Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Assam Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी

Assam Board Exam 2027
Symbolic Photo (Image: Pinterest)
Assam Board Exam 2027: असम बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने वर्ष 2027 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से घोषित शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 12 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक किया जाएगा। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र अपनी विषयवार परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी की योजना बना सकते हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब से होंगी?

असम बोर्ड के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षाएं 25 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 26 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।

बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। वहीं, दोपहर की पाली में परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। छात्रों को सलाह है कि वे अपनी विषयवार डेटशीट में परीक्षा का सही समय जरूर देख लें।

कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

बोर्ड ने लिखित परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

वहीं, कक्षा 12वीं के कौशल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें विषयों के अंकों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। 50 अंक वाले विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 से 24 जनवरी 2027 तक होंगी। जबकि 30 अंक वाले विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 से 30 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

कहां से डाउनलोड करें असम बोर्ड की डेटशीट?

असम बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट site.sebaonline.org या ahsec.assam.gov.in पर जाना होगा।

डेटशीट में छात्रों को विषयवार परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट से आधिकारिक कार्यक्रम डाउनलोड करने के बाद अपनी सभी परीक्षाओं की तारीख और पाली ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!