Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

GTB Hospital Recruitment 2026: दिल्ली के इस बड़े अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती, 29 सितंबर तक मौका; 2 दिन होगा इंटरव्यू

GTB Hospital Recruitment 2026
GTB Hospital Recruitment 2026 (Source: Pinterest)

New Delhi: मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी अस्पताल में नौकरी की तलाश कर रहे डॉक्टरों के लिए काम की खबर है। GTB Hospital Recruitment 2026 के तहत गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के कुल 89 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह नियुक्ति एडहॉक आधार पर होगी।

भर्ती पैथोलॉजी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी समेत कई विभागों में की जाएगी।

GTB Hospital Recruitment 2026: 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को इंटरव्यू

GTB Hospital Recruitment 2026 के लिए इंटरव्यू दो दिन आयोजित किए जाएंगे। 30 सितंबर 2026 को पीडियाट्रिक्स, हेमेटोलॉजी पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, A&E और पैथोलॉजी समेत विभिन्न विभागों के उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

वहीं, 1 अक्टूबर को ऑर्थोपेडिक्स, मेडिसिन, डायलिसिस, एंडोक्रिनोलॉजी, एनेस्थीसिया, फोरेंसिक मेडिसिन, बर्न्स एंड प्लास्टिक, न्यूरोसर्जरी, डर्मेटोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित अन्य विभागों के लिए इंटरव्यू होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर अटेंडेंस दर्ज करानी होगी।

GTB Hospital Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

GTB Hospital Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, DNB या PG Diploma होना चाहिए। योग्य PG उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र में 3 साल के अनुभव वाले MBBS उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है।

उम्मीदवार के पास वैध DMC रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित है। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹67,700 प्रति माह बेसिक पे के साथ Pay Level-11 के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी। नियुक्ति 44 दिनों के एडहॉक आधार पर होगी, जिसे नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

29 सितंबर तक करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को Google Form के जरिए फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ₹500 का Demand Draft भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। आवेदन लिंक 29 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे तक सक्रिय रहेगा।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट health.delhi.gov.in देख सकते हैं।

सरकारी नौकरी की जानकारी

अगर आप GTB Hospital Recruitment 2026 समेत सरकारी नौकरी, नई भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पाना चाहते हैं, तो युवा डाइनामाइट से जुड़े रहें। सरकारी नौकरी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement