Section-Specific Split Button

बिना कैट IIM से पढ़ाई करना आसान, इन मैनेजमेंट प्रोग्राम में लें दाखिला

अब बिना कैट परीक्षा पास किए भी आईआईएम से पढ़ाई की जा सकेगी। इसके लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर सितंबर और अक्टूबर में 6 नए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च करेगा। Raipur: आईआईएम रायपुर द्वारा 20 सितंबर को 6 नए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च किए जाएंगे। इन सभी प्रोग्राम में प्रोफेशनल्स एडमिशन ले सकते हैं। इसमें दाखिला बिना कैट स्कोर के होगा। अब बिना कैट परीक्षा पास किए भी आईआईएम से पढ़ाई कर सकते हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर सितंबर और अक्टूबर में 6 नए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च करेगा। नए प्रोग्राम प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इन प्रोग्राम में एडमिशन कैसे मिलेगा। नए प्रोग्राम जनरल मैनेजमेंट में हेल्थकेयर मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप सहित कई विषयों को कवर करेंगे। पाठ्यक्रम में फाइनेंस से संबंधित सब्जेक्ट भी पढ़ाएं जाएंगे। इसके सिलेबस में मैनेजमेंट में इनोवेशन और प्रौद्योगिकी प्रबंधन भी शामिल है। नए कोर्सो से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimraipur.ac.in पर विजिट किया जा सकता है। ऐसे कर सकते हैं अप्लाई आईआईएम रायपुर के निदेशक राम कुमार काकानी ने बताया कि हम 6 एमडीपी पाठ्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा कर बहुत खुश हैं। इन कोर्सो से कामकाजी पेशेवर अपनी स्किल को बढ़ा सकते हैं, जो उन्हें करियर में बहुत फायदा देगा। 5 नवंबर को एडमिट कार्ड जारीआईआईएम से रेगुलर एमबीए करने के लिए स्टूडेंट्स को कैट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस साल कैट 2024 परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। एग्जाम आईआईएम कलकत्ता की ओर से देश भर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी किया जाएगा।

ISRO Recruitment: इसरो में मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इसरो ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(hsfc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की तिथि19 सितंबर से 9 अक्तूबर, 2024 निर्धारित तक है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 103 पदों को भरना है,पदों के नामजिसमें चिकित्सा अधिकारी एस.डी., चिकित्सा अधिकारी एस.सी. , वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी., तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन को भरा जाएगा। वहीं ड्राफ्ट्समैन और सहायक (राजभाषा) के पद निर्धारित है।आयु सीमाइन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग निर्धारिक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। अधिसूचना में आवेदन शुल्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।शैक्षणिक योग्यता

UP DElEd एडमिशन 2024 के लिए शेड्यूल जारी

यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी डीएलएड के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। UP DElEd Admission 2024: यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी डीएलएड के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद कैंडिडेट 10 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्यताडीएलएड में दाखिले के लिए, कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी अंक के साथ पास होना आवश्यक है। एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी अंक की आवश्यकता है। इसके लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। यूपी के अलावा, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्कआवेदन के लिए पहले updeled.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक कर डिटेल्स भरनी होगी। फिर आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करनी होगी। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन फीस 700 रुपए, एससी/एसटी के लिए 500 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के लिए 200 रुपए है। कुल कितनी सीटे हैं?पिछले साल, डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं। प्रदेश में 10600 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और 2974 निजी कॉलेजों में कुल 233350 सीटें हैं। 336187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 163250 ने ही एडमिशन लिया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करेंगे और सीटें भरेंगी।

रेलवे ने निकाली 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, कल खुलेगा लिंक?

