Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: जिस तारीख का था इंतजार, अब बदल गया PET का एग्जाम प्लान

UPSSSC PET Exam Schedule 2026
UPSSSC PET Exam Schedule 2026

New Delhi (UPSSSC PET Exam Schedule 2026): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। अब आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए नई तारीखों की जानकारी दी है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजना संशोधित शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: अब इन तारीखों पर होगी PET परीक्षा

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यूपी पीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ें।

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: कब आएगा UPSSSC PET Admit Card?

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द की जा सकती है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर संबंधित Admit Card सेक्शन में जाकर UPSSSC PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के साथ उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख लें।

100 अंकों की होगी परीक्षा

UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से होंगे।

इसके अलावा अपठित हिंदी गद्यांश के विवेचन एवं विश्लेषण और ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

गलत जवाब पर कटेंगे अंक

पीईटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा की संशोधित तारीख सामने आने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए रिवीजन और मॉक टेस्ट की रणनीति को नए शेड्यूल के अनुसार तैयार करना जरूरी है।

अगर आप UPSSSC PET Exam Schedule 2026 समेत सरकारी नौकरी से जुड़ी हर नई भर्ती, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और जरूरी अपडेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ पेज को अभी फॉलो कर लीजिए। नौकरी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement