Section-Specific Split Button

SBI Clerk 2024: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए की जानी है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया आज, 07 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 है।  पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा01.04.2024 को 20 वर्ष से कम नहीं और 28 वर्ष से अधिक नहीं, अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1996 से पहले और 01.04.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं) रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। भाषाओं की सूची उर्दू, लद्दाखी और भोटी (बोधि) हैं।

NIA Recruitment: नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ आयुर्वेद संस्थान (NIA) जयपुर ने रजिस्ट्रार, अकाउंट्स ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nia.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन तिथिइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर, 2024 है।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।  एनआईए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा। वैद्य के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को एमडी/ एमएस और क्लीनिकल रजिस्ट्रार के उम्मीदवारों के लिए भी एजुकेशन क्वालिफिकेशन एमडीए/ एमएस मांगी गई है। साथ ही, फार्मासिस्ट के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं पास और एमटीएस वालों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। एनआईए भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा की जांच कर लें। इसके बाद ही आवेदन करें।

Nainital Bank Recruitment: नैनीताल बैंक में क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नैनीताल बैंक ने कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (Clerk) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (nainitalbank.co.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।  आवेदन तिथिभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथिऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2024 निर्धारित है। योग्यतानैनीताल बैंक क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत में स्थित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।  आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन1. इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।2. अब आपको भर्ती पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी मांगी गई अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करना है।4. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में साल में दो बार दाखिला ले रहे छात्र

देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में साल में दो बार छात्र दाखिला ले रहे हैं। इसकी जानकारी मंत्री सुकांत मजूमदार ने दी। मंत्री मजूमदार ने बताया कि देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। नई दिल्ली: यूजीसी से मंजूरी मिलने के बाद देश के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की शुरुआत कर दी है। इस बात की जानकारी मंत्री सुकांत मजूमदार ने दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को साल में दो बार जुलाई या अगस्त और जनवरी या फरवरी में एडमिशन लेने की अनुमति दी है। मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि जो शिक्षण संस्थान साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देना चाहते हैं, उन्हें सावधानीपूर्वक योजना बनाने की जरूरत है। कौन से विश्वविद्यालय देंगे साल में दो बार दाखिलामंत्री मजूमदार ने बताया कि देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। इसमें केरल विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और नागालैंड विश्वविद्यालय शामिल हैं। एडमिशन के लिए साल भर का नहीं होगा इंतजारयूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जून 2024 में इस पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था कि साल में दो बार एडमिशन से छात्रों को प्रेरणा बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल में दो बार प्रवेश होने से उद्योग जगत के लोग भी साल में दो बार कैंपस प्लेसमेंट कर सकेंगे।

Homeguard Vacancy: दिल्ली में बड़े पैमाने पर होगी होमगार्ड की भर्ती

दिल्ली में 15 हजार होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसकी जानकारी एलजी वीके सक्सेना ने दी। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नई दिल्ली: दिल्ली में जल्द ही होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया है। एलजी के बयान के मुताबिक, दिल्ली सरकार 15 हजार होमगार्ड की भर्ती करेगी। इसके बाद इनकी कुल संख्या 25000 हो जाएगी। वीके सक्सेना ने 1669 होमगार्ड को लेटर बांटेएलजी वीके सक्सेना ने 10000 में से 1669 होमगार्ड को मंगलवार को लेटर बांटे। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वीके सक्सेना ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्डों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही 15000 और होमगार्ड की भर्ती होगी। 181 महिलाएं शामिलउन्होंने बताया कि इन नए होमगार्ड में 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं। यह पहले दिल्ली परिवहन निगम के बसों में मार्शल के रूप में तैनात थे। पिछले साल नवंबर में इन्हें इस पद से हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस भर्ती किए गए नये लोगों में 181 महिलाएं शामिल हैं।

SCI Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में कानून ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी की बहार, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने SC (RC) के तहत कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन आज, यानी 04 दिसंबर शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in/recruitments/) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस अभियान के तहत कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी।  आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25, दिसंबर 2024 तक या उससे पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। योग्यताकोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमाइस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 30 से 45 वर्ष के बीच है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित चरण शामिल हैं-कौशल परीक्षण (टाइपिंग, स्टेनो)लिखित परीक्षासाक्षात्कारदस्तावेज सत्यापनचिकित्सा परीक्षा आवेदन शुल्कआवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों को एक गैर-वापसीयोग्य आवेदन/परीक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000/- रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीएच उम्मीदवारों/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को 250/- रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।  ऐसे करें आवेदन1. सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in/recruitments/ पर जाएं।2. अपना खाता बनाने के लिए सभी आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।3. आवेदन प्रक्रिया के लिए ‘नोटिस’ टैब पर क्लिक करें।4. अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना आवेदन पत्र भरें।5. आवेदन निर्देशों में उल्लिखित निर्दिष्ट प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान करके आवेदन पूरा करें। सबमिट पर क्लिक करें।7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को सेव और डाउनलोड करें।

PGCIL Recruitment 2024: पीजीसीआईएल में ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने ऑफिसर ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू कर दी गई है ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 73 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से ऑफिसर ट्रेनी Environment Management के लिए 14 पद, सोशल मैनेजमेंट के लिए 15 पद, एचआर पावरग्रिड के लिए 35 पद, एचआर CTUIL के लिए 2 पद, पीआर के लिए 07 पद आरक्षित हैं। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा/ मास कम्युनिकेशन में डिग्री/ डिप्लोमा/ एमबीए इन एचआर आदि किया हो। आयु सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।  आवेदन शुल्कआवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। कैसे करें आवेदन•    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाना होगा।•    वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर बटन पर क्लिक करना है।•    अब आपको Recruitment of Officer Trainee – 2024 Advt No. CC/11/2024 के नीचे आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।•    इसके बाद आपको पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।•    रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।•    अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

Firozabad: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

यूपी के फिरोजाबाद में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित बच्चे अप्रैल से स्कूल जाना शुरू करेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट। फिरोजाबाद: जनपद में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस पहल से बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एडमिशन की पूरी प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। इसके बाद चयनित बच्चे अप्रैल से स्कूल जाना शुरू करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे ने बताया कि गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकृत निजी स्कूलों को अपनी कुल सीटों का 25% गरीब परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित करना अनिवार्य है। इसमें चयनित बच्चों की फीस, कॉपी-किताब और अन्य खर्च शासन द्वारा उठाए जाएंगे। यह योजना कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए लागू की गई है। निजी स्कूलों में एडमिशन लॉटरी प्रक्रिया के तहत होगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। चयनित बच्चों को 1 अप्रैल से स्कूल जाने का मौका मिलेगा। बीएसए के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक चलेगा। दूसरा चरण 1 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक चलेगा। तीसरा चरण 1 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक चलेगा। चौथा चरण 1 मार्च से 19 मार्च 2024 तक चलेगा। निजी स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है। साथ ही अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दूरसंचार विभाग में नौकरी के लिए भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

दूरसंचार विभाग में नौकरी के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूरसंचार विभाग के इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पदों पर बहाली होगी। इन पदों देश के विभिन्न शहर नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई आदि शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इन जगहों के लिए भरे जाने वाले पदों की संख्याअहमदाबाद- 3 पदजम्मू- 2 पदनई दिल्ली- 22 पदगंगटोक- 1 पदनागपुर- 2 पदगुवाहाटी- 1 पदएर्नाकुलम- 1 पदकोलकाता- 4 पदमेरठ- 2 पदशिमला- 2 पदमुंबई- 4 पदशिलांग- 3 पदसिकंदराबाद- 1 पदकुल पदों की संख्या- 48 नौकरी हेतु योग्यताजो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमादूरसंचार विभाग भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 साल वर्ष होनी चाहिए। सैलरीजिस उम्मीदवार का चयन दूरसंचार विभाग के इन पदों के लिए होता है उसे सैलरी के तौर पर 47600 रुपये से 151100 रुपये के बीच भुगतान किया जाएगा। कैसे होगा चयनचयन प्रक्रिया का निर्धारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। आवेदन की समीक्षा होने पर योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा।

GIC Recruitment: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने स्केल 1 अधिकारी (सहायक प्रबंधक) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 110 रिक्तियां अधिसूचित की गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (gicre.in.) पर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 4 दिसंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों अपना आवेदन पत्र 19 दिसंबर, 2024 तक जीआईसी री ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से जमा करना होगा।  पद का नाम स्केल 1 अधिकारी (सहायक प्रबंधक) भर्ती पदों की संख्या इस भर्ती के लिए 110 पदों को भरा जाएग।  •    ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि: 05.01.2025 आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार का जन्म 02-11-1994 से पहले और 01-11-2003 के बाद (दोनों तिथियों को शामिल किया गया है) नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। चयन प्रक्रियाचयन (मेडिकल (एमबीबीएस) को छोड़कर सभी विषयों के लिए) ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में प्रदर्शन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा।  ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के लिए कुल अंक 200 होंगे। ऑनलाइन टेस्ट पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% और एससी/एसटी के उम्मीदवारों 50% अंक हासिल करने होंगे।

error: Content is protected !!