Section-Specific Split Button

उत्तराखंड में DEO समेत कई पदों पर निकली नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर है। देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने 751 वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन भी 11 अक्टूबर से शुरू हो गये है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर है। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागत कर्ता, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, स्वागती और आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवारों को भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर करना होगा। आयोग ने भर्ती नोटिफिकेशन भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया है।आवेदन में संधोशन 5 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक किये जा सकेंगे। फिर लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। शुल्कअनारक्षित वर्ग और उत्तराखंड के ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि उत्तराखंड के एससी/एसटी/इडब्लूएस/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। वहीं अनाथ कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क फ्री है। उम्रइस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 42 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

Delhi Metro Recruitment: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नौकरी (Job) की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों (Candidate) के लिए खुशी का मौका और शानदार अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर (Supervisor) के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों (Post) के लिए ऑफलान आवेदन (Apply) करना होगा।पद का नामसुपरवाइजरआवेदन करने की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है। ध्यान दें, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 55 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती अनुभवी/वर्तमान में कार्यरत या संबंधित क्षेत्र से रिटायर अनुभवी कर्मचारियों के लिए है।शैक्षिणिक योग्यतासुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल या संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट/रोलिंग स्टोक मेंटनेंस एंड ओपरेशंस में काम का अनुभव होना चाहिए।चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवरों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा, यानी चयन केवल सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।ऐसे करें आवेदनदिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर डीएमआरसी को भेजना होगा। अधिसूचना में आवेदन पत्र का फॉर्मेट मौजूद है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफे में भेजना होगा।

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिये कैसे करे अप्लाई

पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के लिए आवेदन प्रक्रिया (Process) आज, 12 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रही है। नई दिल्ली: पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के लिए आवेदन प्रक्रिया (Process) आज, 12 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रही है। pminternship.mca.gov.in पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे से कैंडिडेट्स (Candidates) प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकेंगे। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज सहित अन्य मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिल सकेगा। इस योजना का उद्देश्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके प्रदान करना है। हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये इंटर्न को बतौर स्टाइपेंड हर महीने 5 हजार रुपये मिलेंगे। इस राशि में कंपनी कैंडिडेट्स की अटेंडेस, बिहेवियर और कंपनी से संबंधित सभी नीतियों को देखने के बाद सीसीआर फंड से 500 रुपये देगी। इसके साथ ही सरकार 4500 रुपये देगी। कंपनी चाहे तो 500 रुपये से अतिरिक्त भी दे सकती है।  ये उम्मीदवार होंगे पात्र  इस प्रोगाम के लिए हाईस्कूल और 12वीं पास की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास, आईटीआई से प्रमाणपत्र है या फिर पॉलीटेक्निकल से डिप्लोमा लिया है वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीफॉर्मा उम्मीदवार भी इस इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे। ये उम्मीदवार नहीं कर सकते हैं अप्लाई  पीएम इंटर्नशिप के लिए हायर एजुकेशन लेने वाले कैंडिडेट्स योग्य नहीं होंगे। जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि, आईआाईटी, आईआईएम, सीएम, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस और एमबीए के अलावा कोई भी हायर एजुकेशन डिग्री धारक इस इंर्टनशिप के लिए पात्र नहीं होंगे। केंद्र या राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में कौशल, प्रशिक्षुता या फिर छात्र प्रशिक्षण में भाग ले रहे हों, ऐसे अभ्यर्थी भी पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, अगर परिवार के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 8 लाख से अधिक है। ये उम्मीदवार भी इस प्रोगाम के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

UPPSC 2024 : यूपीपीएससी शिक्षक प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तकनीकी शिक्षा शिक्षक सेवा परीक्षा 2024 (Technical Education Teacher Service Exam 2024) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विभिन्न विषयों में lecturer की 1,370 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने तकनीकी शिक्षा शिक्षक सेवा परीक्षा 2024 (Technical Education Teacher Service Exam 2024) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (login credentials) का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) प्रस्तुत करना होगा। एडमिट कार्ड के साथ, उन्हें दो पासपोर्ट आकार की फोटो और एक वैध ID प्रूफ की मूल और एक फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। विभिन्न विषयों में व्याख्याता (lecturer) की 1,370 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 90 मिनट पहले करें परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टपरीक्षा 20 अक्टूबर 2024 (रविवार) को दो सत्रों में होगी। पहला सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक। इस परीक्षा के विषयों में लेक्चरर फार्मेसी, आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Industrial and control में विशेषज्ञता के साथ), टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन प्रिंटिंग और कालीन प्रौद्योगिकी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले लखनऊ जिले में अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। प्रवेश निर्धारित समय से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा। एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोडचरण 1: UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।चरण 2: “Click here to Download Admit Card” पर क्लिक करें।चरण 3: अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सहेज कर रखें।

