसरी बार स्थगित की गई। काउंसलिंग का इंतजारप्रदेश में 1.12 लाख बच्चे फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पीसीआई ने प्रवेश की अनुमति दी, लेकिन मान्यता के लिए 30 नवंबर तक का समय दे रखा है। पीसीआई ने प्रदेश के उन कॉलेजों को काउंसलिग शुरू करने की हरी झंडी दे दी, जिनको मान्यता मिली हुई है। कॉलेजों ने काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं की शुरूयदि कुछ कॉलेजों में काउंसलिंग होती है और कुछ में नहीं तो मामला न्यायालय में जाने का संभावना है। इसी आशंका के चलते कॉलेजों ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं की। फार्मेसी काउंसिल ने सितंबर के महीने में प्राविधिक शिक्षा परिषद को एक पत्र भेज कर कहा था कि वह 30 नवंबर से पहले कॉलेज के मान्यता संबंधित प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकता है। फिर बाद में प्रवेश के विलंब होने का हवाला जब परिषद की तरफ से दिया गया तो काउंसिल ने प्रवेश की अनुमति दी।
राजस्थान में बिना पढ़े लिखे लोगों के लिये वैकेंसी, लॉटरी के आधार पर होगा चयन

राजस्थान में बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए नौकरी की वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन 6 नवंबर तक हो सकेंगे। जयपुर: बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। ऐसे लोगों के लिए 23820 पदों पर वैकेंसी निकली है। खास बात यह है इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा। बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए ये भर्तियां राजस्थान में निकली हैं। राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने 23 हजार से अधिक पदों पर सफाई कर्मचारियों की वैकेंसी निकाली है। इसके लिये 7 अक्टूबर से आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जो भी इन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहता है वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 6 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन होंगे। lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्कआवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, आरक्षित और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं 11 से 25 नवंबर तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। दोबारा विंडो ओपन होने पर आवेदन में बदलाव हो सकेंगे, लेकिन 100 रुपये का शुल्क देना होगा। सेलेक्शनराजस्थान में सफाई कर्मचारियों का सेलेक्शन लॉटरी के माध्यम से होगा। योग्य अभ्यर्थियों का सेलेक्शन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के उपयोग से किया जाएगा।
NFL Recruitment: NFL में निकली Non Executive पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव (Non-Executive Posts) भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 336 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर इस वैकेंसी के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं। इन पदों (Post) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पदों के नामनॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर, स्टोर असिस्टेंट, नर्स, फर्मिस्ट, लैब टेक्नीशियन, अकाउंट अस्सिटेंट आदि पदों पर भर्ती निकली है।पदों की संख्याकुल 336 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।आवेदन तिथिएनएफएल नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआती तिथि- 09 अक्टूबर, 2024आवेदन की तिथिएनएफएल नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि- 08 नवंबर, 2024आवेदन शुल्कनॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपये का शुल्क और बैंकिंग चार्ज देने होंगे। इसके साथ ही, एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान हो जाने के बाद, इसे किसी भी कारण से वापस नहीं किया जा सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।आयु सीमाएनएफ़एल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार अन्य सभी आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।ऐसे करें आवेदनआधिकारिक वेबसाइट www.nationalfertilizers.com पर जाएं। अब होमपर दिख रहे करियर सेक्शन पर जाएं। यहां एनएफएल में भर्ती पर जाएं। अब एग्जीक्यूटिव 2024 भर्ती लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
OSSC Teacher Recruitment: ओएसएससी ने शिक्षकों के पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: ओडिशा (Odisha) में शिक्षकों (Teachers) के लिए सरकारी नौकरी (Job) का एक सुनहरा मौका निकला है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने लीव ट्रेनिंग रिजर्व टीचर पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्कूल और मास शिक्षा विभाग, ओडिशा के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में एलटीआर शिक्षकों के पदों (Post) को भरा जाएगा। उम्मीदवार (Candidate) ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in. पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। पदों के नामलीव ट्रेनिंग रिजर्व टीचरपदों की संख्याओडिशा के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 6025 एलटीआर शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा।आयु सीमाआवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 01 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगजनों और भूतपूर्व सैनिकों को प्रचलित नियमों के अनुसार सामान्य आयु सीमा में छूट दी जाएगी।