भारतीय रेलवे में बंपर भर्तियां निकली हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल 14 सितंबर से खुलेगा। नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने वाले लोग आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों के लिए कल से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल 14 सितंबर से खुलेगा। इच्छुक कैंडिडे्टस एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा। इन पदों का डिटेल जानने करने के लिए कैंडिडेट्स इस वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जा सकते हैं। कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है। इस भर्ती के तहत दो तरह के पद भरे जाएंगे। ग्रेजुएट पद यानी वे वैकेंसी जो ग्रेजुएशन पास किए उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके साथ ही अंडरग्रेजुएट पद यानी वो वैकेंसी जो 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए हैं। ग्रेजुएट पदों के लिए कल खुलेगा लिंकग्रेजुएट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल खुल रहा है, जबकि यूजी पदों के लिए लिंक 21 सितंबर के दिन खुलेगा। पहली कैटेगरी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 है और दूसरी कैटेगरी यानी यूजी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। दो कैटेगरी में एग्जामएग्जाम दो कैटेगरी में होंगे। अंडरग्रेजुएट लेवल पर और ग्रेजुएट लेवल पर। यूजी पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी के लिए ग्रेजुएशन पास किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। यूजी पदों की उम्र लिमिट 18 से 33 साल और ग्रेजुएट पास की एज लिमिट 18 से 36 साल तय की गई है। कई चरणों में होगी परीक्षाआरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर सेलेक्शन वैकेंसी के मुताबिक कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए सीबीटी 1, 2, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। बाकी पदों के लिए भी जरूरत के मुताबिक सीबीटी 1, 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल राउंड वगैरह आयोजित किए जाएंगे। सेलेक्शन प्रोसेस में अंतर पद के हिसाब से होगा. एप्लीकेशन फीसजनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीएच, महिला कैंडिडेट्स, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 250 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से काफी पैसा सीबीटी वन में बैठने के बाद रिफंड हो जाएगा। जनरल कैटेगरी वालों को 400 रुपये और बाकी को पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। वैकेंसी डिटेलइसमें कुल पद 11588 हैं। अंडर ग्रेजुएट पद 3445 हैं, ग्रेजुएट पद 8113 हैं। यूजी पदों का डिटेलजूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद हैं। एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 पद है। ट्रेन्स क्लर्क के लिए 72 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद। ग्रेजुएट पदों का डिटेलगुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पद हैं। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 732 पद, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 1507 पद, स्टेशन मास्टर के 994 पद हैं।

BSEB Secondary Registration: बिहार बोर्ड सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 27 सितंबर तक खुली रहेगी विंडो

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से क्लास 10th एवं 12th वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र अपने स्कूल की मदद लेकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नई दिल्ली: बिहार बोर्ड सेकेंडरी एनुअल एग्जाम 2025 में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 11 सितंबर 2024 से शुरू कर दिए गए हैं। स्कूल/ संस्थान अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। ध्यान रखें कि पंजीकरण की लास्ट डेट 27 सितंबर 2024 तय की गई है। कितना लगेगा शुल्क Secondary Annual Exam, 2025 में रजिस्ट्रेशन करने के साथ सामान्य श्रेणी के छात्रों को 1010 रुपये जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों को शुल्क के रूप में 895 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान 24 सितंबर 2024 तक किया जा सकेगा। कैसे करें रजिस्ट्रेशन • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर Online Application For Secondary Annual Exam 2025 पर क्लिक करना होगा।• अब एक नए पोर्टल पर College/ Institution Login डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।• अब स्कूल की ओर से रजिस्ट्रेशन व फीस आदि जमा की जा सकेगी। इंटर के लिए 25 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई सेकेंडरी के अलावा सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रक्रिया जारी है। इंटर वार्षिक एग्जाम के लिए 25 सितंबर तक पंजीकरण किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर भरा जा सकता है। स्टूडेंट्स एवं स्कूल ध्यान रखें कि वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है तभी वे बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MP Police Constable Physical: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर से 9 नवंबर 2024 तक राज्यभर के 10 शहरों में करवाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती PET/ PST एग्जामिनेशन के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी पीईटी/ पीएसटी के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। 23 सितंबर से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 23 सितंबर से शुर हो जाएंगे। नोटिफिकेशन में साझा की गई डिटेल के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन प्रदेश के 10 शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, मुरैना एवं रतलाम में किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट 9 नवंबर 2024 तक संपन्न करवाए जाएंगे। इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड • एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको Call Letter – Police Constable Recruitment Test – 2023 Physical Proficiency Test For Eligible Candidates पर क्लिक करना है।• अब आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने एवं दिया गया कैप्चा कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।• इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कॉन्स्टेबल स्पेशल आर्म्ड फोर्स के 2646 पदों, कॉन्स्टेबल जीडी के 4444 पदों और कॉन्स्टेबल जीडी रेडियो ऑपरेटर टेक्निकल के 321 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने केंद्र पर जाएं वे एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना आपको एग्जामिनेशन के लिए शामिल नहीं किया जाएगा।

झारखंड में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी बढ़िया

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने के लिये उम्मीदवारों को जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। रांची: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कुछ समय पहले स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकालकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। अब इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वह बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। अप्लाई करने के लिये जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। आवेदन हेतु लास्ट डेटजेएसएससी के इन पदों पर आवेदन के लिये लिंक 6 सितंबर को खोल दिया गया है। इसके साथ ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 455 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती होगी। सेलेक्शन परीक्षा से होगाइन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन परीक्षा के माध्यम से होगा। आवेदन मुख्य तौर पर झारखंड सेक्रेटियाट स्टेनोग्राफर कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के लिए हैं। तय तारीख पर परीक्षा होगी, जिसे पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को इन पदों पर नियुक्ति मिलेगी। लिखित परीक्षा केवल पहला चरण है। इसके बाद स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन भी होगा। सभी चरण पूरे करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही अंतिम होगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर है और एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 अक्टूबर को खुलेगी। कैंडिडेट अपने आवेदनों में सुधार 7 से 9 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं। ग्रेजुएट्स है अनिवार्यजेएसएससी की इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। एज लिमिट 21 से 35 साल रखी गई है। शुल्क और सैलरीआवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 100 रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 50 रुपये है। सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है। सैलरी महीने के 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक है।

SSC CHSL Result जारी, 41465 उम्मीदवार हुए पास

कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 41465 उम्मीदवारों का चयनएसएससी सीएचएसएल 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक किये जा सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं अभ्यर्थीबता दें कि हर साल 20 लाख से ज्यादा युवा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। करीब 13 लाख सरकारी भर्ती परीक्षा देते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड ‘ए’ के पद के लिए परीक्षा दी थी, वह ssc.gov.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा के जरिए 3712 पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 2 परीक्षा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जो अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2024 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी।

CISF, BSF और CRPF में नौकरी का शानदार मौका, करीब 40 हजार पदों पर भर्ती; आज ही करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा जनवरी व फरवरी में होगी। बता दें कि सबसे अधिक 15 हजार 654 पद बीएसएफ के लिए चिह्नित किए गए हैं। पटना: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर विस्तृत जानकारी अपलोड है। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर तथा परीक्षा शुल्क 15 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार के लिए लिंक पांच से सात नवंबर तक उपलब्ध होगा। परीक्षा का आयोजन जनवरी व फरवरी, 2025 में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें बीएसएफ के लिए 15 हजार 654, सीआइएसएफ के लिए सात हजार 145, सीआरपीएफ के लिए 11 हजार 541, एसएसबी के लिए 819, आइटीबीपी के लिए तीन हजार 17, असम राइफल्स के लिए एक हजार 248, एसएसएफ के लिए 35 तथा एनसीबी के लिए 22 पद चिह्नित किए गए हैं। 39 हजार 481 पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 15 हजार 94, एससी के लिए पांच हजार 254, एसटी के लिए चार हजार 21, ओबीसी के लिए सात हजार 747 व ईडब्ल्यूएस के लिए तीन हजार 496 पद आरक्षित हैं। वहीं, सामान्य श्रेणी महिला के लिए एक हजार 688, ईडब्ल्यूएस के लिए 355, ओबीसी के लिए 829, एसटी के लिए 433 तथा एससी महिला के लिए 564 पद चिह्नित हैं। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष व ओबीसी के लिए तीन वर्ष की छूट है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट पर पांच प्रतिशत, बी पर तीन तथा ए पर दो प्रतिशत बोनस अंक मिलेगा। परीक्षा के लिए बिहार में भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया व आरा में सेंटर बनाए जाएंगे। 60 मिनट में देने होंगे 80 प्रश्नों का जवाब आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार 60 मिनट में 80 प्रश्नों का जवाब सबमिट करना होगा। सही जवाब के लिए दो-दो अंक दिए जाएंगे। गलत जवाब निगेटिव मार्किंग का प्रविधान होगा। बुद्धिमता व रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित व अंग्रेजी या हिंदी से संबंधित 20-20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी व हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।

CBSE Sample Paper 2024-25: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर किये जारी, यहां से करें डाउनलोड

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने स्किल रिलेटेड विषयों का चयन किया हैं। नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड से सत्र 2024-25 में क्लास 10th और 12th में पढ़ रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के स्किल से संबंधित विषयों के सैंपल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। स्किल रिलेटेड विषयों को लेने वाले छात्र-छात्राएं इन सैंपल पेपर्स को ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर्स को डाउनलोड करके अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के तरीके, मार्किंग, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं जिससे आपको बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस तरीके से डाउनलोड करें सैंपल पेपर • सीबीएसई Skill Education – Sample Question Papers डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको सैंपल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करना होगा।• अब आपको नए पेज पर अपनी कक्षा का अनुसार जिस विषय का पेपर डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।• इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसको सेव कर लें। सत्र 2025-26 से वर्ष में दो बार आयोजित होंगे बोर्ड एग्जाम शिक्षा मंत्रालय एवं देशभर के सीबीएससी स्कूलों के बीच सत्र 2025-26 से साल में दो बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने पर सहमति बन गई है। सत्र 2025-26 से सीबीएसई वर्ष में दो बार बोर्ड एग्जाम्स का आयोजन करेगा। पहले चरण की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल माह में किया जायेगा वहीं दूसरे सत्र के बोर्ड एग्जाम अप्रैल माह में संपन्न करवाए जाएंगे। पहले बार परीक्षाएं वर्ष 2026 में आयोजित होंगी।

error: Content is protected !!