AKTU में बीटेक और एमबीए के लिए दोबारा प्रवेश शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में दोबारा से प्रवेश शुरू हो चुके हैं। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बीटेक और एमबीए में प्रवेश के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लखनऊ: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में दोबारा से प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना एकेटीयू में खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए जारी की गई है। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बीटेक और एमबीए में प्रवेश के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदनइन कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (aktu.ac.in) पर जाकर आवेदन करना होगा। जेईई स्कोर के तहत बीटेक, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग 18 अक्टूबर को करनी होगी। सीयूईटी पीजी (CUET PG) के तहत एमसीए, एमबीए और एमसीए लेटरल के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 से 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके लिए सीट आवंटन 22 अक्टूबर को जारी होगा। उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग भी 22 अक्टूबर को करनी होगी। जानें कैसे होगा आवेदनआवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाना होगा। फिर वेबसाइट पर Admissions 2024-25 का लिंक दिखेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को New Registration पर जाना होगा। फिर कोर्स के अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अगले पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेना होगा।

हिमाचल प्रदेश में 245 स्पेशल एजुकेटरों की होगी भर्ती, पढ़े पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद भरे जाएंगे। प्राइमरी में 138 और अपर प्राइमरी में 107 एजुकेटर रखे जाएंगे। शिमला: हिमाचल में तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती होने वाली है। इसके लिए शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद भरे जाएंगे। प्राइमरी में 138 और अपर प्राइमरी में 107 एजुकेटर रखे जाएंगे। 18 से 45 वर्ष की उम्र वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। स्पेशल एजुकेटर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ायेंगे। 138 स्पेशल एजुकेटर रखे जायेंगेजानकारी के मुताबिक 21 साल से आयोग के माध्यम से अनुबंध पर ही भर्तियां हो रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्पेशल एजुकेटर की भर्ती में पुरानी व्यवस्था बदल दी गई है। भविष्य में भर्ती नियमों में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां करने का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश में पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाने वाले 138 स्पेशल एजुकेटरों के लिए 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक की शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। सुंदरनगर में बनाया गया सेंटरभर्ती के बाद स्पेशल एजुकेटर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे। हिमाचल में विशेष आवश्यकता वाले 5000 से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। स्पेशल एजुकेटर न होने के कारण बच्चों को सामान्य स्कूलों में ही पढ़ना पड़ रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से इनके लिए अलग से सुंदरनगर में एक सेंटर बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश: संविदा बस चालकों की निकली भर्ती, पढ़े योग्यता

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी  तहसील परिसर में महाकुम्भ के तैयारी को लेकर 200 नए बसे आ रही है, जिसके तहत 18 अक्टूबर को राप्तीनगर डिपो के लिए 36 संविदा बस चालकों की भर्ती होगी। गोरखपुर: खजनी  तहसील परिसर में महाकुम्भ के तैयारी को लेकर 200 नए बसे आ रही है, जिसके तहत 18 अक्टूबर को राप्तीनगर डिपो के लिए 36 संविदा बस चालकों की भर्ती होगी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र व खजनी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठीअनुसार कुम्भ मेला प्रयागराज मेले की तैयारी के मद्देनजर 200 नए बसो  हेतु 36 संविदा चालकों की भर्ती की जानी है। निर्धारित स्थल पर भर्ती की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। 23 वर्ष, छह माह की आयु और पांच फीट तीन इंच लंबाई वाले कम से कम कक्षा आठ पास अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। संविदा चालकों को 1,89 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। संविदा चालकों को प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किमी चलने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। पीएफ-नाइट भत्ता व पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी डिपो या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संविदा ड्राईवर हेतु न्यूनतम योगयता योग्य उम्मीदवार की लम्बाई 5 फूट 3 इंच, उम्र 23 वैर्ष 6 माह, योग्यता – 8वीं पास लाइसेंस 2 साल पुराना (हैवी) देय भुगतान बस चालकों को रु. 1.89 प्रति किमी. की दर से भुगतान / प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी 5000 किमी0 करने पर रु. 3000/- प्रोत्साहन पी.एफ./नाईट भत्ता एवं रु. 5 लाख का दुर्घटना बीमा 2 वर्ष तक नियमित ड्यूटी करने एवं मानक पूरा करने पर फिक्स भुगतान रु. 19,593 होगा, सम्बंधित अधिकारी के सम्पर्क सूत्र 1.सहायक क्षेत्रिय प्रबन्धक, रोडवेज, गोरखपुर, मो.-84708435432 वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी, रोडवेज, गोरखपुर, मो.-82994538303.सिनियर फोरमैन, रोडवेज, गोरखपुर मो.-94504400

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसी, अंतिम तिथि 18 अक्टूबर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नौकरी के लिये वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। जिनके पास ग्रेजुएट की डिग्री और लॉ में ग्रेजुएट डिग्री या 5 साल की इंटीग्रेटेड LLB डिग्री है वो इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी भी स्थान पर नियुक्तिइसके लिए जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी के लिये आयु में छूट दी जायेगी। भर्ती के जरिये कुल 12 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में CLAT 2024 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त अंक शामिल होंगे। सफल उम्मीदवारों को भारत के किसी भी स्थान पर नियुक्त किया जा सकता है। इसमें IOCL की सहयोगी कंपनियां भी शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50000 रुपये से 160000 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदनयोग्य उम्मीदवार को IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ सबमिट करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक है।

Constable Job: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली: दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ (SSF) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कॉन्स्टेबल के 39481 पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।पदों का नामकांस्टेबल (जीडीपदों की संख्याकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 39481 पदों पर भर्ती निकाली गई है।आवेदन की तिथिरजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 अक्टूबर एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है।शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना जरूरी है।आयु सीमाअभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसटी/ एससी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष एवं ओबीसी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष तक छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।आवेदन प्रक्रिया

यूपी में 2250 फार्मेसी कॉलेजों की काउंसलिंग स्थगित

यूपी में 2250 फार्मेसी कॉलेजों की काउंसलिंग तीसरी बार स्थगित हो गई है। प्रदेश में 1.12 लाख बच्चे फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 2050 फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर संशय बना है। यह पूरा मामला पीसीआई की ओर से प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता नहीं देने का है। पीसीआई प्रत्येक वर्ष फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता प्रदान करता है, जिसके बाद ही काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया होती है। जानकारी के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा परिषद को अभी सिर्फ 890 कॉलेज के मान्यता संबंधित एनओसी प्राप्त हुए हैं। जिन 890 कॉलेज की एनओसी प्राप्त हुई है वह खुद परिषद ने कॉलेज से यूराइज पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए हैं। ऐसे में 9 अक्टूबर से प्रस्तावित फार्मेसी कॉलेज की काउंसलिंग की प्रक्रिया सभी कॉलेजों के मान्यता की डिटेल ना मिल पाने के कारण तीसरी बार स्थगित की गई। काउंसलिंग का इंतजारप्रदेश में 1.12 लाख बच्चे फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पीसीआई ने प्रवेश की अनुमति दी, लेकिन मान्यता के लिए 30 नवंबर तक का समय दे रखा है। पीसीआई ने प्रदेश के उन कॉलेजों को काउंसलिग शुरू करने की हरी झंडी दे दी, जिनको मान्यता मिली हुई है। कॉलेजों ने काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं की शुरूयदि कुछ कॉलेजों में काउंसलिंग होती है और कुछ में नहीं तो मामला न्यायालय में जाने का संभावना है। इसी आशंका के चलते कॉलेजों ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं की। फार्मेसी काउंसिल ने सितंबर के महीने में प्राविधिक शिक्षा परिषद को एक पत्र भेज कर कहा था कि वह 30 नवंबर से पहले कॉलेज के मान्यता संबंधित प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकता है। फिर बाद में प्रवेश के विलंब होने का हवाला जब परिषद की तरफ से दिया गया तो काउंसिल ने प्रवेश की अनुमति दी।