पदों के नामटीजीटी आर्ट्स:टीजीटी विज्ञान (पीसीएम)टीजीटी विज्ञान (सीबीजेड)हिंदी शिक्षकशास्त्रीय (संस्कृत) शिक्षकतेलुगु शिक्षकउर्दू शिक्षकशारीरिक शिक्षा शिक्षक अन्य विवरणआधिकारिक सूचना के अनुसार कि यह विज्ञापन सांकेतिक प्रकृति का और अनंतिम है। शैक्षिक योग्यता, पाठ्यक्रम, योजना और परीक्षा के पैटर्न के बारे में विस्तृत जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सक्रिय करने की तिथि विस्तृत विज्ञापन में अधिसूचित की जाएगी जिसे जल्द ही OSSC वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NHAI में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी का मौका, जानें सैलरी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। एनएचएआई के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 4 नबंवर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनएचएआई ने इस भर्ती के माध्यम से मैनेजर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। एनएचएआई के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 4 नबंवर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। योग्यताउम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रशासन/मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन में चार साल का अनुभव होना जरूरी है। इसके बाद ही उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा। आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सैलरीएनएचएआई भर्ती 2024 में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 15600 रुपये से 39100 रुपये भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती हेतु अन्य जानकारीउम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को सत्यापित करने के बाद डीजीएम (एचआर/एडमिन.)-III,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी5-&6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-11007 पर भेजना होगा।
ITBP Constable Recruitment: कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदक पद के लिए 9/ 10/2024 से अप्लाई कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिपद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 545 रिक्तियां भरी जाएंगी और केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। आईटीबीपी ने बताया कि रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और बाद में इसमें बदलाव किया जा सकता है।आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 6 नवंबर को कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लिखित शारीरिक मानकों और चिकित्सा मानकों को भी पूरा करना होगा।पात्रता मानदंडइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10 या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अलावा, उनके पास वैध हैवी-ड्यूटी ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।चयन प्रक्रियाभर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शामिल है:प्रथम चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।लिखित परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा का तरीका (कंप्यूटर आधारित या ओएमआर) आईटीबीपी द्वारा तय किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन
Sainik School Jobs: राजस्थान सैनिक स्कूल में शिक्षण एवं गैर शिक्षण पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) के सैनिक स्कूल (Sainik School) में शिक्षण एवं गैर शिक्षण के विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 9 पदों को भरना है,पदों के नामजिसमें टीजीटी टीचर, काउंसलर, लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सिस्टर समेत अन्य पद शामिल हैं।आवेदन की तिथिइसके लिए उम्मीदवार 22 और 24 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमाउम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 से 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 से 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्तूबर, 2024 के आधार पर की जाएगी।पात्रता मानदंडटीजीटी टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा, बीएड और सीटेट पास होना भी जरूरी है। अन्य पदों के लिए 12वीं/10वीं और संबंधित फील्ड से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री /डिप्लोमा/नर्सिंग डिप्लोमा आदि किया होना जरूरी है।चयन प्रक्रियाइन पदों के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद इंटरव्यू, स्किल टेस्ट/प्रोफिशिएंसी टेस्ट के जरिए उनका चयन किया जाएगा।
Kurukshetra: ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में 15 नवंबर तक होंगे दाखिले

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया जारी है। कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब केंद्र की ओर से दाखिले के लिये आवेदन तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। केंद्र में 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स में तकनीकी प्रोग्राम्स को शामिल किया गया है। इसमें विद्यार्थी सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग, फुल स्टैक डेवलपमेंट और क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन किये जा सकेंगे। ओडीएल प्रोग्राम्स में बीए सेमेस्टर सिस्टम, एमए (दो वर्षीय) हिंदी, बीकॉम सेमेस्टर, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र, एमएससी गणित सहित 33 प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकेगा। केंद्र निदेशिका ने दी जानकारीकेंद्र निदेशिका मंजुला चौधरी ने बताया कि डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो की वेबसाइट के मुताबिक केंद्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्रामों में छात्र दाखिला ले सकते हैं। सभी ओडीएल और ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम, स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्रामों में जुलाई-अगस्त शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी दाखिला के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं