UPSC: यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोग्रामर (Assistant Programmer) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोग्रामर के कुल 27 पदों को भरना है।पात्रता मानदंडयूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कॉलेज और संस्थान से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/माटर्स ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्टूयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमाआवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला/पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।चयन प्रक्रियासीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।ऐसे करें आवेदन
एएमयू में क्या है एडमिशन के लिए आरक्षण नीति? कैसे मिलता है एडमिशन

देश के तमाम कॉलेजों में अलग-अलग वर्ग के छात्रों के एडमिशन के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं। ऐसे में एएमयू में क्या है आरक्षण नीति आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे। अलीगढ़: अक्सर तमाम विश्वविद्यालयों में अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिये सीटें आरक्षित रहती हैं, लेकिन एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त होने के कारण यहां एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। एएमयू में एक आंतरिक आरक्षण नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत सभी कोर्सेज की 50 फीसदी सीटें उन स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित रहती हैं जो इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेजों से पढ़कर आते हैं। इस लिहाज से यहां आरक्षण का लाभ एसटी, एससी और ओबीसी के आधार पर नहीं बल्कि इन स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने वालों के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं। एएमयू में कैसे होता है एडमिशन?एएमयू के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की परीक्षा देनी होती है। परीक्षा के स्कोर के आधार पर एएमयू में एडमिशन मिलता है। एएमयू के बीए, बीकॉम और बीएससी आदि कोर्सेज में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का मिनिमम 50 फीसदी स्कोर क्वालिफाइंग कट-ऑफ होता है। बीएससी ऑनर्स में एडमिशन के लिए लड़कों के एडमिशन के लिए एक से 310 तक की रैंक होनी चाहिए। वहीं लड़कियों के लिए यह रैंकिंग 311 से 620 तक होती है। हालांकि यहां कुछ कोर्सेज में एडमिशन के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा भी कराई जाती है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाता है। एएमयू से 10वीं और 12वीं करने वाले उम्मीदवारों को यहां एमबीबीएस में एडमिशन आसानी से मिल जाता है। यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेजों से दसवीं और बारहवीं करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यहां के मेडिकल कॉलेज की 50 फीसदी एमबीबीएस सीटें आरक्षित रहती हैं।
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग गेट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in/job.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताआवेदकों के पास 12वीं के साथ-साथ डीजीएमएस द्वारा जारी एक वैध व अप्रतिबंधित खनन मेट योग्यता प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। आयु सीमाजनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 50 साल तय की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 53 साल है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वालों के लिए 55 साल की एज तय की गई है। आवेदन प्रक्रियाउम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आवेदन को तय फॉर्मेट में भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित अधिकारी को भेजना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट , शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाणपत्र जरूरी कागजात हैं। कहां भेजे आवेदन?उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध), यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पी ओ जादूगोड़ा खान, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड-832102
IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल ने खोला नौकरियों का पिटारा, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई ने विभिन्न विषयों में अप्रेंटिसशिप लिए ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन तिथिइन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विषयों में डिप्लोमा और गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 240 पदों को भरना है, जिसमें गैर-इंजीनियरिंग स्नातक प्रशिक्षु के लिए 120 पद और डिप्लोमा (तकनीशियन) अप्रेंटिस के लिए 120 पद शामिल है।आयु सीमाआईओसीएल अपरेंटिस 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अपरेंटिसशिप नियमों के अनुसार होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यतास्नातक (गैर-इंजीनियरिंग) प्रशिक्षु के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है।तकनीशियन प्रशिक्षु पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान सेआवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।ऐसे होगा चयनइन पदों पर चयन के लिए बोर्ड ऑनलाइन आवेदनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित अनुशासन में मूल निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा और उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।ऐसे करें आवेदन
NFR Apprentice: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में ITI पास के लिए निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आईटीआई 10वीं पास योग्य उम्मीदवारों (Candidate) को अपरेंटिसशिप का शानदार अवसर दिया है। अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन (Application) आधिकारिक वेबसाइट (nfr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 दिसंबर, 2024 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5,600 से अधिक प्रशिक्षु पदों पर नियुक्ति करना है। आयु सीमा3 दिसंबर तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवारों को 50% कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। प्रयोगशाला तकनीशियन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में 12वीं कक्षा की योग्यता के साथ-साथ आवश्यक आईटीआई प्रमाणीकरण होना चाहिए। चयन प्रक्रियाप्रशिक्षुओं का चयन यूनिट-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार मेरिट पदों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत और उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर होगी, जिसमें प्रशिक्षुता की जानी है। अंतिम पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत पर आधारित होगा। अंतिम मेरिट सूची अंकों के प्रतिशत के अवरोही क्रम में स्लॉट की संख्या के बराबर इकाई-वार, ट्रेड-वार और समुदाय-वार तैयार की जाएगी। आवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in. पर जाएं।2. होमपेज पर, सामान्य जानकारी टैब पर जाएं।3. रेलवे भर्ती सेल GHY पर क्लिक करें।4. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।5. आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि आवश्यक हो)।6. आवेदन को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। सागर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में देश के 25 राज्यों के 3684 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों में से मध्य प्रदेश के 2756 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। एमपी के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा प्रवेश लिया है। विवि में पिछले वर्ष 3022 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो इस वर्ष बढ़कर 3684 हो गई है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ज्यादा रूचि दिखाई है। कुलगुरु विवि डॉ. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि यूनिटी इन डायवर्सिटी की संकल्पना को विश्वविद्यालय साकार कर रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों के विद्यार्थी विवि में अध्ययन एवं शोध के लिए आ रहे हैं। छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी शिक्षा में उनकी रूचि के साथ-साथ उनकी सशक्त स्थिति को दर्शा रहा है।
गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती

गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में टीचर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैा ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। गांधीनगर: गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में 13852 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है। इसके लिये आवेदन गुजरात राज्य प्रथमिक शिक्षा चयन समिति की वेबसाइट पर जाकर करना होगा। ये भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। योग्यताभर्ती के लिये उम्मीदवारों को डीएलएड/बीएड किया होना चाहिए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक का अध्यापक बनने के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं। विस्तार से जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में मिलेगी। वैकेंसी डिटेलगुजरात में विद्या सहायक की 13852 वैकेंसी में 5000 सीटें कक्षा 1 से 5वीं तक के लिये व कक्षा 6 से 8वीं तक के लिये 7000 सीटें हैं। ये सभी भर्तियां गुजराती मीडियम स्कूलों में होंगी। आवेदन शुल्कविद्या सहायक पद के लिये आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है। उम्र सीमाविद्या सहायक पद के लिये उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। ओबीसी को तीन साल और एससी/एसटी को तीन साल तक की छूट मिलेगी।
AIASL: एयर इंडिया में टर्मिनल मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने वॉकइन मोड के माध्यम से डिप्टी टर्मिनल मैनेजर-पैक्स, ड्यूटी ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर-टेक्निकल समेत अन्य पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiasl.in) पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है। आवेदन तिथिइन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है। आयु सीमाएयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें ओबीसी उम्मीदवार को 3 वर्ष की और एससी, एसटी उम्मीदवार को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन शुल्कइन सभी पदों के लिए एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवीरों का चयन टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजाब में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों (आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित) के साथ पता- स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ए-ब्लॉक, गुरु अमर दास एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड, अमृतसर, पंजाब, पिन-143001 पर 14 नवंबर 2024 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी, आज है अंतिम तिथि

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(HPSC) में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कल यानी 6 नवंबर है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in या regn.hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। योग्यताउम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी अनिवार्य है। मास्टर्स में कम से कम 55% अंक होने चाहिये। UGC या CSIR द्वारा आयोजित National Eligibility Test पास किया होना या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर जरुरी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में आवेदक भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
एनआईटी मणिपुर ने इन पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द खत्म होगी आवेदन तिथि

एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: एनआईटी मणिपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nitmanipur.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसीएनआईटी मणिपुर कुल 22 पदों पर नियुक्तियां करेगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 3 और 4 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमे सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर एंड साइंस इंजीनियरिंग विभाग के लिए 2 और 3 पद शामिल हैं। एक बात का ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। कैसे करें ऑनलाइन आवेदनआवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nitmanipur.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सहायक प्रोफेसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा। फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग करना होगा। फिर आवेदन पत्र पूरा करना होगा। इसके बाद सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा।