Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP ITI Second Phase Result 2026: 12 से 17 सितंबर के बीच पूरी करें प्रक्रिया, जानें जरूरी बातें

UP ITI Second Phase Result 2026
UP ITI Second Phase Result 2026: प्रवेश का दूसरा राउंड शुरू (सोर्स- Pinterest)

Lucknow: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी), उत्तर प्रदेश ने आईटीआई सत्र 2026 के लिए दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन इस चरण में हुआ है, वे 17 सितंबर 2026 तक निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस चरण के तहत छह महीने, एक वर्ष और दो वर्ष की अवधि वाले विभिन्न ट्रेडों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं।

UP ITI Second Phase Result 2026 देखने की पूरी प्रक्रिया

विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-

होम पेज पर उपलब्ध प्रवेश 2026 से संबंधित अनुभाग में जाएं।

दूसरे चरण के सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।

अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम से अपने आवंटित संस्थान और ट्रेड की जांच करें।

चयन होने की स्थिति में अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

जिन अभ्यर्थियों को इस सूची में जगह नहीं मिली है, वे पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी रैंक की स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है।

UP ITI Second Phase Result 2026 के बाद प्रवेश नियम

प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह 17 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि तक चलेगी। संबंधित संस्थान अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे ताकि छात्रों को प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो। अधिकारियों ने अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से पहले संस्थान में उपस्थित होने की सलाह दी है। संस्थान पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि के लिए चयन सूची का मिलान करना होगा, जिसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

UP ITI Second Phase Result 2026 के बाद प्रवेश के समय छात्रों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज और उनकी छायाप्रतियां रखनी होंगी-

ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति

सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी

सीट आवंटन परिणाम की प्रति

अंतिम शिक्षण संस्थान से जारी मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)

पुलिस सत्यापन के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन की फोटोकॉपी

हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

फ्रीज या फ्लोट विकल्प का चयन

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार फ्रीज या फ्लोट विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश पूरी तरह से मेरिट आधारित होता है। छात्रों का चयन शैक्षणिक योग्यता यानी आठवीं या दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है, जिसके लिए किसी प्रकार की लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। गौरलतब है कि इस सत्र के लिए पहले चरण का आवंटन परिणाम 26 अगस्त को जारी किया गया था।

निष्कर्ष

अगर आप UP ITI Second Phase Result 2026 आने के बाद दाखिला लेने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement